Bihar News : Water Tank Burst Before Pragati Yatra Jdu Party Cm Nitish Kumar Munger Bihar – Amar Ujala Hindi News Live

खुली योजना की पोल
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा चल रही है। इस यात्रा के दौरान वह सभी जिलों में किये गये विकास का सर्वेक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में तैयारियां भी की जा रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से पहले ही अधिकारियों के द्वारा किये गये कार्यों में हुए अनियमितता का भंडाफोड़ हो गया। मामला मुंगेर जिला के धरहरा प्रखंड अंतर्गत अमारी पंचायत के अंदलपुर गांव के वार्ड संख्या -1 का जंहा पानी सलाई के लिए लगे दो बड़ी प्लास्टिक की टंकी फट गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान 5 फरवरी को मुंगेर पहुंचेंगे।

Comments are closed.