Bihar News : Thieves Commit Theft Damage Equipment Government School Gaya Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live बिहार By On Mar 22, 2025 0 यह भी पढ़ें ‘गधे को बाप बनाना पड़ता है’, तेजस्वी प्रकाश के… Mar 22, 2025 घी असली है या नकली? यूं करें पहचान Oct 9, 2022 बिहार के गया जिले में इन दिनों बदमाशों ने सरकारी स्कूल को अपना निशाना बनाया है। पहले तो चोरी की, उसके बाद लैब में रखे शैक्षणिक उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामला पाई बिगहा थाना क्षेत्र में स्थित मध्य विद्यालय पाई बिगहा की है। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं यह खबर भी पढ़िए- Bihar Police : थानाध्यक्ष सहित छह पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी होगी; जानिए, किस मामले में यह तैयारी घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बेलागंज प्रखंड के मध्य विद्यालय पाई बिगहा में अज्ञात बदमाशों ने विद्यालय के विज्ञान कक्ष का ताला तोड़कर काफी मात्रा में लैब के सामान चोरी कर लिए। लेकिन इसके साथ ही जाते-जाते भारी मात्रा में सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिये। ग्रामीणों का कहना है कि इस विद्यालय में चोरी की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व भी बदमाशों ने विद्यालय के छत पर लगा सोलर प्लांट से सोलर प्लेट की चोरी कर ली थी। घटना के संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने पाई बिगहा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने बताया कि गुरूवार को समय पर विद्यालय बंद कर गया था। शुक्रवार को जब विद्यालय पहुंचा तो विज्ञान कक्ष का ताला टूटा हुआ था। जब कक्ष में अंदर गया तो विज्ञान कक्ष का कई महत्वपूर्ण उपकरण गायब था और कई उपकरणों को बदमाशों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना की तत्काल सूचना पाई बिगहा थाना की पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंच पाई बिगहा थाना की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। यह खबर भी पढ़िए – Bihar News: पप्पू यादव का सपना टूटा, मगर दिल खिला; कन्हैया कुमार के कारण राजेश कुमार बिहार कांग्रेस अध्यक्ष घटना के संबंध में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने बताया कि पूर्व में विद्यालय की स्थिति वीरान थी। विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का जमाबड़ा लगा रहता था। मेरे कार्यकाल में विद्यालय में काफी विकास हुआ है। चारों तरफ चहारदीवारी बन जाने से असामाजिक तत्व के लोगों को विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का प्रवेश बंद हो गया है। विद्यालय का विकास तेज गति से होना कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। विद्यालय के अंदर सरकारी संपदा को नष्ट और क्षतिग्रस्त करने पर उतारू हैं। इस संबंध में पाई बिगहा थानाध्यक्ष बलिस्टर राम ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सरकारी संपति को क्षति पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। Source link Like0 Dislike0 26269400cookie-checkBihar News : Thieves Commit Theft Damage Equipment Government School Gaya Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Liveyes