Bjp Mp Kangana Ranaut Statement On Up Cm Yogi Adityanath’s ‘batoge Toh Katoge’ Slogan, – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal:सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘बंटोगे तो कटोगे’ नारे पर कंगना रणाैत का बयान, बोलीं

अभिनेत्री कंगना रणौत
– फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘बंटोगे तो कटोगे’ नारे पर हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “ये एकता के लिए आह्वान है। हमें बचपन से सिखाया गया है कि एकता ही हमारी शक्ति है। जब तक हम एक है तब तक नेक है। अगर हम बंटेंगे तो कटेंगे। यह हर इंसान समझता है। परिवार में भी हम यही कहते हैं कि परिवार साथ में होना चाहिए, देश साथ में होना चाहिए। अगर हम साथ हैं तो सुरक्षित हैं। हमारी पार्टी सनातनी पार्टी है। हमारी पार्टी पीओके को भी साथ लेना चाहती है और विपक्ष की बांटने की साजिश नाकाम हो रही है। विपक्ष का खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाला हाल है।” बता दें, कंगना रणाैत विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए इन दिनों में महाराष्ट्र में हैं। इस दाैरान उन्होंने शनिवार को नागपुर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह बातें कहीं।
#WATCH | Nagpur, Maharashtra | On UP CM Yogi Adityanath’s ‘batoge toh katoge’ slogan, BJP MP Kangana Ranaut says “This is a call for unity. We have been taught since childhood that unity is strength. If we are together, we are safe and if we get divided, we will be cut…Our… pic.twitter.com/gcAYWG3Ohz
— ANI (@ANI) November 16, 2024

Comments are closed.