ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। कल बुध देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। कल बुध देव कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध देव के कर्क राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, बुध देव के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान-
मेष राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्र्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर भी मिल सकते हैं। उच्च पद की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी।
वृष राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार पर ध्यान दें, कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धन की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि- नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। खर्र्चों में वृद्धि होगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा खर्च भी बढ़ेंगे। कारोबार पर ध्यान दें, कठिनाइयां आ सकती हैं।
कर्क राशि- नौकरी में अफसरों से अच्छा व्यवहार बनाए रखें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।
Rashifal : 8 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
सिंह राशि- नौकरी में परिवर्तन के मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य संभव है। खर्चों की अधिकता रहेगी।
कन्या राशि- कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं, व्यर्थ की भागदौड़ भी रहेगी। खर्र्चों में अधिकता रहेगी। आय में कमी हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। मां की सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि- कारोबार में विस्तार के लिए भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिल सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा, परंतु परिश्रम भी अधिक रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि संभव है। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। लेखनादि बौद्धिक कार्र्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि भी होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।
Ekadashi Kab Hai : कामिका एकादशी कब है? नोट कर लें डेट, पूजा- विधि, सामग्री की लिस्ट
धनु राशि- परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि हो सकती है।
मकर राशि– नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। नतीजे सुखद मिलेंगे, बस परिश्रम थोड़ा अधिक रहेगा। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। मान- सम्मान बढ़ेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशि- कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता से धन मिल सकता है। मां का सान्निध्य मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।
मीन राशि- शैक्षिक कार्यों में मन रमेगा। भवन सुख बढ़ेगा। कारोबार में दिक्कतें आ सकती हैं, पर किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र बढ़ सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें।

Comments are closed.