Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
13 जून से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, बढ़ेगी इनकम, मिलेगा प्रमोशन, बनेंगे सारे बिगड़े काम Bihar : Elder Brother Murdered Younger Brother Navgachiya Bhagalpur Bihar Police Businessman Vinay Murder Case - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: जम्मू में अपनी गृहस्थी को छोड़कर जल्दबाजी में लौट रहे हैं लोग, भरी आ रही हैं ट्रेनों की बोगियां उत्तराखंड: बड़े उद्योगों को देनी ही होगी बिजली की 45 दिन की एडिशनल सिक्योरिटी, आयोग ने तीन याचिकाएं कीं खारिज Delhi: दिल्ली विधानसभा बनेगी भारत की पहली सौर ऊर्जा से चलने वाली विधानसभा, हर महीने 15 लाख की होगी बचत Sagar News: Money Demanded By Threatening To Make Obscene Photos Viral On Social Media - Madhya Pradesh News Chittorgarh News: 2 Innocent Children Died Due To Wall Collapse During Rain, Mourning Spread In Udpura Village - Chittorgarh News 'कुत्ते की दुम टेढ़ी ही रहती है', पाकिस्तान के धोखा देने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने दिया ऐसा रिएक्शन पाकिस्तान के भिखारीपन पर भड़कीं एक्ट्रेस, पत्रकार को दिया करारा जवाब, बोलीं- 'कटोरा लेकर घूमते रहो' Dream11 या My11Circle पर टीम बनाकर जीते हैं पैसे, जानें कितना देना होगा टैक्स?

Budhni Assembly By Election 2024 Results Live Vote Counting Congress Vs Bjp Win Lose Seats – Amar Ujala Hindi News Live


Budhni Assembly by election Results: मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम आज आएगा। सुबह आठ बजे से यहां मतगणना शुरू हो गई है। 13 राउंड में मतगणना होगी, इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। भाजपा का दो दशक से बुधनी पर कब्जा है। शिवराज सिंह यहां से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। ऐसे में भाजपा को पूरी उम्मीद है पार्टी के प्रत्याशी रमाकांत भार्गव इस सीट पर जीत दर्ज करेंगे और एक फिर कमल खिलेगा। वहीं, कांग्रेस को उम्मीद है कि राजकुमार पटेल इस बार अपनी छाप छोड़ेंगे। हालांकि, पटेल को इस सीट पर अब तक हुए तीन उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। 

बुधनी भाजपा का गढ़ क्यों?

बुधनी विधानसभा सीट पर अब तक 17 चुनाव हुए हैं। इनमें से 11 भाजपा, पांच कांग्रेस और एक अन्य ने जीता है। इस सीट पर पहली बार 1957 में चुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस की राजकुमारी सुराज काला ने जीत हासिल की थी। खास बात यह है कि 2024 के उपचुनाव को मिलाकर अब तक यहां तीन बार उपचुनाव हुए हैं, जिसका कारण शिवराज सिंह चौहान ही रहे हैं। इन तीनों उपचुनाव में कांग्रेस ने किरार समाज से आने वाले राजकुमार पटेल को चुनावी मैदान में उतारा। इस सीट पर किरार समाज का वोट बैंक निर्णायक माना जाता है। पिछले दो उपचुनाव में पटेल 1992 में भाजपा के मोहनलाल शिशिर से 580 वोटों से हार गए थे। वहीं, 2006 के उपचुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने पटले को 36,500 वोटों से हराया था। 1962 में इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत दर्ज की थी।

बुधनी में क्यों हुए उपचुनाव 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विदिशा से सांसद चुनने बाद बुधनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिसके कारण बुधनी विधानसभा सीट खाली हो गई थी। भाजपा ने पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस ने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। राजकुमार पटेल 1993 में बुधनी सीट से चुनाव जीत चुके हैं। 1998 के बाद से कांग्रेस इस सीट पर कोई चुनाव नहीं जीती है। पिछले छह चुनाव से लगातार भाजपा जीतते आ रही है। 

क्या है इस सीट का समीकरण क्या

बुधनी सीट पर भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला है। भाजपा ने ब्राह्मण और कांग्रेस ने करार समाज से प्रत्याशी पर दांव लगाया है। किरार समाज निर्णायक वोट बैंक है। अभी तक यह समाज किरार समाज से आने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ जाता रहा है। अब इस बार देखना होगा कि यह वोट बैंक किसे मिलता है। इस सीट पर ब्राह्मण और ओबीसी मतदाओं का रूख महत्वपूर्ण होगा। 

 

उपचुनाव में भाजपा की बढ़त, कांग्रेस को जीत का इंतजार

बुधनी में अब तक हुए दो उपचुनाव में भाजपा ने अजेय बढ़त बनाए रखी है, जबकि कांग्रेस तीसरे उपचुनाव के परिणाम में जीत की उम्मीद कर रही है। बुधनी विधानसभा में दोनों उपचुनाव भाजपा शासनकाल में हुए थे। तीसरा उपचुनाव के दौरान भी प्रदेश में भाजपा की ही सरकार है। अगर, भाजपा इस बार भी जीतती है तो वह 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगी। वहीं, अगर कांग्रेस जीतती है तो मुकाबला 2-1 हो जाएगा।  



Source link

1937140cookie-checkBudhni Assembly By Election 2024 Results Live Vote Counting Congress Vs Bjp Win Lose Seats – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

13 जून से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, बढ़ेगी इनकम, मिलेगा प्रमोशन, बनेंगे सारे बिगड़े काम     |     Bihar : Elder Brother Murdered Younger Brother Navgachiya Bhagalpur Bihar Police Businessman Vinay Murder Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: जम्मू में अपनी गृहस्थी को छोड़कर जल्दबाजी में लौट रहे हैं लोग, भरी आ रही हैं ट्रेनों की बोगियां     |     उत्तराखंड: बड़े उद्योगों को देनी ही होगी बिजली की 45 दिन की एडिशनल सिक्योरिटी, आयोग ने तीन याचिकाएं कीं खारिज     |     Delhi: दिल्ली विधानसभा बनेगी भारत की पहली सौर ऊर्जा से चलने वाली विधानसभा, हर महीने 15 लाख की होगी बचत     |     Sagar News: Money Demanded By Threatening To Make Obscene Photos Viral On Social Media – Madhya Pradesh News     |     Chittorgarh News: 2 Innocent Children Died Due To Wall Collapse During Rain, Mourning Spread In Udpura Village – Chittorgarh News     |     ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी ही रहती है’, पाकिस्तान के धोखा देने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने दिया ऐसा रिएक्शन     |     पाकिस्तान के भिखारीपन पर भड़कीं एक्ट्रेस, पत्रकार को दिया करारा जवाब, बोलीं- ‘कटोरा लेकर घूमते रहो’     |     Dream11 या My11Circle पर टीम बनाकर जीते हैं पैसे, जानें कितना देना होगा टैक्स?     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088