Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

BSNL और Jio में छिड़ी जंग? जानें किसका 336 दिन वाला प्लान है बेस्ट


BSNL, Jio, 336 days recharge plan, recharge plan- India TV Hindi

Image Source : FILE
BSNL vs Jio

BSNL vs Jio: निजी टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले महीने अपने मोबाइल टैरिफ बढ़ा दिए हैं, जिसके बाद से कई यूजर्स ने BSNL में अपना नंबर पोर्ट कराया है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने यह बात अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कंफर्म की है। सब्सक्राइबर्स के मामले में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio हालांकि अभी भी अपने कई प्लान में अच्छे ऑफर दे रहा है। BSNL और Jio के पास 336 दिनों की वैलिडिटी वाला एक प्लान है। आइए, जानते हैं इन दोनों कंपनियों में से कौन अपनी लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में ज्यादा फायदा दे रहा है?

BSNL का 336 दिन वाला प्लान

बीएसएनएल के इस लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की कीमत 1,499 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को 336 दिनों तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का ऑफर मिलेगा। यही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को दिल्ली और मुंबई के MTNL नेटवर्क पर भी फ्री रोमिंग का लाभ मिलता है।

इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को कुल 24GB डेटा का लाभ मिलता है। यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है। हालांकि, बीएसएनएल अपने इस प्लान में कोई एक्स्ट्रा बेनिफिट ऑफर नहीं करता है। इस प्लान के लिए यूजर्स को डेली करीब 4.5 रुपये खर्च करना पड़ेगा।

Jio का 336 दिन वाला प्लान?

Jio का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 1899 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 336 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इसमें यूजर्स को पूरे देश में किसी भी टेलीकॉम नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का ऑफर मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 24GB डेटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को कुल 3,600 फ्री SMS का लाभ मिलता है। जियो के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो के इस प्लान के लिए यूजर्स को डेली करीब 5.65 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Jio 336 days plan, jio recharge plan

Image Source : FILE

Jio 336 days plan

यह भी पढ़ें – Flipkart की नई सेल, 40% तक डिस्काउंट में मिल रहा 2 टन वाला AC, इस तारीख तक मिलेगा ऑफर





Source link

1370730cookie-checkBSNL और Jio में छिड़ी जंग? जानें किसका 336 दिन वाला प्लान है बेस्ट
Artical

Comments are closed.

Bpl Families In Haryana Bpl Card Haryana – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ipl 2025 Dharamshala Stadium Will Complete The 5000 Run Mark In Ipl Three Matches Are To Be Played Here – Amar Ujala Hindi News Live     |     RCB के इस खिलाड़ी ने अपने बयान से मचाया बवाल, विराट कोहली को लेकर कह दी थी बड़ी बात, बाद में मारा यू-टर्न     |     US secretary speaks with Jaishankar, Pakistan PM Sharif; urges de-escalation of tensions | India News     |     Bihar Intermediate/matric Special And Compartmental Exam 2025: Shoes Socks Banned At Centre; Read Guidelines – Amar Ujala Hindi News Live     |     Meerut: Brother-in-law Plunged A Knife Into A Woman’s Chest, Also Injured Brother – Amar Ujala Hindi News Live     |     Roorkee News Son Returned Home After Love Marriage Attacked On Mother Neck With A Sword After Dispute – Amar Ujala Hindi News Live     |     A Girl From Mandla Was Raped In The City – Jabalpur News     |     Jodhpur News: Gang Selling Data Worth Crores Abroad Through Fake Call Center Exposed, Four Accused Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     मंत्री अनिल विज का तंज: कांग्रेस देश की रक्षक नहीं, गद्दार पार्टी; हिंदुस्तान छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088