Bus Runs Over An Old Father In Front Of His Son, He Dies – Jabalpur News मध्यप्रदेश By On Apr 16, 2025 0 पाटन थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस ने वृद्ध व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना रात करीब 9 बजे ग्राम धनेटा के निवासी दरयाव सिंह लोधी (60 वर्ष) के साथ घटी। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं ये भी पढ़ें- फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी करने वालों के खिलाफ क्यों नहीं हुई कार्रवाई, HC ने मांगा जवाब दरयाव सिंह अपने बेटे खिलन सिंह लोधी (40 वर्ष) और साथियों गनपत सिंह, गोपाल सिंह और गोविंद सिंह के साथ लुगन कार्यक्रम में ग्राम पिपरिया जा रहे थे। सभी लोग बस स्टैंड पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बस क्रमांक एमपी 66 पी 0380 का चालक तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। उसने दरयाव सिंह को जोरदार टक्कर मारी और रौंदते हुए चला गया। इस हादसे के बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घायल दरयाव सिंह को उपचार के लिए पाटन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें- ससुराल पक्ष से परेशान होने पर युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत; एक साल पहले किया था प्रेम विवाह घटना में दरयाव सिंह को सिर, दोनों हाथों, पैरों और पेट में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें खून से सना हुआ देख तुरंत अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पाटन थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन चालक अभी भी फरार है। पुलिस आरोपी चालक की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए लगातार छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें जन्माष्ठमी के व्रत में लग जाए भूख तो देसी घी में झटपट बनाएं… Aug 26, 2024 उपनिरीक्षक अजय यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर किया… Nov 9, 2022 Source link Like0 Dislike0 25833500cookie-checkBus Runs Over An Old Father In Front Of His Son, He Dies – Jabalpur Newsyes