उमरिया: पार्टियों से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी सख्ती दिखाई है। नगर पालिका उमरिया से पार्षद के लिए चुनाव लड़ रहे अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले 5 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।उमरिया नगर पालिका चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने और प्रचार करने पर वार्ड 18 से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी, वार्ड नंबर से 16 से पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुधा द्विवेदी, वार्ड नंबर 11 से जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ सुजीत सिंह भदौरिया, वार्ड नंबर 9 से सक्रिय कार्यकर्ता अतुल जैन एवं वार्ड नंबर 15 से राजाराम हरवानी को प्रदेश भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Comments are closed.