Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News Fire In The House Of A Youth Jailed In A Minor Kidnapping Case Huge Loss After Looting - Amar Ujala Hindi News Live Banda Murder And Suicide Case Man Killed His Wife And Then Hanged Himself His Child Died Of Hunger - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand News: छोटा कारोबार शुरू करने के लिए सरकार देगी चार गुणा तक ऋण, नई नीति का प्रस्ताव तैयार Union Minister Seen On Bike - Madhya Pradesh News Bikaner News: Bag Snatcher Nabbed After Four Strikes In Four Days, Used Bollywood-style Bike Getaways - Bikaner News हिमाचल: केंद्र ने तलब की मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं की रिपोर्ट बदल जाएगी पूरी टीम इंडिया, नए कप्तान के सामने चुनौतियां बेशुमार 6 साल से अधूरी पड़ी है 6 एपिसोड वाली सीरीज, इंतजार करते-करते पथराईं आंखें, कब आयेगा सीजन 2? Alcatel V3 Ultra का रिटेल बॉक्स आया सामने, 3 कैमरे समेत मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स कनाडा के नए पीएम मार्क कार्नी की बढ़ी मुश्किलें, लोगों को नहीं मिल रही नौकरियां, इकोनॉमी पर भी आंच

Case Registered Against Gurpreet Kaur Guri Wife Of Aap Mla Harmeet Singh Pathanmajra From Ludhiana Sanaur – Amar Ujala Hindi News Live


Case registered against Gurpreet Kaur Guri wife of AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra from Ludhiana Sanaur

FIR Demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक की पत्नी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी महिला सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

 

लुधियाना के सनौर से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर गुरी समेत सात लोगों के खिलाफ ने सुधार थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि उक्त सभी आरोपियों ने बुजुर्ग एनआरआई नछत्तर सिंह की कोठी पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नाजायज कब्जा करने को कोशिश की। गुरप्रीत कौर गुरी ने इसी बजुर्ग एनआरआई नछत्तर सिंह के खिलाफ 20 अगस्त को शारीरिक छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। हालांकि एनआरआई को मामले में अदालत से जमानत मिल गई थी। इसके बाद उनके बेटे संदीप सिंह जगपाल से कनाडा के मिसिसॉगा से जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी नवनीत सिंह बैंस को ईमेल पर शिकायत भेज कर कोठी पर कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। 

इन आरोपियों पर दर्ज हुआ केस

पुलिस ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए गए, जिसके बाद एसएसपी नवनीत सिंह बैंस के आदेश पर थाना सुधार में गुरप्रीत कौर गुरी निवासी सहौली, अरविंद कुमार राय निवासी बिहार, जय कृष्ण साहनी निवासी बिहार, चंदन साहनी निवासी बिहार, हरजीत सिंह, बलवीर सिंह निवासी चौकीमान जगरांव और सुखदेव सिंह निवासी लुधियाना के खिलाफ धारा धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 

तैयार किए थे फर्जी दस्तावेज

थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि सभी आरोपी फरार हो गए और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि बजुर्ग एनआरआई नछत्तर सिंह ने विधायक पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर गुरी से पारिवारिक संबंध होने के चलते सुधार के घुमाण चौक स्थित करोडों की कोठी की संभाल का जिम्मा दे रखा था। आरोपियों ने कोठी पर कब्जा करने की नियत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए।

बुजुर्ग एनआरआई पर लगाए थे शारीरिक छेड़छाड़ के आरोप

गौरतलब है कि सनौर विधानसभा से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर ने बुजुर्ग एनआरआई नछत्तर सिंह पर आरोप लगाए थे कि वह उसपर बुरी नजर रखता है। 13 मई को नछत्तर सिंह शाम 5 बजे के करीब कोठी में आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा था। उसने बुरी नियत के साथ शरीर को छुआ। विरोध करने पर वह वहां से चला गया। आरोप लगाया कि एनआरआई नछत्तर सिंह ने उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर टॉर्चर किया है।



Source link

1781620cookie-checkCase Registered Against Gurpreet Kaur Guri Wife Of Aap Mla Harmeet Singh Pathanmajra From Ludhiana Sanaur – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News Fire In The House Of A Youth Jailed In A Minor Kidnapping Case Huge Loss After Looting – Amar Ujala Hindi News Live     |     Banda Murder And Suicide Case Man Killed His Wife And Then Hanged Himself His Child Died Of Hunger – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand News: छोटा कारोबार शुरू करने के लिए सरकार देगी चार गुणा तक ऋण, नई नीति का प्रस्ताव तैयार     |     Union Minister Seen On Bike – Madhya Pradesh News     |     Bikaner News: Bag Snatcher Nabbed After Four Strikes In Four Days, Used Bollywood-style Bike Getaways – Bikaner News     |     हिमाचल: केंद्र ने तलब की मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं की रिपोर्ट     |     बदल जाएगी पूरी टीम इंडिया, नए कप्तान के सामने चुनौतियां बेशुमार     |     6 साल से अधूरी पड़ी है 6 एपिसोड वाली सीरीज, इंतजार करते-करते पथराईं आंखें, कब आयेगा सीजन 2?     |     Alcatel V3 Ultra का रिटेल बॉक्स आया सामने, 3 कैमरे समेत मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स     |     कनाडा के नए पीएम मार्क कार्नी की बढ़ी मुश्किलें, लोगों को नहीं मिल रही नौकरियां, इकोनॉमी पर भी आंच     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088