Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Bihar News : Two Parties Clashed In Nawada Bihar Police News Hindi News Today – Amar Ujala Hindi News Live


Bihar News : Two parties clashed in Nawada bihar police news hindi news today

पूछ-ताछ करते एसपी अभिनव धीमान।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


बिहार के नवादा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। घटना कौआकोल थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव की है। मृतक की पहचान मो. सज्जाद (70) के रूप में की गई है। हिंसक झड़प के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। फ़िलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

Trending Videos

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि कौआकोल प्रखंड के करमाटांड़ गांव में पंचायत भवन बनाने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ। विवाद होते-होते मामला मारपीट तक पहुँच गया। इसी मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। साथ ही दो लोग घायल भी हो गये हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने खुद स्थिति का जायजा लिया। कुछ देर के बाद फॉरेंसिंक टीम भी वहां पहुँच गई। एसआईटी का गठन

इस पूरे मामले में डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि कौआकोल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जांच की तो पता चला कि दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।इस पूरी घटना पर पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी का गठन किया है। छापेमारी कर 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। प्रशासन की ओर से घटना के बाद मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है।



Source link

2120850cookie-checkBihar News : Two Parties Clashed In Nawada Bihar Police News Hindi News Today – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Muzaffarpur Bihar News :body Of The Martyred Soldier Reached In The Village Villagers And Family Became Sad – Bihar News     |     Auraiya: Celebrated Birthday Of A Cow By Cutting A Cake, From Old To Children Joined The Celebration – Amar Ujala Hindi News Live     |     Badrinath Highway Blocked In Bhanerpani, 500 Passengers Stranded Chamoli Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     मोदी सरकार का नया कानून विपक्ष की सरकार गिराने का हथियार : आप     |     Mp News: Mineral Conclave Will Be Held On 23 August In Katni, Madhya Pradesh Is Leading In The Country In Mine – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur News: Howrah-khatipura (jaipur)-howrah Weekly Puja Special Train Will Run For Upcoming Festivals – Amar Ujala Hindi News Live     |     Update In Naveen Murder Case At Rewari – Amar Ujala Hindi News Live     |     HP High Court: विमल नेगी मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने निलंबित एएसआई पंकज पर लगाए प्रतिबंध हटाने के दिए आदेश     |     Afghanistan, China, Pakistan hold 6th meeting of foreign ministers in Kabul     |     जिसे एशिया कप के लिए सेलेक्टर्स ने नहीं दिया भाव, आईसीसी रैंकिंग में उसी ने मारी छलांग     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088