Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर सरकार की नई पहल, 16 निकायों में बन रहे 100 पिंक टॉयलेट Woman Got Her Lover And His Friend To Kill Her Husband When Husband Could Not Fulfill Her Desires In Unnao - Amar Ujala Hindi News Live Chamoli News Eight Meters Of Road Near Aala Village Collapsed Due To Landslide 1500 Population Affected - Amar Ujala Hindi News Live Two Workers Who Entered The Carbon Waste Treatment Plant Died Due To Poisonous Gas - Delhi News कार्बन वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत Bhopal: Special Train Operation From Bhopal To Ujjain In The Month Of Sawan, Passengers From Bhopal, Sehore, S - Amar Ujala Hindi News Live Bjp Leader Satish Poonia's Visit To Jodhpur - Jodhpur News - Jodhpur News:सतीश पूनिया बोले Himachal Pradesh: पर्यटन कारोबार ठप, मनाली-रोहतांग इलेक्ट्रिक बस सेवा बंद, नहीं मिल रही सवारियां; जानें 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड में बने क्रिकेट स्टार WCL 2025: इंग्लैंड से होगा पाकिस्तान का पहला मुकाबला, जानें स्क्वाड और फुल शेड्यूल कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर आतंकी ने की धुआंधार फायरिंग, इस बात से नाराज था आरोपी

BSNL 4G सिम खरीदने वालों की मौज, मिलने लगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, Jio, Airtel, Voda हैरान!


BSNL 4G- India TV Hindi

Image Source : BSNL INDIA
BSNL 4G

BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स को सुपरफास्ट 4G कनेक्टिविटी देने के लिए बड़ा माइलस्टोन पूरा कर लिया है। कंपनी ने पूरे देश में 50,000 नए 4G मोबाइल टावर लगा दिए हैं, जिनमें से 41,000 टावर अब ऑपरेशनल हो गए हैं। पिछले दिनों कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस बात की जानकारी शेयर की है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने यह भी बताया कि 5000 4G मोबाइल टावर उन जगहों पर लगाए गए हैं, जहां अभी तक कोई मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचा था यानी वहां Airtel, Jio या Vodafone Idea के नेटवर्क मौजूद नहीं है।

Airtel, Jio, Voda हैरान!

भारत में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी की बात करें तो करीब 95 प्रतिशत जगहों पर आपको मोबाइल के सिगनल मिलेंगे। BSNL ने उन सूदूर इलाकों में 4G कनेक्टिविटी पहुंचा दी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अगले साल जून तक 1 लाख 4G मोबाइल टावर लगाने का लक्ष्य रखा है। भारत संचार निगम की 4G सर्विस कमर्शियली लॉन्च होने के बाद निजी कंपनियों Airtel, Jio और Vodafone-Idea की टेंशन सबसे ज्यादा बढ़ने वाली है।

हाल ही में निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने मोबाइल रिचार्ज महंगा किया था, जिसके बाद पिछले दो महीनों में BSNL ने 55 लाख नए मोबाइल यूजर्स जोड़े हैं। वहीं, निजी कंपनियों के लाखों यूजर्स कम हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान Jio को हुआ है, जिसके करीब 4 मिलियन यानी 40 लाख यूजर्स कम हुए हैं। हालांकि, देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी को उम्मीद है कि उनके यूजर्स दोबारा नेटवर्क में वापस आएंगे।

मिलने लगी बेहतर 4G कनेक्टिविटी

BSNL 4G सर्विस के साथ-साथ 5G लॉन्च करने की भी तैयारी में है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर बेस्ड 4G/5G मोबाइल टावर लगा रही है। 50 हजार नए 4G मोबाइल टावर लगाए जाने के बाद BSNL यूजर्स को पहले के मुकाबले बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। कंपनी ने साथ ही निकट भविष्य में रिचार्ज प्लान महंगा नहीं करने का भी फैसला लिया है। पिछले महीने आयोजित हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कंपनी ने प्लान महंगा करने से ज्यादा यूजर्स बढ़ाने पर जोर देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें – WhatsApp का बड़ा एक्शन, भारत में बैन किए 85 लाख से ज्यादा अकाउंट





Source link

1821800cookie-checkBSNL 4G सिम खरीदने वालों की मौज, मिलने लगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, Jio, Airtel, Voda हैरान!
Artical

Comments are closed.

Bihar: महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर सरकार की नई पहल, 16 निकायों में बन रहे 100 पिंक टॉयलेट     |     Woman Got Her Lover And His Friend To Kill Her Husband When Husband Could Not Fulfill Her Desires In Unnao – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chamoli News Eight Meters Of Road Near Aala Village Collapsed Due To Landslide 1500 Population Affected – Amar Ujala Hindi News Live     |     Two Workers Who Entered The Carbon Waste Treatment Plant Died Due To Poisonous Gas – Delhi News कार्बन वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत     |     Bhopal: Special Train Operation From Bhopal To Ujjain In The Month Of Sawan, Passengers From Bhopal, Sehore, S – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bjp Leader Satish Poonia’s Visit To Jodhpur – Jodhpur News – Jodhpur News:सतीश पूनिया बोले     |     Himachal Pradesh: पर्यटन कारोबार ठप, मनाली-रोहतांग इलेक्ट्रिक बस सेवा बंद, नहीं मिल रही सवारियां; जानें     |     14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड में बने क्रिकेट स्टार     |     WCL 2025: इंग्लैंड से होगा पाकिस्तान का पहला मुकाबला, जानें स्क्वाड और फुल शेड्यूल     |     कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर आतंकी ने की धुआंधार फायरिंग, इस बात से नाराज था आरोपी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088