Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
सरकारी कर्मचारियों को इस स्थिति में नहीं मिलेगा पेंशन का लाभ, सरकार ने बदला नियम Bihar News: 'water Atlas' Is Useful For Water Conservation And Flood Management In The State - Amar Ujala Hindi News Live Amu Class 11 And Diploma Engineering Entrance Exam Result Declared - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Accident In Kirti Nagar Car Went Out Of Control And Fell Into A Ditch Many Death Possibilities - Amar Ujala Hindi News Live MP News: 27 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति, 53 का तबादला, कई जिलों में ASP, AIG और उप सेनानी की नई पदस्थापनाएं Rajasthan News: Nine New Cases Of Covid In Rajasthan, Vigilance Increased In Jaipur And Jodhpur - Amar Ujala Hindi News Live Sonipat: साहित्यकार डॉ. सतराम देशवाल को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी अलंकृत Himachal News: सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर शिक्षा बोर्ड ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर दर्ज करवाया केस, जानें RCB ने रच दिया इतिहास, LSG को उनके ही होमग्राउंड में थमाई करारी हार, पंत की शतकीय पारी बेकार OTT पर आते ही धमाल मचा रही ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कहलाई डिजास्टर, बजट का आधा भी नहीं कर पाई वसूल

Burhanpur: Late Night, A Spark From Diwali Crackers Caused A Fire In A Textile Factory – Burhanpur News


Burhanpur: Late night, a spark from Diwali crackers caused a fire in a textile factory

देर रात लगी टेक्सटाइल फैक्ट्री में आग से हुआ लाखों का नुकसान

विस्तार


मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में देर रात एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। नगर के गणपति नाका थाना अंतर्गत आलमगंज क्षेत्र में स्थित हनुमान साइजिंग टेक्सटाइल फैक्ट्री में आग की लपटें उठती देख, आसपास के रहवासी तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया। 

हालांकि, संकरी गलियों और घनी आबादी वाला इलाका होने के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आग पर काबू पाने के लिए देर रात तक स्थानीय फायर फाइटर्स के अलावा आसपास से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। टेक्सटाइल फैक्ट्री में लगी आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में लगी आग का कारण दीपावली पर फोड़े जा रहे पटाखों से निकली चिंगारी हो सकती है। लगभग एक वर्ष पूर्व भी इसी फैक्ट्री में आग लग चुकी थी, तब भी घनी आबादी में स्थित इस फैक्ट्री को स्थानांतरित करने की मांग उठी थी, लेकिन इसे हटाया नहीं गया।

शुक्रवार देर रात अचानक लगी इस आग से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तंग गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। आग की बढ़ती लपटों को देख आसपास के लोग भयभीत हो गए। इस आग को बुझाने के लिए एक दर्जन से अधिक फायर फाइटर्स का दल मौके पर पहुंचा, जिसमें बुरहानपुर नगर निगम के साथ-साथ नगर पालिका नेपानगर और नगर परिषद शाहपुर के फायर फाइटर्स भी शामिल थे। आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन क्षेत्रवासियों का मानना है कि दीपावली पर फोड़े जा रहे पटाखों की चिंगारी उड़ने से आग लगी होगी। गनीमत रही कि आग लगने के समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।

इस आगजनी से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण प्रशासन ने एहतियातन फैक्ट्री के आसपास के मकानों को खाली करवा दिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक साल पहले भी इस फैक्ट्री में आग लगी थी। तब प्रशासन से इसे स्थानांतरित करने की मांग की गई थी, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस घटना से सबक लेते हुए जिला प्रशासन को घनी आबादी वाले क्षेत्र से फैक्ट्री को शिफ्ट करना चाहिए।

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में कपड़ा बनाने के लिए धागा तैयार किया जाता है, जिसके लिए केमिकल की आवश्यकता होती है। धागे और केमिकल के कारण आग ने काफी तेजी से फैलाव पकड़ा। आगजनी को देखते हुए इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। फिलहाल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने फायर फाइटर्स के देरी से पहुंचने और प्रशिक्षित स्टाफ की कमी को लेकर नाराजगी जताई। हालांकि देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया।

देखें तस्वीरें…

 

देर रात लगी टेक्सटाइल फैक्ट्री में आग से हुआ लाखों का नुकसान

 

देर रात लगी टेक्सटाइल फैक्ट्री में आग से हुआ लाखों का नुकसान

 

देर रात लगी टेक्सटाइल फैक्ट्री में आग से हुआ लाखों का नुकसान

 



Source link

1817480cookie-checkBurhanpur: Late Night, A Spark From Diwali Crackers Caused A Fire In A Textile Factory – Burhanpur News
Artical

Comments are closed.

सरकारी कर्मचारियों को इस स्थिति में नहीं मिलेगा पेंशन का लाभ, सरकार ने बदला नियम     |     Bihar News: ‘water Atlas’ Is Useful For Water Conservation And Flood Management In The State – Amar Ujala Hindi News Live     |     Amu Class 11 And Diploma Engineering Entrance Exam Result Declared – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Accident In Kirti Nagar Car Went Out Of Control And Fell Into A Ditch Many Death Possibilities – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: 27 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति, 53 का तबादला, कई जिलों में ASP, AIG और उप सेनानी की नई पदस्थापनाएं     |     Rajasthan News: Nine New Cases Of Covid In Rajasthan, Vigilance Increased In Jaipur And Jodhpur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sonipat: साहित्यकार डॉ. सतराम देशवाल को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी अलंकृत     |     Himachal News: सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर शिक्षा बोर्ड ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर दर्ज करवाया केस, जानें     |     RCB ने रच दिया इतिहास, LSG को उनके ही होमग्राउंड में थमाई करारी हार, पंत की शतकीय पारी बेकार     |     OTT पर आते ही धमाल मचा रही ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कहलाई डिजास्टर, बजट का आधा भी नहीं कर पाई वसूल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088