Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
आप इधर IPL में बिजी रहे, उधर अंग्रेज बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया, ODI में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा क्यों फिल्म रिलीज से पहले रीगल सिनेमा में हवन करते थे राजकपूर? पुण्यतिथि पर जानें जिंदगी के अनसुने किस्से Bihar News : Police Officers Accused Of Helping Liquor Cross Bihar Up Border Viral Audio Saran Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Up: Chandrashekhar Azad Said- The Party's Power Will Be Seen In The Panchayat Elections, Made A Scathing Attac - Amar Ujala Hindi News Live - यूपी:चंद्रशेखर आजाद बोले Weather Changed In Delhi-ncr, Strong Winds Blew - Amar Ujala Hindi News Live MP News: मातृ-पितृ भक्ति दिवस" पर बुजुर्गों का सम्मान, स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर भव्य आयोजन Sunita Beaten To Death By Her Husband Brother-in-law And Father Sister Filed Case In Agra - Amar Ujala Hindi News Live इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी: पहले ज्वाइन किया टेलिग्राम लिंक, फिर झांसे में लेकर लगा दी ₹20 लाख की चपत TMC slams Amit Shah's 'Sindoor politics' | India News जीरो पर आउट होकर बटलर के नाम हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, ODI क्रिकेट में हुआ खराब काम

Bihar News Saharsa Police Lathicharged Protesting Women This Is Reason Watch Video – Amar Ujala Hindi News Live


सहरसा जिले में सोनवर्षा प्रखंड के काशनगर थाना क्षेत्र के पड़ड़िया राजस्व ग्राम में पंचायत सरकार भवन निर्माण का रास्ता साफ करने गए प्रशासन और ग्रामीणों में जमकर लात घूंसे व डंडे चले। इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, पड़ड़िया राजस्व ग्राम में पंचायत सरकार भवन निर्माण होना है। इसको लेकर कुछ लोग विरोध कर रहे थे, जिसके बाद लोगों ने कुछ महिलाओं को आगे कर विरोध जताया। उसके बाद पुलिस और स्थानीय अंचलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किए। लेकिन महिलाएं उत्तेजित हो गईं और पुलिस एवं पब्लिक में झड़प हो गई। उसके बाद पुलिस ने हल्का बल का भी प्रयोग किया। 

यह भी पढ़ें: सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज देखने को लेकर हुआ था विवाद, निजी क्लीनिक से जुड़ा मामला

मालूम हो कि बीते गुरुवार को बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ और थाना पुलिस की मौजूदगी में 14 कट्ठा जमीन पर लगी मक्का की फसल जेसीबी से कटवा दी थी। इस जमीन पर कई परिवारों ने दावा किया था। उन्होंने फसल तैयार होने तक निर्माण रोकने की मांग की थी। अधिकारियों ने मुआवजे की पेशकश की, लेकिन प्रभावित परिवारों ने लेने से इनकार कर दिया था। उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया था। 

यह भी पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी

वहीं, शनिवार को पंचायत सरकार भवन निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। जैसे ही निर्माण कार्य शुरू हुआ, लोगों ने पुनः विरोध करना शुरू कर दिया। कुछ महिलाओं को आगे कर विरोध किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर महिलाओं को पीटने का भी आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें: शादी के सातवें दिन पति के साथ कॉलेज गई नवविवाहिता, चकमा देकर प्रेमी संग हुई फरार

इस बाबत पूछे जाने पर सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया, पंचायत सरकार भवन निर्माण में कुछ लोग विरोध कर रहे थे। काफी समझाया बुझाया गया, लेकिन महिलाओं को आगे कर पुलिस पर हमला कर दिया गया। उसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस पर पिटाई का आरोप गलत है। पुलिस पर हमले के बाद हल्का बल प्रयोग किया गया था। एक भी महिला या कोई अन्य चोटिल नहीं है। 



Source link

2604200cookie-checkBihar News Saharsa Police Lathicharged Protesting Women This Is Reason Watch Video – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

आप इधर IPL में बिजी रहे, उधर अंग्रेज बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया, ODI में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा     |     क्यों फिल्म रिलीज से पहले रीगल सिनेमा में हवन करते थे राजकपूर? पुण्यतिथि पर जानें जिंदगी के अनसुने किस्से     |     Bihar News : Police Officers Accused Of Helping Liquor Cross Bihar Up Border Viral Audio Saran Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Chandrashekhar Azad Said- The Party’s Power Will Be Seen In The Panchayat Elections, Made A Scathing Attac – Amar Ujala Hindi News Live – यूपी:चंद्रशेखर आजाद बोले     |     Weather Changed In Delhi-ncr, Strong Winds Blew – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: मातृ-पितृ भक्ति दिवस" पर बुजुर्गों का सम्मान, स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर भव्य आयोजन     |     Sunita Beaten To Death By Her Husband Brother-in-law And Father Sister Filed Case In Agra – Amar Ujala Hindi News Live     |     इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी: पहले ज्वाइन किया टेलिग्राम लिंक, फिर झांसे में लेकर लगा दी ₹20 लाख की चपत     |     TMC slams Amit Shah’s ‘Sindoor politics’ | India News     |     जीरो पर आउट होकर बटलर के नाम हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, ODI क्रिकेट में हुआ खराब काम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088