Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Pakistani Wife Living With Husband In Muzaffarpur Tanveer Said She Likes India Never Went To Pakistan - Amar Ujala Hindi News Live - शौहर संग बिहार में रह रही पाकिस्तानी बीवी:तनवीर बोले Meerut: Two Youths Who Came To Sell Bedsheets In Saraswati Lok Were Beaten Up, Video Was Also Made - Amar Ujala Hindi News Live - Meerut:सरस्वती लोक में बेडशीट बेचने पहुंचे दो युवकों को पीटा, वीडियो भ... Roorkee: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप MP News: फर्जी जाति प्रमाण पत्र से पाई नौकरी, 28 साल बाद महिला को दो साल की सजा Pahalgam Attack: Fear Of Terrorist Attack In Jaisalmer, Policemen Patrolling With Bulletproof Jackets-pistols - Jaisalmer News Himachal Armed Soldiers Deployed On The Border With J&k, High Alert In Chamba Police Patrolling - Amar Ujala Hindi News Live चेन्नई की हार का सबसे बड़ा विलेन, करोड़ों रुपये लेकर भी कर रहा धोखेबाजी भारत से पड़ी गालियां, अब पाकिस्तानी फैन्स ने भी बायकॉट कर दी फिल्म, फवाद खान के करियर पर पड़ी दोहरी मार? Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत लीक, होगा Galaxy S25+ से भी महंगा? पीने के पानी को कितनी देर तक फ्रिज में रखना चाहिए?

Bihar News : Stampede In Jehanabad Vanavar Shiv Mandir Shideshwar Dham On Sawan 2024 Somvar Many Died Bihar – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: आदित्य आनंद

Updated Mon, 12 Aug 2024 06:28 AM IST

Bihar News : सावन पर सोमवारी की सुबह-सुबह बिहार के जहानाबाद में बड़ा हादसा हुआ। वाणावार सिद्धेश्वर धाम में ऐसी भगदड़ मची कि देखते ही देखते सात शव निकाले जा चुके हैं। सोमवार सुबह सूर्योदय के समय ही यह हादसा हुआ।


Bihar News : Stampede in jehanabad vanavar shiv mandir shideshwar dham on sawan 2024 somvar many died bihar

वाणावर पहाड़ स्थित सिद्धेश्वर धाम में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


बिहार के जहानाबाद जिले से सावन की चौथी सोमवारी पर बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई है। घटना वाणावार सिद्धेश्वर धाम के भक्तों की भीड़ के बीच हुई। बताया जा रहा है कि चौथी सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। वाणावार पहाड़ पर पतालगंगा से जो सीढी जाती है उसपर दर्जनों श्रद्धालु चढ़ और उतर रहे थे। मंदिर के पास सीढ़ी पर कांवरियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। मंदिर के पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात काबू पाने की कोशिश की लेकिन अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ होते ही इधर-उधर लोग  भागने लगे। अंधेरे में लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए इधर-उधर भागने लगे। इधर, पुलिस जब तक हालात को नियंत्रित करती तब तक पांच महिला समेत सात श्रद्धालुओं ने दम तोड़ दिया। सोमवार को सूर्योदय से पहले ही यह हादसा हुआ। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। मंदिर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। 

Trending Videos

मरने वाले के परिजनों को चार-चार लाख का अनुग्रह अनुदान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगदड़ में सात लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने इस हादसे में घायल हुये लोगों के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

 



Source link

1305650cookie-checkBihar News : Stampede In Jehanabad Vanavar Shiv Mandir Shideshwar Dham On Sawan 2024 Somvar Many Died Bihar – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Pakistani Wife Living With Husband In Muzaffarpur Tanveer Said She Likes India Never Went To Pakistan – Amar Ujala Hindi News Live – शौहर संग बिहार में रह रही पाकिस्तानी बीवी:तनवीर बोले     |     Meerut: Two Youths Who Came To Sell Bedsheets In Saraswati Lok Were Beaten Up, Video Was Also Made – Amar Ujala Hindi News Live – Meerut:सरस्वती लोक में बेडशीट बेचने पहुंचे दो युवकों को पीटा, वीडियो भी बनाया, बाद में बोले     |     Roorkee: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप     |     MP News: फर्जी जाति प्रमाण पत्र से पाई नौकरी, 28 साल बाद महिला को दो साल की सजा     |     Pahalgam Attack: Fear Of Terrorist Attack In Jaisalmer, Policemen Patrolling With Bulletproof Jackets-pistols – Jaisalmer News     |     Himachal Armed Soldiers Deployed On The Border With J&k, High Alert In Chamba Police Patrolling – Amar Ujala Hindi News Live     |     चेन्नई की हार का सबसे बड़ा विलेन, करोड़ों रुपये लेकर भी कर रहा धोखेबाजी     |     भारत से पड़ी गालियां, अब पाकिस्तानी फैन्स ने भी बायकॉट कर दी फिल्म, फवाद खान के करियर पर पड़ी दोहरी मार?     |     Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत लीक, होगा Galaxy S25+ से भी महंगा?     |     पीने के पानी को कितनी देर तक फ्रिज में रखना चाहिए?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088