Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

CCTV कैमरों की केबल काट चुराए रुपए

बाड़मेर: पेट्रोल पंप से लाखों रुपए की चोरी का खुलासा, सेल्समैन निकला चोर।पेट्रोल पंप से सीसीटीवी कैमरों की केबल काटकर लाखो रुपए चुराने वाले पंप के सेल्समैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक वीक पहले पेट्रोल पंप से 8 लाख 44 रुपए की चोरी हुई थी। सेल्समैन तीन माह पहले ही पेट्रोल पंप लगा था। मामला बाड़मेर जिले के बाखासर साता गांव का है। पूछताछ में सामने आया है कि सेल्समैन खुद की गाड़ी (ट्रक) खरीदने के लिए रुपए चुराए थे।दरअसल, साता गांव निवासी तेजदान चारण ने बाखासर थाने में 10 जुलाई को रिपोर्ट दी थी। 9 जुलाई की रात को चोर ने पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों की केबल काटकर दो-तीन तीनों का कैश 8 लाख 44 हजार रुपए चुरा कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की।बाखासर थानाधिकारी सूरजभानसिंह के मुताबिक लाखों रुपए चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम बनाकर संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखनी शुरू की। इस दौरान पुलिस को सेल्समैन की गतिविधि संदिग्ध लगी। पुलिस ने सेल्समैन चेनाराम पुत्र शंकराराम निवासी अम्बावा बाखासर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। चैनाराम ने रात में पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की केबल काटकर काउंटर के गले में रखे 8 लाख 44 हजार रुपए चुराना स्वीकार किया है। सेल्समैन को गिरफ्तार कर रुपए बरामदगी को लेकर प्रयास किए जा रहे है।तीन माह पहले ही लगा था पंप परसेल्समैन चैनाराम पहले पेट्रोल पंप पर काम कर रखा है। बीच में पंप छोड़कर गाड़ी चला रहा था। तीन माह पहले ही पेट्रोल पंप पर वापस लगा था। पूछताछ में बताया कि खुद की गाड़ी खरीदकर चलाना चाहता था। इस वजह से चोरी की थी।

691950cookie-checkCCTV कैमरों की केबल काट चुराए रुपए
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Gopal Khemka Murder Case Patna Bihar Police Investigation In The Dock – Amar Ujala Hindi News Live     |     Meerut: An Artisan Hired Four Days Ago In The City Bullion, Absconded With One Kg Of Gold, Cheated The Bullion – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार, भूस्खलन से 124 सड़कें बंद     |     Delhi News: करावल नगर के प्रत्येक घर तक जल्द पहुंचेगी पीएनजी की सुविधा     |     Asia’s Oldest Elephant Vatsala Died In Panna Tiger Reserve, Chief Minister Paid Tribute – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dholpur: Youth Congress Showed Black Flags To Convoy Of Union Minister Jitendra Singh, Many Workers Detained – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himcare Will Provide Free Treatment At Tata Memorial Cancer Hospital And Gmch Chandigarh As Well – Amar Ujala Hindi News Live     |     तीन मैच, दो 50 प्लस स्कोर, फिर इस खिलाड़ी ने ठोकी धमाकेदार सेंचुरी     |     World number one Jannik Sinner cancels practice ahead of Wimbledon quarter-final clash amid elbow injury concerns     |     Uncontrolled sale of agricultural land in Uttarakhand completely banned     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088