Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Indus Waters Treaty: ‘Drown in it’: Delhi minister Sirsa’s fiery retort to Bilawal Bhutto's threat on Indus water treaty | India News राशन कार्ड धारकों के लिए खबर, 4 दिन में पूरा कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ, कटेगा लिस्ट से नाम! जानें प्रक्रिया Bihar News: Chaos In Dmch Hospital Over Death Of Mother And Child, Family Members Vandalize Hospital - Amar Ujala Hindi News Live Horrible Murder Of Husband Throat Slit Wife Life Imprisonment Jail Crime News - Amar Ujala Hindi News Live Elephant Suddenly Appeared In Haridwar Jamalpur Area At Night Causing A Stir Video Viral - Amar Ujala Hindi News Live Five People Were Injured In A Fire In Amrit Nagar Area Of Dewas - Dewas News Jaipur News: Police Raid On Rave Party, Young Men And Women Arrested In Inebriated Condition, Huge Quantity Of - Amar Ujala Hindi News Live महेंद्रगढ़ में बुजुर्ग की हत्या: पौते ने दादा पर कुल्हाड़ी से किए वार, चेलावास में परिवार के बीच हुआ था विवाद Hp Govt Servants Service Act: Mode Of Appointment On Contract Basis No Longer Exist - Amar Ujala Hindi News Live Happy Birthday Sachin: सचिन तेंदुलकर के ये 5 बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना होगा किसी के लिए भी मुश्किल

Bihar News Suspicious Death Of Electrician In Samastipur Police Investigation Begins On Suspicion Of Murder – Bihar News


समस्तीपुर जिले में शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के परसा गांव के इजराहा चौर में मंगलवार सुबह एक बिजली मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही राजकुमार झा के 40 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार झा के रूप में हुई है। परिवार ने इसे साजिश के तहत हत्या करार देते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Trending Videos

मृतक के भाई का बताना है कि सोमवार देर रात संतोष को बिजली ठीक करने के लिए एक फोन कॉल आया था। इसके बाद वे अपने उपकरणों के साथ घर से निकले। रात आठ बजे के बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। मंगलवार सुबह सात बजे तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजन चिंतित हो गए। सुबह संतोष की मां, जो शीतल पर्व के लिए उनके घर पहुंची थीं, ने बताया कि संतोष रात भर घर नहीं लौटा। इसी दौरान गांव वालों ने सूचना दी कि इजराहा चौर में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त संतोष के रूप में की।

यह भी पढ़ें: छोटे भाई ने बड़े को घोंपा चाकू, हालत गंभीर; आपसी विवाद के बाद सनकी युवक ने ऐसा किया

परिवार का आरोप, साजिश के तहत हत्या

मृतक के चचेरे भाई मिंटू झा ने बताया कि कुछ लोगों का कहना है कि संतोष की मौत करंट लगने से हुई। लेकिन यह विश्वास करना मुश्किल है। उन्होंने कहा, संतोष अनुभवी बिजली मिस्त्री था। अगर करंट से मौत हुई होती तो उसके हाथ में दस्ताने और पैर में विशेष चप्पलें होनी चाहिए थी। लेकिन उसके सारे उपकरण बाइक पर ही मिले। हमें शक है कि उसकी हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया। परिवार ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए गहन जांच की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने बताया, परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: आठवीं के छात्र की लिखी किताब पढ़कर राज्यपाल दंग, बोले- यह शैक्षणिक वातावरण में नई ऊर्जा का संचार करती है

संतोष की मौत की खबर फैलते ही गांव में तनाव का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, और ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर तैनाती बढ़ा दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के नतीजों से ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि संतोष की मौत करंट लगने से हुई या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।



Source link

2578690cookie-checkBihar News Suspicious Death Of Electrician In Samastipur Police Investigation Begins On Suspicion Of Murder – Bihar News
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Indus Waters Treaty: ‘Drown in it’: Delhi minister Sirsa’s fiery retort to Bilawal Bhutto’s threat on Indus water treaty | India News     |     राशन कार्ड धारकों के लिए खबर, 4 दिन में पूरा कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ, कटेगा लिस्ट से नाम! जानें प्रक्रिया     |     Bihar News: Chaos In Dmch Hospital Over Death Of Mother And Child, Family Members Vandalize Hospital – Amar Ujala Hindi News Live     |     Horrible Murder Of Husband Throat Slit Wife Life Imprisonment Jail Crime News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Elephant Suddenly Appeared In Haridwar Jamalpur Area At Night Causing A Stir Video Viral – Amar Ujala Hindi News Live     |     Five People Were Injured In A Fire In Amrit Nagar Area Of Dewas – Dewas News     |     Jaipur News: Police Raid On Rave Party, Young Men And Women Arrested In Inebriated Condition, Huge Quantity Of – Amar Ujala Hindi News Live     |     महेंद्रगढ़ में बुजुर्ग की हत्या: पौते ने दादा पर कुल्हाड़ी से किए वार, चेलावास में परिवार के बीच हुआ था विवाद     |     Hp Govt Servants Service Act: Mode Of Appointment On Contract Basis No Longer Exist – Amar Ujala Hindi News Live     |     Happy Birthday Sachin: सचिन तेंदुलकर के ये 5 बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना होगा किसी के लिए भी मुश्किल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088