Calling Attention Motion: Cm Sukhu Said- Every Phc Will Have Anti Venom Injection – Amar Ujala Hindi News Live – विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव:सीएम सुक्खू बोले
सुक्खू ने कहा कि दस साल पहले आईसीएमआर ने इस संबंध में अध्ययन किया था। खड्डों के साथ बरसात में सांप होते हैं। सांप बरसात में ही सबसे ज्यादा डसते हैं।

सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सर्पदंश के मामलों का समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए हर पीएचसी में एंटी वेनम इंजेक्शन रखे जाएंगे। 108 एंबुलेंस में भी यह उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट नहीं होने की स्थिति में संबंधित पंचायत प्रधान और स्थानीय प्रशासन की ओर से वेरिफाई करने पर मुआवजा दिलाए जाने की व्यवस्था बनाने पर विचार किया जाएगा। शाहपुर के कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने बुधवार को विधानसभा सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया। उन्होंने शाहपुर में चिकित्सकों की कमी का मामला भी उठाया। इसी पर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब दिया।

Comments are closed.