Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Chardham Yatra 2025 Registration Figure Crosses 10 Lakhs Kedarnath Dham Badrinath Gangotri Yamunotri Dham - Amar Ujala Hindi News Live Mp News: Minister Vishwas Sarang Said- "opposing The Waqf Board Bill Is Wrong, Such Sectarian Mentality Will N - Amar Ujala Hindi News Live - Mp News:मंत्री विश्वास सारंग बोले Maharashtra: ठाणे में लोन विवाद में दुकानदार का अपहरण; कल्याण रेलवे स्टेशन पर पानी की सप्लाई रुकी Rajasthan Chaos In Malpura Of Tonk On Eid Heavy Police Force Deployed In Town Here Is Whole Matter - Amar Ujala Hindi News Live मैं इस्तीफा दे दूंगा: भाजपा पर भड़के सांसद जयप्रकाश, हिसार एयरपोर्ट को लेकर कई सवाल, पीएम पर भी साधा निशाना Tourism: मैदानों में बढ़ी गर्मी, हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार 'Dictatorship or emergency?': SP chief Akhilesh Yadav accuses UP Police of stopping his convoy on Eid | India News रोहित शर्मा के पास ऐतिहासिक कीर्तिमान रचने का सुनहरा मौका, IPL में कोई भी नहीं कर पाया ऐसा ChatGPT के अलावा इन AI टूल्स से भी फ्री में बना सकते हैं Studio Ghibli Style इमेज पाइपलाइन शुल्क में बदलाव का आया प्रस्ताव, क्या CNG-PNG होने वाली हैं सस्ती? जानें पूरी बात

Bihar News : The Head Of Dead Body Cut Off From The Grave Sanhaula Bhagalpur Bihar Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar News : The head of dead body cut off from the grave sanhaula bhagalpur bihar police investigation

कब्र के पास जुटी ग्रामीणों की भीड़।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


कब्र में दफन शव का सिर अगर गायब हो जाय तो यह काफी आश्चर्यजनक बात है। इस घटना से न सिर्फ परिजन परेशान हैं, बल्कि ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों की शिकायत है कि यह आज की पहली घटना नहीं है, बल्कि यह सिलसिला लगातार पांच वर्षों से चलता आ रहा है। ताज्जुब की बात यह है कि यह घटना साल के जनवरी-फरवरी महीने में ही होता है। कई बार ग्रामीणों ने पुलिस से इसकी शिकायत की, लेकिन कहीं कुछ नहीं हुआ। अब फिर इस घटना के बाद मामला चर्चा में है। मामला भागलपुर जिला के सन्हौला प्रखंड का है।

Trending Videos

साढ़े पांच माह पूर्व दफनाया गया था महिला का शव 

ग्रामीणों का कहना है कि रात जिस महिला के कब्र की खुदाई कर उसके सिर को काटकर चोरी की गई, वह मो.बदरूजमा की अम्मी का कब्र है। करीब साढ़े पांच माह पूर्व बदरू ने अपनी अम्मी को इस कब्रिस्तान में दफनाया था। इस मामले को लेकर बदरुजमा ने बुधवार को सन्हौला थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया  है। उन्होंने बताया कि उनकी मां बीवी नूरजबी खातून की लाश को कब्र से खोदकर सिर को काटकर चोरी कर ली गई है।

यह घटना पांचवीं बार हुई है 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बहियार स्थित कब्रिस्तान के पास पहुंचे। कब्र में दफनाये गये पार्थिव शरीर का सिर गायब देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गये। धीरे धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई। लोगों ने घटना की जानकारी एक बार फिर पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सन्हौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद जनप्रतिनिधि व सन्हौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह घटना चार बार पहले भी हो चुकी है। विगत पांच वर्ष से प्रत्येक जाड़े के मौसम में इस अमानवीय कुकृत्य को अंजाम दिया जा रहा है। छ माह से एक साल के भीतर दफनाए गए शवों को ही असामाजिक तत्व निशाना बना रहे हैं।

पांच वर्षों से कब्र से हो रही शव के सिर की चोरी

ग्रामीणों का कहना है कि विगत पांच वर्षों के दौरान कब्र खोदकर मो मुख्तार की सास, मोहिद की पत्नी, मो मोहिद और आशिक अली की पत्नी के सिर को काटकर चोरी कर ली गई है। कुछ ग्रामीण इसे तांत्रिकों का करतूत भी बता रहे हैं। इस संबंध में कहलगांव एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने बताया कि स्थल का निरीक्षण किया गया है। कब्र से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के द्वारा दिए गये आवेदन पर विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही हैं।  सन्हौला थानाध्यक्ष चंदन कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

 



Source link

2290110cookie-checkBihar News : The Head Of Dead Body Cut Off From The Grave Sanhaula Bhagalpur Bihar Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Chardham Yatra 2025 Registration Figure Crosses 10 Lakhs Kedarnath Dham Badrinath Gangotri Yamunotri Dham – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News: Minister Vishwas Sarang Said- “opposing The Waqf Board Bill Is Wrong, Such Sectarian Mentality Will N – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:मंत्री विश्वास सारंग बोले     |     Maharashtra: ठाणे में लोन विवाद में दुकानदार का अपहरण; कल्याण रेलवे स्टेशन पर पानी की सप्लाई रुकी     |     Rajasthan Chaos In Malpura Of Tonk On Eid Heavy Police Force Deployed In Town Here Is Whole Matter – Amar Ujala Hindi News Live     |     मैं इस्तीफा दे दूंगा: भाजपा पर भड़के सांसद जयप्रकाश, हिसार एयरपोर्ट को लेकर कई सवाल, पीएम पर भी साधा निशाना     |     Tourism: मैदानों में बढ़ी गर्मी, हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार     |     ‘Dictatorship or emergency?’: SP chief Akhilesh Yadav accuses UP Police of stopping his convoy on Eid | India News     |     रोहित शर्मा के पास ऐतिहासिक कीर्तिमान रचने का सुनहरा मौका, IPL में कोई भी नहीं कर पाया ऐसा     |     ChatGPT के अलावा इन AI टूल्स से भी फ्री में बना सकते हैं Studio Ghibli Style इमेज     |     पाइपलाइन शुल्क में बदलाव का आया प्रस्ताव, क्या CNG-PNG होने वाली हैं सस्ती? जानें पूरी बात     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088