Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Mock Exercise Flight From Hyderabad To Chandigarh Hijacked At Dehradun Airport Four Hijackers Killed - Amar Ujala Hindi News Live Horoscope: 7 राशियों को मालामाल बनाएगा मालव्य राजयोग, पूरे होंगे रुके हुए काम, बढ़ेगा मान-सम्मान Mp News: Meeting On Investment Promotion, Cm Said- Examine The Proposals Of Industrial Units Under New Policie - Amar Ujala Hindi News Live - Mp News:निवेश संवर्धन पर बैठक, सीएम ने कहा Nagpur Violence: Curfew Imposed In 11 Areas, 33 Policemen Including Three Dcps Injured - Amar Ujala Hindi News Live - नागपुर हिंसा:11 क्षेत्रों में कर्फ्यू, तीन डीसीपी समेत 33 पुलिसकर्मी जख्मी; फडणवीस... Jalore Sanchore Police Arrested The Accused After Seizing 3600 Opium Plants And 3.540 Kg Of Wet Poppy Husk - Jalore News Himachal Budget 2025: ड्रग निर्भरता सावधानी, नशा मुक्ति और पुनर्वास बोर्ड बनेगा, रिहेबिटेशन केंद्र भी खुलेंगे न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, दिग्गज खिलाड़ियों की हुई वापसी, 21 मार्च से होगा सीरीज का आगाज मिस इंडिया बनकर बॉलीवुड में मारी एंट्री, इमरान हाशमी संग इंटीमेट सीन ने बनाया हिट, एक विवाद के बर्बाद की जिंदगी Foldable iPhone, iPad का इंतजार खत्म! जानें कब शुरू होगा Mass प्रोडक्शन, लॉन्च डिटेल भी आई सामने वजन घटाने के लिए किस वक्त खाना चाहिए पपीता, पेट की चर्बी होने लगेगी गायब, Weight Loss में आएगी तेजी

Bjp Legislative Party Meeting In Panchkula New Chief Minister Nayab Saini Anil Vij Or Rao Inderjit – Amar Ujala Hindi News Live


BJP legislative party meeting in Panchkula new Chief Minister Nayab Saini Anil Vij or Rao Inderjit

पंचकूला में होगी भाजपा विधायक दल की बैठक।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हरियाणा की नई सरकार के गठन की तैयारियां बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक से शुरू हो जाएगी। भाजपा के पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में पार्टी के विधायक पंचकूला स्थित पार्टी दफ्तर में अपने नेता का चुनाव करेंगे। इसी बैठक में तय होगा कि हरियाणा का नया मुख्यमंत्री कौन होगा। बैठक में नायब सिंह सैनी, राव इंद्रजीत सिंह और अनिल विज में से किसी एक के नाम पर मुहर लगेगी। 

Trending Videos

भाजपा ने अपने सभी 48 विधायकों को अगले दो दिन चंडीगढ़ में ही रहने के निर्देश जारी किए हैं। विधायक दल का नेता चुनने से पहले सभी विधायक शाह और यादव के साथ ब्रेक फास्ट करेंगे। उसके बाद विधायक दल के नेता चुनने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसलिए आना पड़ा अमित शाह को

बीते मार्च में मनोहर लाल को हटाकर विधायक दल की बैठक में जब नायब सिंह सैनी का नाम रखा गया तो अनिल विज नाराज हो गए थे। वह बैठक से बाहर निकल गए थे। चुनाव से पहले अनिल विज मुख्यमंत्री की दावेदारी जता चुके हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत भी समय-समय पर दावेदारी जताते रहे हैं। लिहाजा इस तरह के विवादों से बचने के लिए शाह को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले 2022 में शाह यूपी में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुए थे और योगी के नाम पर मुहर लगाई गई थी। 

शाह ने किया था नायब सिंह सैनी के नाम का एलान

भाजपा नेताओं ने बताया, विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक की ओर से पार्टी के एक वरिष्ठ विधायक को प्रस्तावक नियुक्त किया जाएगा। प्रस्तावक बैठक में नायब सिंह सैनी का नाम रखेंगे और सर्वसम्मति से सभी विधायक उनके नाम पर मुहर लगा देंगे। प्रस्तावक का नाम बैठक से पहले तय किया जाएगा। आमतौर पर पार्टी के वरिष्ठ विधायक को ही प्रस्तावक बनाया जाता है। हालांकि नायब सिंह सैनी के नाम को लेकर कोई किंतु-परंतु नहीं है। भाजपा ने उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा था। यहां तक कि अमित शाह ने चुनाव से पहले पंचकूला में कार्यकर्ताओं की बैठक एलान कर दिया था कि भाजपा की सरकार बनने पर नायब सिंह सैनी ही राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी रैलियों में नायब सिंह सैनी को ही अगले मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करते आए हैं। ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की नजरों में नायब सिंह सैनी का कद भी बढ़ा है। ऐसे में उनके नाम को लेकर कोई संशय नहीं है। 

नेता चुनने के बाद सरकार बनाने का दावा होगा पेश

विधायक दल की बैठक में नेता के नाम पर मुहर लगने के बाद राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यपाल को अगले दिन शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों की सूची सौंपी जाएगी। उसके बाद राज्यपाल को विधायक दल के नेता और मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करेंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्तूबर को पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में होगा।



Source link

1708250cookie-checkBjp Legislative Party Meeting In Panchkula New Chief Minister Nayab Saini Anil Vij Or Rao Inderjit – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Mock Exercise Flight From Hyderabad To Chandigarh Hijacked At Dehradun Airport Four Hijackers Killed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Horoscope: 7 राशियों को मालामाल बनाएगा मालव्य राजयोग, पूरे होंगे रुके हुए काम, बढ़ेगा मान-सम्मान     |     Mp News: Meeting On Investment Promotion, Cm Said- Examine The Proposals Of Industrial Units Under New Policie – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:निवेश संवर्धन पर बैठक, सीएम ने कहा     |     Nagpur Violence: Curfew Imposed In 11 Areas, 33 Policemen Including Three Dcps Injured – Amar Ujala Hindi News Live – नागपुर हिंसा:11 क्षेत्रों में कर्फ्यू, तीन डीसीपी समेत 33 पुलिसकर्मी जख्मी; फडणवीस बोले     |     Jalore Sanchore Police Arrested The Accused After Seizing 3600 Opium Plants And 3.540 Kg Of Wet Poppy Husk – Jalore News     |     Himachal Budget 2025: ड्रग निर्भरता सावधानी, नशा मुक्ति और पुनर्वास बोर्ड बनेगा, रिहेबिटेशन केंद्र भी खुलेंगे     |     न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, दिग्गज खिलाड़ियों की हुई वापसी, 21 मार्च से होगा सीरीज का आगाज     |     मिस इंडिया बनकर बॉलीवुड में मारी एंट्री, इमरान हाशमी संग इंटीमेट सीन ने बनाया हिट, एक विवाद के बर्बाद की जिंदगी     |     Foldable iPhone, iPad का इंतजार खत्म! जानें कब शुरू होगा Mass प्रोडक्शन, लॉन्च डिटेल भी आई सामने     |     वजन घटाने के लिए किस वक्त खाना चाहिए पपीता, पेट की चर्बी होने लगेगी गायब, Weight Loss में आएगी तेजी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088