Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
अनंत-राधिका की शादी के बाद पहली होली, जश्न में डूबा दिखा नीता और मुकेश अंबानी का परिवार सीएम हाउस में होली के रंगों से लेकर मध्य प्रदेश के जिलों की हर ख़बर, पढ़े सिर्फ एक क्लिक पर Parliament panel nudges govt to bring Broadcasting Services (Regulation) Bill Bihar News : Bar Dancers Performed Obscene Dance Gadkha Block Office Saran Bihar Police Holi Milan Holi 2025 - Amar Ujala Hindi News Live - Holi 2025 :होली मिलन के नाम पर कार्यालय में लगे बार बालाओं क... Holi 2025 Awadh Including Lucknow Is Full Of Colours Brajesh Pathak Said Holi And Ramzan Celebrated Peacefully - Amar Ujala Hindi News Live - Holi 2025:लखनऊ समेत अवध में रंगों की धूम, दिनेश शर्मा बोले Indore News: होली पर तैनात टीआई को आया हार्ट अटैक, पुलिस ने निरस्त किया होली मिलन समारोह Jodhpur: गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले में गाड़ी पर हमला कर शीशे फोड़े, मंडोर में राव की गेर के दौरान हुई घटना होली के दिन युवराज सिंह के साथ हुआ जबरदस्त प्रैंक, सचिन ने बनाया था मास्टर प्लान, देखें वीडियो वरुण धवन से रवीना टंडन तक, रंगों की मस्ती में डूबे बॉलीवुड सितारे Four teenage boys drown in river after Holi celebrations in Thane | India News

Bypoll In Up: Congress Is Planning To Fight On Many Seats In Uttar Pradesh. – Amar Ujala Hindi News Live


Bypoll in UP: Congress is planning to fight on many seats in Uttar Pradesh.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


कांग्रेस ने उपचुनाव वाले सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी और पर्यवेक्षक उतार कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट की कमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने खुद संभाली है तो करहल में तौकीर आजम को जिम्मेदारी देने के पीछे भी सियासी निहितार्थ बताए जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता गठबंधन का फैसला शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ने की दुहाई देते हैं, लेकिन चुनावी रण में उतरने की बेताबी साफ दिख रही है।

Trending Videos

10 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पांच सीटों (मझवां, गाजियाबाद, फूलपुर, खैर और मीरापुर) पर दावा कर रही है, लेकिन सपा की ओर से अभी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। ऐसे में बुधवार देर शाम कांग्रेस ने सभी 10 सीटों पर प्रभारी और पर्यवेक्षक उतार दिए। मझवां सीट की कमान खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के संभालने के बाद से सियासी हलचल बढ़ गई है।

यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रभारी के तौर पर मझवां में सियासी जमीन तैयार कर अजय राय खुद अथवा उनके परिवार का कोई सदस्य इस सीट से मैदान में उतर सकता है। क्योंकि मझवां विधानसभा सीट पर कांग्रेस और बसपा का दबदबा रहा है। यहां से आठ बार कांग्रेस, पांच बार बसपा और दो बार भाजपा को जीत मिली है, जबकि अन्य दल एक-एक बार चुनाव जीते हैं। यहां करीब 90 हजार ब्राह्मण और 25 हजार भूमिहार हैं। दलित-बिंद करीब 60-60 हजार हैं। यही वजह है कि यहां पर्यवेक्षक के तौर पर बसपा से कांग्रेस में आए पूर्वमंत्री सदल प्रसाद को उतारा गया है।

इसी तरह फूलपुर का प्रभारी जहां राजेश तिवारी को बनाया गया है तो सांसद उज्जवल रमण सिंह को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। करहल का प्रभारी तौकीर आलम को बनाया गया है तो मिल्कीपुर में पीएल पुनिया को लगाकर दलित वोटबैंक को जोड़ने की रणनीति बनाई गई है। अंबेडकरनगर के कटेहरी में सर्वाधिक कुर्मीवोट को देखते हुए सत्यनारायण पटेल को लगाया गया है। कुंदरकी में धीरज गुर्जर, मीरपुर में विधायक वीरेंद्र चौधरी और गाजियाबाद में कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना को जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय चुनाव लड़ने और गठबंधन के सवाल पर कन्नी काटते हैं। कहते हैं कि सभी सीटों पर वोटबैंक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। गठबंधन और प्रत्याशी पर फैसला शीर्ष नेतृत्व को लेना है।



Source link

1546410cookie-checkBypoll In Up: Congress Is Planning To Fight On Many Seats In Uttar Pradesh. – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

अनंत-राधिका की शादी के बाद पहली होली, जश्न में डूबा दिखा नीता और मुकेश अंबानी का परिवार     |     सीएम हाउस में होली के रंगों से लेकर मध्य प्रदेश के जिलों की हर ख़बर, पढ़े सिर्फ एक क्लिक पर     |     Parliament panel nudges govt to bring Broadcasting Services (Regulation) Bill     |     Bihar News : Bar Dancers Performed Obscene Dance Gadkha Block Office Saran Bihar Police Holi Milan Holi 2025 – Amar Ujala Hindi News Live – Holi 2025 :होली मिलन के नाम पर कार्यालय में लगे बार बालाओं के अश्लील ठुमके, एसपी ने कहा     |     Holi 2025 Awadh Including Lucknow Is Full Of Colours Brajesh Pathak Said Holi And Ramzan Celebrated Peacefully – Amar Ujala Hindi News Live – Holi 2025:लखनऊ समेत अवध में रंगों की धूम, दिनेश शर्मा बोले     |     Indore News: होली पर तैनात टीआई को आया हार्ट अटैक, पुलिस ने निरस्त किया होली मिलन समारोह     |     Jodhpur: गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले में गाड़ी पर हमला कर शीशे फोड़े, मंडोर में राव की गेर के दौरान हुई घटना     |     होली के दिन युवराज सिंह के साथ हुआ जबरदस्त प्रैंक, सचिन ने बनाया था मास्टर प्लान, देखें वीडियो     |     वरुण धवन से रवीना टंडन तक, रंगों की मस्ती में डूबे बॉलीवुड सितारे     |     Four teenage boys drown in river after Holi celebrations in Thane | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088