Brutal Murder After Misdeed In Kanpur Body Chopped With Iron Rod And Screwdriver 90 Injury Marks Found – Amar Ujala Hindi News Live उत्तरप्रदेश By On Mar 8, 2025 यह भी पढ़ें himachal pradesh weather eill change again imd alert of… Jul 22, 2024 Bihar News :सिपाही भर्ती के 3279 आवेदनों में है गलतियां;… Aug 2, 2023 कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के 13 वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म के बाद हत्या करने वाले दरिंदों ने बबर्रता की सारी हदें पार कर दी थीं। किशोर के शरीर पर में 18 गहरी चोटों के अलावा छोटे-बड़े कुल 90 घाव मिले हैं, जो बर्बरता को बयां कर रहे हैं। शुक्रवार को उर्सला के डॉ. आरएन यादव व डॉ अनुपम सचान के पैनल ने किशोर के शव का पोस्टमॉर्टम किया। सूत्रों के अनुसार दरिंदों ने रस्सी से हाथ-पांव बांधकर किशोर के साथ कुकर्म किया। फिर रस्सी से ही उसका गला कस कर मार डाला। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं 2 of 8 किशोर की अपहरण के बाद हत्या – फोटो : amar ujala पेचकस से किशोर के पूरे शरीर को गोद डाला सरिया से उसके पूरे शरीर पर कई वार कर सर से लेकर हाथ व पैर की हड्डियां तक तोड़ दी। इतना ही नहीं, उसके गुप्तांग पर भी लाते मारी व रॉड से वार किए।इसके बाद भी वह संतुष्ट नहीं हुए। फिर बाइक से पेचकस निकालकर लाए और किशोर के पूरे शरीर को गोद डाला। 3 of 8 किशोर की अपहरण के बाद हत्या – फोटो : amar ujala खेतों के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक शव की हालत देखकर पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि ऐसी बर्बरता उन्होंने कभी नहीं देखी। पीएम के बाद पुलिस अभिरक्षा में शव को गांव ले जाया गया, जहां रस्म अदायगी के बाद शव का मृतक के पिता ने अपने खेतों के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खा किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में धाराएं बढ़ाने के साथ ही तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 4 of 8 किशोर की अपहरण के बाद हत्या – फोटो : amar ujala दरिंदों से बचने की कोशिश हुई बेकार डॉक्टरों की मानें, तो दरिंदों से बचने के लिए किशोर ने काफी प्रयास किया। उसके हाथ व पैर में बंधी रस्सी की शरीर पर रगड़ के निशान से साफ है कि उसने छूटने और बचने का प्रयास किया। हालांकि वह इसमें नाकाम रहा। मौत से पहले उसने पैंट में बाथरूम भी कर दिया था। 5 of 8 किशोर की अपहरण के बाद हत्या – फोटो : amar ujala ये था पूरा मामला बिल्हौर में अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव के ही रहने वाले दो युवक 13 साल के किशोर को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए थे। वहां उसे बंधक बनाकर कुकर्म किया। विरोध करने पर पहले किशोर का गला कसा, फिर सरिया से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया था। Source link Like0 Dislike0 25488000cookie-checkBrutal Murder After Misdeed In Kanpur Body Chopped With Iron Rod And Screwdriver 90 Injury Marks Found – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.