Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Birendra Singh’s Retort To The Deputy Speaker’s Statement On Congress’s Defeat In Delhi Elections – Amar Ujala Hindi News Live


Birendra Singh's retort to the Deputy Speaker's statement on Congress's defeat in Delhi elections

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह
– फोटो : संवाद

विस्तार


दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा द्वारा कांग्रेस की मोक्ष प्राप्ति पर तंज कसने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डिप्टी स्पीकर को कांग्रेस के प्रति ऐसी विचारधारा नहीं रखनी चाहिए। मोक्ष प्राप्ति की कामना किसके लिए की जाती है, यह समझने की जरूरत है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “जितनी डूबकी मारेंगे, उतना ही मोक्ष मिलेगा।

Trending Videos

बीरेंद्र सिंह सफीदों रोड पर आयोजित रविदास जयंती कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की हार के लिए अरविंद केजरीवाल की मुफ्त सुविधाओं और पारंपरिक वोट बैंक के खिसकने को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वोट बैंक अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग और किसान तबका था, जो अब बदल गया है।

भाजपा पर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर में हालात खराब हैं और वहां विधानसभा को स्थिर कर दिया गया है। लगातार हिंसा और मौतों के बावजूद भाजपा सरकार मुख्यमंत्री बदलने में नाकाम रही। उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोकसभा चुनाव पांच से सात दिन और देरी से होते, तो भाजपा के लिए हालात विपरीत हो सकते थे।

विदेश में रोजगार के लिए नीति की मांग

बीरेंद्र सिंह ने विदेश में युवाओं के रोजगार के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि उन्होंने बीस साल पहले ही इस दिशा में पहल की थी, लेकिन अधिकार सीमित होने के कारण सफलता नहीं मिली। उन्होंने सरकार से युवाओं को रोजगार और शिक्षा के लिए विदेश भेजने की नई नीति लागू करने की अपील की।

पूरे हरियाणा की करेंगे चिंता

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ उचाना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे हरियाणा के विकास और युवाओं के रोजगार को लेकर बड़े स्तर पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर वे प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाएंगे।

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

बीरेंद्र सिंह ने नगर पालिका चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से कराने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने इस मुद्दे पर सरकार से मुलाकात की थी, लेकिन देरी के चलते कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो ईवीएम बना सकता है, वह उसे बिगाड़ भी सकता है।



Source link

2411440cookie-checkBirendra Singh’s Retort To The Deputy Speaker’s Statement On Congress’s Defeat In Delhi Elections – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Waqf law retaliation in guise of reform: Congress     |     Bihar News Grand Closing Ceremony Of Chief Minister Sports Gyanotsav Competition 2025 Organized For First Time – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ed Raid In Meerut: Rs 500 Crore Collected From Investors, Later Given Flat To Someone Else – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dehradun: Two Dengue Positive Patients Died, Different Reasons, 18 Cases Have Been Reported In The District So – Amar Ujala Hindi News Live     |     Students Performed A Street Play On The Last Day Of The ‘media X’ Program In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Lokayukta’s Trap Action: Brc Caught Taking Bribe, Was Demanding Rs 15,000 From Schools In The Name Of Audit – Amar Ujala Hindi News Live     |     Alwar News: 'गुंडों ने जमीन पर किया कब्जा', जन सुनवाई में युवती फूट-फूटकर रोई…सुनाई पीड़ा     |     ट्रेविस हेड ने छुआ नया मुकाम, नंबर दो की कुर्सी पर कर लिया कब्जा     |     ट्रेड डील के लिए अगले हफ्ते अमेरिका जा सकता है उच्च स्तरीय भारतीय दल, कुछ मुद्दों पर दूर होंगे मतभेद     |     World Heritage Day 2025 Celebrated In Ferozepur Railway Division – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088