Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Sports News: आईसीसी रैंकिंग में एक पायदान फिसलीं रेणुका सिंह ठाकुर, चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय मैचों से दूर रवींद्र जडेजा ने रच दिया इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर ने टीवी इंडस्ट्री में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कही दिल की बात Shift high-risk would-be moms to health centres: Uttarakhand govt | India News Bihar: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, शून्य पोल बहिष्कार का लक्ष्य निर्धारित UP: बच्ची से दुष्कर्म...मुठभेड़ में पकड़ा आरोपी, दो साल पहले भी की थी मासूम से हैवानियत; जमानत पर था बाहर Man Made Physical Relations On Pretext Of Marriage In Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Bageshwar Maharaj's Birthday Tomorrow, Dhirendra Shastri Said- No Gifts, Just Bring One Brick Each - Amar Ujala Hindi News Live Jalore: Eco Car Swept Away In The Overflowing Vandhar River - Jalore News Mandi Cloudburst Roads Destroyed In Seraj No Electricity No Water Phone Out Of Order Food Shortage 16 Dead - Amar Ujala Hindi News Live

Bird Flu Virus Update Jaisalmer Bird Flu Outbreaks Alert Kurja Infected Rajasthan News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live


Bird Flu Virus Update Jaisalmer Bird Flu Outbreaks Alert Kurja Infected Rajasthan News in Hindi

बर्ड फ्लू
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जैसलमेर में कुरज पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। पिछले दिनों यहां मृत मिले आठ कुर्जा पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि हो गई है। भोपाल लैब से बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। लैब से आई रिपोर्ट के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Trending Videos

जैसलमेर जिला प्रशासन ने देगराय ओरण इलाके के लुणेरी तालाब क्षेत्र को इंफेक्टेड हॉटस्पॉट एरिया घोषित कर दिया है। संक्रमण को रोकने के लिए पशुपालन विभाग, वन विभाग और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को मिलाकर एक संयुक्त टीम बनाई गई है।

इस टीम ने QRT का गठन किया है, जो हॉटस्पॉट एरिया में गश्त और निगरानी का काम कर रही है। इसके साथ ही प्रवासी पक्षियों के झुंड पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए क्षेत्र में केमिकल का छिड़काव किया जाएगा। गौरतलब है कि जैसलमेर के देगराय ओरण इलाके के तालाब क्षेत्र में 11 जनवरी को 6 कुरजां पक्षियों के शव मिले थे। इसके बाद 12 जनवरी को 2 और कुरजां पक्षी मृत मिले थे। सभी 8 मृत पक्षियों के विसरा को जांच के लिए भोपाल (मध्य प्रदेश) स्थित निषाद लैब भेजे गए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में मौत का कारण बर्ड फ्लू बताया गया है।

हॉटस्पॉट एरिया में जाने पर लगाई रोक

पशुपालन विभाग जैसलमेर के संयुक्त निदेशक डॉ. उमेश व्रंगतिवार ने बताया कि हॉटस्पॉट एरिया में आम लोगों और पशुओं के जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। कुरजां पक्षियों की मौत के बाद से प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर प्रताप सिंह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की है।

लोगों से भी सतर्क रहने की अपील

उन्होंने बताया कि प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू का संक्रमण फैलने की चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार यह संक्रमण पक्षियों से इंसानों में भी फैल सकता है। इस खतरे को देखते हुए आम जनता को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। प्रभावित क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इस संकट से निपटने के लिए चिकित्सा, वेटरनरी और वन विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित किया है।

कहां से आते है ये पक्षी

करीब 6 हजार किलोमीटर का सफर तय कर प्रवासी पक्षी कुरजां साइबेरिया से जैसलमेर पहुंचते हैं। लंबा सफर तय करने वाले पक्षी कुरजां न तो अपनी राह भटकते है और न ही इनके यहां पहुंचने का समय गड़बड़ाता है। हर साल सितंबर के पहले पखवाड़े में ये यहां पहुंच जाते हैं। 

कुरजां ऐ म्हारा भंवर मिलादयो ऐ

कुरजां राजस्थान वासियों के लिए कभी पराए नहीं रहे। वे राजस्थान के लोक गीतों में यहां के सांस्कृतिक विरासत में जैसे रच बस गए हों। राजस्थानी लोकगीतों में कुरजां का स्थान बेहद खूसूरता है। उन पर बहुत से लोक गीत बने। उनमें से एक है।



Source link

2248020cookie-checkBird Flu Virus Update Jaisalmer Bird Flu Outbreaks Alert Kurja Infected Rajasthan News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Sports News: आईसीसी रैंकिंग में एक पायदान फिसलीं रेणुका सिंह ठाकुर, चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय मैचों से दूर     |     रवींद्र जडेजा ने रच दिया इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी     |     ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्टर ने टीवी इंडस्ट्री में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कही दिल की बात     |     Shift high-risk would-be moms to health centres: Uttarakhand govt | India News     |     Bihar: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, शून्य पोल बहिष्कार का लक्ष्य निर्धारित     |     UP: बच्ची से दुष्कर्म…मुठभेड़ में पकड़ा आरोपी, दो साल पहले भी की थी मासूम से हैवानियत; जमानत पर था बाहर     |     Man Made Physical Relations On Pretext Of Marriage In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bageshwar Maharaj’s Birthday Tomorrow, Dhirendra Shastri Said- No Gifts, Just Bring One Brick Each – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jalore: Eco Car Swept Away In The Overflowing Vandhar River – Jalore News     |     Mandi Cloudburst Roads Destroyed In Seraj No Electricity No Water Phone Out Of Order Food Shortage 16 Dead – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088