Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, ममेरे भाई की मौत पर मां को ननिहाल पहुंचा कर लौट रहा था हज यात्रा 2025: सख्त हुए नियम, बीड़ी, तंबाकू सऊदी अरब न ले जाएं हज यात्री, हो सकती है सख्त कार्रवाई सिर्फ 7 सेकंड में ढूंढिए 52 के बीच छिपे नंबर 55 और 25, अभी ट्राय करें ये वायरल ब्रेन चैलेंज Mp Crime News 45 Year Old Woman Dies After Brutality In Khandwa - Amar Ujala Hindi News Live Sirohi: 70 Lakh Worth Of Liquor Seized, One Arrested; Two More Held In Ganja Smuggling Case - Rajasthan News Haryana Weather Today: हरियाणा में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तुफान के साथ हुई बारिश, बिजली आपूर्ति ठप IPL 2025 में टॉप-2 की रेस हुई दिलचस्प, MI और RCB सहित बाकी दोनों टीमों के लिए बन रहे ये समीकरण कान्स में हुआ चंदा पटेल की 'तेरा मेरा नाता' का ऐलान, कास्ट से लेकर फर्स्ट पोस्टर तक, यहां जानें सब Investment Tips : 15x15x15 के फॉर्मूले से आप बन सकते हैं करोड़पति, जानिए क्या करना होगा काम Niti Aayog Meeting In Delhi Cm Mann Told Pm Modi Punjab Is Not In Position To Give Additional Water To Anyone - Amar Ujala Hindi News Live - दिल्ली में नीति आयोग की बैठक:pm मोदी से बोले सीएम मान

Bjp Workshop: Strong And Dedicated Workers Will Get Posts, Those Who Oppose The Organization Will Not Get Post – Amar Ujala Hindi News Live


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बुधवार को मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व कार्यशाला को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत की सराहना की गई और पार्टी संगठन को और भी मजबूत बनाने पर जोर दिया गया, साथ ही महिला सशक्तिकरण और सर्वसमावेशी संगठन की दिशा में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। फैसला किया गया कि संगठन के खिलाफ जाने वाले नेताओं को पद नहीं दिया जाएगा।  साथ ही विवादित चेहरों को भी अध्यक्ष पद से नहीं नवाजा जाएगा। इसे लेकर मंच से दिशा निर्देश दिए गए।   

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कार्यशाला में कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए क्षमतावान और विचारवान लोगों को लाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

1300 सक्रिय सदस्यों को मिलेगा मंडल अध्यक्ष बनने का मौका 

बताया जा रहा है कि बैठक में तय हुआ कि एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे। प्रदेश में भाजपा के 1099 मंडल हैं, जो बढ़कर करीब 1300 होंगे। यानी चुनाव के बाद भाजपा के 1300 सक्रिय सदस्यों को मंडल अध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा। 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे। मंडल अध्यक्षों के लिए जारी की गई बेसिक गाइडलाइन जिलाध्यक्षों के लिए भी लागू होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि 30 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यशाला होगी।

संगठन चुनाव में जुटेंगे कार्यकर्ता  

वीडी शर्मा ने बताया कि सभी कार्यकर्ता संगठन चुनाव में जुटेंगे। संगठन पर्व में मध्य प्रदेश के 65,015 बूथों में से 55,559 बूथ समितियों के गठन हो चुका है। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिला है, जो एक रिकॉर्ड है। बूथ समिति का निर्वाचन 65,015 में से 55 हजार 559 पार हो चुका है। प्रदेश में 1 करोड़ 72 लाख सदस्य बने हैं।   

संगठन को सर्वसमावेशी बनाने का प्रयास होगा

प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है और हम इसे सर्वसमावेशी बनाने का प्रयास करेंगे। हितानंद  ने भी संगठन को सर्वस्पर्शी बनाने पर बल दिया और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति जागरूक करना और भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए कार्य करना हमारी प्राथमिकता होगी। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संगठन पर्व के दौरान प्रत्येक बूथ समिति में महिलाओं और अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने की बात कही। प्रदेश के संगठन में नवाचार के रूप में वाट्सएप प्रमुख के योगदान को भी सराहा गया, जो देश भर में ध्यान आकर्षित कर रहा है। कार्यशाला में वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ प्रदेश के मंत्री, विधायक और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

 



Source link

1965000cookie-checkBjp Workshop: Strong And Dedicated Workers Will Get Posts, Those Who Oppose The Organization Will Not Get Post – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, ममेरे भाई की मौत पर मां को ननिहाल पहुंचा कर लौट रहा था     |     हज यात्रा 2025: सख्त हुए नियम, बीड़ी, तंबाकू सऊदी अरब न ले जाएं हज यात्री, हो सकती है सख्त कार्रवाई     |     सिर्फ 7 सेकंड में ढूंढिए 52 के बीच छिपे नंबर 55 और 25, अभी ट्राय करें ये वायरल ब्रेन चैलेंज     |     Mp Crime News 45 Year Old Woman Dies After Brutality In Khandwa – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sirohi: 70 Lakh Worth Of Liquor Seized, One Arrested; Two More Held In Ganja Smuggling Case – Rajasthan News     |     Haryana Weather Today: हरियाणा में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तुफान के साथ हुई बारिश, बिजली आपूर्ति ठप     |     IPL 2025 में टॉप-2 की रेस हुई दिलचस्प, MI और RCB सहित बाकी दोनों टीमों के लिए बन रहे ये समीकरण     |     कान्स में हुआ चंदा पटेल की ‘तेरा मेरा नाता’ का ऐलान, कास्ट से लेकर फर्स्ट पोस्टर तक, यहां जानें सब     |     Investment Tips : 15x15x15 के फॉर्मूले से आप बन सकते हैं करोड़पति, जानिए क्या करना होगा काम     |     Niti Aayog Meeting In Delhi Cm Mann Told Pm Modi Punjab Is Not In Position To Give Additional Water To Anyone – Amar Ujala Hindi News Live – दिल्ली में नीति आयोग की बैठक:pm मोदी से बोले सीएम मान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088