Bjp State President Mahendra Bhatt Inaugurated Seva Pakhwada Program On Pm Modi Birthday In New Tehri – Amar Ujala Hindi News Live – Tehri News: सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ…बोले प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नई टिहरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से इस अवसर पर जिला अस्पताल बोराडी में रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि 100 दिन के कार्यकाल में पीएम मोदी ने ऐतिहासिक कार्य किए।
उन्होंने बताया कि तीन लाख करोड़ की परियोजना, 25 हजार भी ज्यादा गांवों को 62500 किमी सड़क और आठ राष्ट्रीय कॉरिडोर देश को दिए। इसके अलावा कई नई मेट्रो रेल का शिलान्यास किया, 17वीं किश्त किसान सम्मान निधि जारी की।
ये भी पढ़ें…Chardham Yatra 2024: दूसरे चरण की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, बदरीनाथ हाईवे सुधारने की सुस्त चाल
जैविक उत्पाद परिषद का गठन किया गया। बासमती चावल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि दो हजार करोड़ की धनराशि मिशन मौसम योजना के तहत दी गई। टैक्स की राहत 7 लाख रुपये तक की गई। इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.