Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
IMF से कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन को सरकार ने कार्यकाल खत्म होने से पहले ही बुलाया, आखिर क्यों? IAS Transfer : ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 18 आईएएस अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे कहां भेजा? 'Ram drohi': BJP slams Rahul Gandhi for 'mythological' figure remark | India News Vaishali News: Brother-sister Drowned In Ganga River In Front Of Mother, Son's Body Found - Bihar News Meerut: Saraf Had Given Gold Worth Rs 34 Lakh For Making Jewellery, Three Artisans From West Bengal Absconded - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Elections Will Be Postponed Again In More Than Seven Thousand Gram Panchayats Of The State - Amar Ujala Hindi News Live Mandla News: Two Accused Of Jabalpur-mandla Gang Rape Case Arrested - Madhya Pradesh News Maharashtra Hsc Board Result 2025: Class 12 Results To Be Declared Tomorrow, Check After 1 Pm Direct Link Here - Amar Ujala Hindi News Live Kota News : चालान काटने से नाराज ट्रेलर चालक ने आरटीओ की गाड़ी को उड़ाया, इंस्पेक्टर की मौत, एक गंभीर घायल Himachal: ईडब्ल्यूएस के फर्जी प्रमाणपत्र पर ली थी नौकरी, चार आयुर्वेद डॉक्टरों पर एफआईआर, जानें पूरा मामला

BJP नेता के काफिले पर AK-47 से हुई थी 100 राउंड फायरिंग, केस में हैं 15 दोषी

गाजियाबाद: गाजियाबाद में बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया पर 11 अगस्त 2016 को हमला हुआ था। इसमें वह गंभीर घायल हो गए थे।उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में साल-2016 में BJP नेता ब्रजपाल तेवतिया समेत छह लोगों पर AK-47 से हुए जानलेवा हमले में स्थानीय अदालत का फैसला शनिवार को आएगा। कोर्ट ने इस मामले में 15 लोगों को दोषी करार दिया है। फैसले के मद्देनजर आज कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था के अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे।2016 में हमले में छह लोग हुए थे घायलयह घटनाक्रम 11 अगस्त 2016 का है। बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया चुनाव के सिलसिले में अपने काफिले के साथ गाजियाबाद आ रहे थे। मुरादनगर थाना क्षेत्र में रावली रोड पर बदमाशों ने पूरे काफिले पर हमला कर दिया। एके-47 समेत अन्य अत्याधुनिक हथियारों से बृजपाल तेवतिया की कार को टारगेट बनाकर हमला किया गया। करीब 20 मिनट तक सौ से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। इसमें बृजपाल तेवतिया समेत उनके छह साथी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में पन्द्रह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी।बीजेपी नेता के काफिले पर एके-47, कार्बाइन जैसे हथियारों से करीब 100 राउंड फायरिंग की गई थी।पिता की हत्या का बदला लेने को कराया हमलाबृजपाल तेवतिया का मुख्य आरोपी मनीष चौधरी है। मनीष के पिता सुरेश दीवान की 11 जून 1999 को प्रॉपर्टी विवाद में दिल्ली में हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया नामजद हुए थे। अपने पिता की हत्या के लिए मनीष बृजपाल को देाषी मानता है। इसीलिए उसने बृजपाल पर हमला कराया। शेखर जाट गाजियाबाद का गैंगस्टर है। वह भी इस हत्याकांड में शामिल रहा था। शेखर जाट पर गाजियाबाद के पत्रकार अनुज चौधरी पर हमला कराने का मामला भी दर्ज है।आज फास्ट ट्रैक कोर्ट सुनाएगी फैसलासुप्रीम कोर्ट ने मामले को जल्द निपटाने का आदेश गाजियाबाद कोर्ट को दिया था। जिसके बाद इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चली। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (ADGC) वरुण त्यागी ने बताया कि नीतू पाठक की अदालत ने शुक्रवार को गैंगस्टर शेखर जाट व मनीष चौधरी समेत 15 आरोपियों को दोषी करार दिया है। शनिवार को कोर्ट में सजा सुनाई जाएगी।कोर्ट ने इस मामले में 15 आरोपियों को दोषी करार दिया है, जिन्हें आज सजा सुनाई जानी है।कौन हैं बृजपाल तेवतिया ?गाजियाबाद के महरौली गांव के हैं। राजनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैंमुरादनगर से 2012 में बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन हार गए।आरएसएस से जुड़े रहे हैं। सीनियर बीजेपी नेताओं में गिने जाते हैं।दिल्‍ली पुलिस में सिपाही रह चुके हैं। इमेज एक बाहुबली नेता की है। मर्डर का आरोप लग चुका है।बृजपाल तेवतिया रिएल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े हैं।

590860cookie-checkBJP नेता के काफिले पर AK-47 से हुई थी 100 राउंड फायरिंग, केस में हैं 15 दोषी
Artical

Comments are closed.

IMF से कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन को सरकार ने कार्यकाल खत्म होने से पहले ही बुलाया, आखिर क्यों?     |     IAS Transfer : ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 18 आईएएस अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे कहां भेजा?     |     ‘Ram drohi’: BJP slams Rahul Gandhi for ‘mythological’ figure remark | India News     |     Vaishali News: Brother-sister Drowned In Ganga River In Front Of Mother, Son’s Body Found – Bihar News     |     Meerut: Saraf Had Given Gold Worth Rs 34 Lakh For Making Jewellery, Three Artisans From West Bengal Absconded – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Elections Will Be Postponed Again In More Than Seven Thousand Gram Panchayats Of The State – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mandla News: Two Accused Of Jabalpur-mandla Gang Rape Case Arrested – Madhya Pradesh News     |     Maharashtra Hsc Board Result 2025: Class 12 Results To Be Declared Tomorrow, Check After 1 Pm Direct Link Here – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kota News : चालान काटने से नाराज ट्रेलर चालक ने आरटीओ की गाड़ी को उड़ाया, इंस्पेक्टर की मौत, एक गंभीर घायल     |     Himachal: ईडब्ल्यूएस के फर्जी प्रमाणपत्र पर ली थी नौकरी, चार आयुर्वेद डॉक्टरों पर एफआईआर, जानें पूरा मामला     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088