Bihar Vidhan Sabha: Second Day Of Assembly; Budget, Paperleak Bill, Tejashwi Yadav, Nitish Kumar, Bjp, Rjd – Amar Ujala Hindi News Live
12:41 PM, 23-Jul-2024
सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित
विधानसभा में शोर-शराबे के बीच सदन की कार्यवाही चल रही थी। भाजपा के विधायकों ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को काफी कुछ दिया। बजट में बिहार के लिए सबसे ज्यादा विशेष पैकेज का घोषणा की गई है। इसके बाद विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
12:14 PM, 23-Jul-2024
तीसरे बार सभा चुने गए अवधेश नारायण सिंह
विधान परिषद् में जनता दल यूनाईटेड के वरीय नेता अवधेश नारायण सिंह को सर्वसम्मति से सभापति चुने गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने उन्हें आसान पर बैठाया। इसके बाद सभापति ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया। बता दें कि अवधेश नारायण सिंह तीसरी बार सभापति चुने गए हैं। वह पहली बार आठ अगस्त 2012 को सभापति बने थे। दो बार कार्यकारी सभापति रह चुके हैं।
12:00 PM, 23-Jul-2024
महागठबंधन के विधायक फिर से हंगामा करने लगे
बिहार विधानसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई है। महागठबंधन के विधायक फिर से हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने शांति बनाए रखने की अपील कि लेकिन नहीं विपक्ष के विधायक वेल में फिर से हंगामा करने लगे। भारी शोर के बीच कार्यवाही चल रही है।
11:13 AM, 23-Jul-2024
कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद हाथों में झुनझुना लेकर विधानसभा में प्रदर्शन किया। कार्यवाही के बीच विपक्ष के हंगामे को देख विधानसभा अध्यक्ष ने पूछा कि आप लोग सदन नहीं चलने देंगे क्या? इसके बाद भी विपक्ष के विधायक हंगामा कर ही रहे थे। वह नीतीश सरकार के बीच नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने अवध बिहार चौधरी से हंगामा कर रहे विधायकों को समझाने की भी अपील की। जब हंगामा खत्म नहीं हुआ था तो सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
11:03 AM, 23-Jul-2024
Bihar Vidhan Sabha LIVE : विशेष राज्य के दर्जे पर सदन में हंगामा, तीसरी बार सभापति बने अवधेश नारायण सिंह
विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत ही विपक्ष के हंगामे से ही हुई। विशेष राज्य को लेकर महागठबंधन के विधायक नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने शांति बनाए रखने की अपील की तो विधायकों ने वेल में आकर हंगामा करने लगे। शोर शराबे के बीच सदन की कार्यवाही शुरू हो गई। अध्यक्ष के समझाने के बावजूद विधायक नहीं माने और विधायकों ने विशेष राज्य के दर्जे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Comments are closed.