Case Filed Against Retired Inspector Who Spent More Than His Income Vigilance Filed Fir Started Investigation – Amar Ujala Hindi News Live उत्तरप्रदेश By On May 24, 2025 यह भी पढ़ें Delhi Yamuna Flood:यमुना का जलस्तर 208.05 मीटर के पार,… Jul 13, 2023 Roorkee Accident Two Bikes Collide Head-on One Youth Dies,… Sep 5, 2024 राजधानी लखनऊ में विजिलेंस ने प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है। शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने उनकी चल-अचल संपत्तियों की जांच की थी। इसमें कुल वैध आय से करीब एक करोड़ रुपये अधिक व्यय करने के पुख्ता प्रमाण मिले थे। शासन की अनुमति के बाद विजिलेंस के कानपुर सेक्टर ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं बता दें कि मूलरूप से जौनपुर स्थित मुंगरा बादशाहपुर निवासी एवं वर्तमान में राजधानी स्थित गोमतीनगर के विनीत खंड में रहने वाले सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ शासन के निर्देश पर संपत्तियों की खुली जांच की गई थी। इसमें सामने आया कि उन्होंने अपनी आय के सभी वैध स्रोतों से 1.68 करोड़ रुपये अर्जित किए, जबकि चल-अचल संपत्तियों को खरीदने और भरण पोषण में 2.74 करोड़ रुपये व्यय किए। यह भी पढ़ेंः- UP News: ‘आ गई नमाजवादियों की डीएनए रिपोर्ट…’, सड़क पर आई ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव के बीच छिड़ी रार मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करने की अनुमति मिली इस तरह उन्होंने 1.05 करोड़ रुपये की काली कमाई अर्जित की थी। इस अंतर के बारे में विजिलेंस ने उनसे जवाब-तलब किया, जिसका वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। शासन ने बीते माह मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करने की अनुमति प्रदान की थी। Source link Like0 Dislike0 27713700cookie-checkCase Filed Against Retired Inspector Who Spent More Than His Income Vigilance Filed Fir Started Investigation – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.