चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब पुलिस को जवाब दिया है। CBI ने कहा कि हमें पंजाब पुलिस की ई-मेल 30 मई को मिली। उसी में 19 मई वाला लेटर भी अटैच था। जिसके बाद तुरंत रेड कॉर्नर नोटिस के लिए इंटरपोल को भेज दिया गया। सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई को हुई थी। अब सवाल यह है कि क्या उसके बाद पंजाब पुलिस की नींद टूटी और लेटर CBI को भेजा गया। हालांकि पंजाब पुलिस के अफसरों ने इस पर चुप्पी साध रखी है।मूसेवाला की 29 मई की शाम को मानसा के जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।पंजाब पुलिस ने CBI पर फोड़ा था ठीकरापंजाब पुलिस ने कल कहा था कि उन्होंने कनाडा बैठे लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने को कहा था। इसके लिए 2 पुराने केसों का हवाला देकर 19 मई को CBI को प्रस्ताव भेजा गया था। CBI ने देरी कर दी, वर्ना मूसेवाला की हत्या की साजिश संभव न हो पाती। मूसेवाला की हत्या इसके 10 दिन बाद हुई।CBI बोली- नोटिस जारी करना इंटरपोल का अधिकारइस मामले में CBI ने पंजाब पुलिस को बताया कि 30 मई को पंजाब पुलिस की ई-मेल मिली। जिसके बाद 2 जून तक पूरी कार्रवाई कर इसे इंटरपोल को भेज दिया गया। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस करने का अधिकार अब इंटरपोल के पास है।क्या झूठ बोल रही पंजाब पुलिस, हत्या के बाद लेटर भेजा?इस मामले में पंजाब पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे हैं। अगर CBI के दावे को ठीक माने तो क्या पंजाब पुलिस ने ही देरी की। 19 मई को लेटर तैयार करने के बाद उसे भेजने में देरी हुई। 29 मई को जब मूसेवाला की हत्या हुई तो पुलिस को गोल्डी बराड़ याद आया क्योंकि उसने कत्ल की जिम्मेदारी ले ली थी। इसके बाद 29 मई को मूसेवाला की हत्या के अगले ही दिन पुराना लेटर नई ई-मेल में CBI को भेज दिया गया। अगर ऐसा नहीं तो फिर पंजाब पुलिस को 19 मई को भेजे लेटर के बारे में रिकॉर्ड सार्वजनिक करने होंगे। हालांकि अफसर इस मुद्दे पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या के 2 घंटे बाद सोशल मीडिया पोस्ट डालकर मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गोल्डी ने इसे गैंगस्टर लॉरेंस के दोस्त विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल का बदला बताया।गोल्डी बराड़ की साजिश से ही हुआ मर्डरपुलिस जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड है। उसके कहने पर कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पूरी साजिश रची। गोल्डी बराड़ ने खुद भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली।


Comments are closed.