Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: Bihar Has Established Another Milestone In Health Services - Amar Ujala Hindi News Live UP: कानपुर के 47 जगहों की बढ़ी सुरक्षा व सतर्कता, कमिश्नरेट पुलिस के साथ सीआईएसएफ और सेना ने भी संभाली कमान Helicopter Crash Uttarkashi Broke Into Two Pieces Bodies Were Taken Out By Cutting Helicopter, Pictures - Amar Ujala Hindi News Live 14.06 Crore Units Of Electricity Was Lost Due To 210 Mw Unit Being Closed For 9 Months - Madhya Pradesh News Rajasthan News: Blackout Declared In Barmer, Instructions To Remove Illuminated Boards And Banners - Amar Ujala Hindi News Live Shimla: बच्चों और रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से की भेंट भारत के हमले में तबाह हुआ रावलपिंडी स्टेडियम, PSL का मैच हुआ रद्द Marco एक्टर एंसन पॉल ने गुपचुप रचाई शादी, दोस्त ने तस्वीर शेयर कर दिखाई झलक 29 मई से देशभर में किसान जागरुकता अभियान शुरू करेगी सरकार, शिवराज सिंह चौहान ने बताया क्या मिलेगा फायदा Bihar: 'co Should Post Employees Within The Area On The Basis Of Their Work'...minister Said In The Meeting - Amar Ujala Hindi News Live

Bihar: Ruckus Over Home Minister Amit Shah’s Statement On Baba Saheb Ambedkar, Rjd’s Pratishodh March – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:गृहमंत्री के आबेंडकर पर दिए बयान पर हंगामा, राजद ने कहा


Bihar: Ruckus over Home Minister Amit Shah's statement on Baba Saheb Ambedkar, RJD's Pratishodh march

राजद ने निकाला प्रतिशोध मार्च
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गृहमंत्री अमित शाह की ओर से लोकसभा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस बयान के खिलाफ जहानाबाद में राजद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रतिशोध मार्च निकाला और अरवल में अमित शाह का पुतला फूंका।

Trending Videos

 

राजद विधायक ने की कड़ी निंदा

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय विधायक सुदय यादव ने गृह मंत्री के बयान को ‘अत्यंत निंदनीय’ करार दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण कर देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया। गरीब, पिछड़े और दलित समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए उनके प्रयासों को दुनिया सलाम करती है। ऐसे महान व्यक्ति के खिलाफ बयान देकर गृहमंत्री ने देश के 90% लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

 

आंदोलन की चेतावनी

सुदय यादव ने चेतावनी दी कि अगर गृह मंत्री अमित शाह अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते, तो राजद एक बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यह पुतला दहन सिर्फ एक संदेश है कि बाबा साहेब आंबेडकर गरीबों और दलितों के मसीहा हैं।

 

बयान पर क्या है विवाद?

हालांकि, अमित शाह ने लोकसभा में कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर…। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। इस बयान को लेकर राजद ने आरोप लगाया है कि इस बयान से बाबा साहेब के योगदान और उनके आदर्शों पर सवाल उठाए गए हैं।

 

बाबा साहेब के योगदान का जिक्र

विधायक सुदय यादव ने बाबा साहेब के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान निर्माण के जरिए गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों को समानता और न्याय का अधिकार दिलाया। समाज के दबे-कुचले वर्ग को आरक्षण देकर मुख्यधारा में लाने का काम किया। अंबेडकर ने भारत को एक ऐसा मार्गदर्शन दिया, जिससे देश आज भी विकास कर रहा है।

 

राजद का स्पष्ट संदेश

राजद कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदर्शन के जरिए यह संदेश दिया कि बाबा साहेब आंबेडकर के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि जो आंबेडकर का अपमान करेगा, वो देशद्रोही कहलाएगा।



Source link

2088830cookie-checkBihar: Ruckus Over Home Minister Amit Shah’s Statement On Baba Saheb Ambedkar, Rjd’s Pratishodh March – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:गृहमंत्री के आबेंडकर पर दिए बयान पर हंगामा, राजद ने कहा
Artical

Comments are closed.

Bihar: Bihar Has Established Another Milestone In Health Services – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: कानपुर के 47 जगहों की बढ़ी सुरक्षा व सतर्कता, कमिश्नरेट पुलिस के साथ सीआईएसएफ और सेना ने भी संभाली कमान     |     Helicopter Crash Uttarkashi Broke Into Two Pieces Bodies Were Taken Out By Cutting Helicopter, Pictures – Amar Ujala Hindi News Live     |     14.06 Crore Units Of Electricity Was Lost Due To 210 Mw Unit Being Closed For 9 Months – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan News: Blackout Declared In Barmer, Instructions To Remove Illuminated Boards And Banners – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shimla: बच्चों और रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से की भेंट     |     भारत के हमले में तबाह हुआ रावलपिंडी स्टेडियम, PSL का मैच हुआ रद्द     |     Marco एक्टर एंसन पॉल ने गुपचुप रचाई शादी, दोस्त ने तस्वीर शेयर कर दिखाई झलक     |     29 मई से देशभर में किसान जागरुकता अभियान शुरू करेगी सरकार, शिवराज सिंह चौहान ने बताया क्या मिलेगा फायदा     |     Bihar: ‘co Should Post Employees Within The Area On The Basis Of Their Work’…minister Said In The Meeting – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088