Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Morning news wrap: Manipur cuts internet in 5 districts; LA riots escalate over immigration unrest; and more | India News हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट इडली, विदेशी डिश बनी भारत की पहचान! दिलचस्प रहा सफर Bihar News: Nitish Government Appointed Chairman-member Of Women And Child Labor Commission: Mla, Mlc - Amar Ujala Hindi News Live UP: इस एक्सप्रेस-वे के किनारे बसेगा नया शहर...94 गांवों की जमीन पर होगा विकसित, 14 लाख लोगों को मिलेंगे घर Chardham Yatra 2025 Army Chief Upendra Dwivedi Reached Kedarnath Dham Took Blessings After Praying - Amar Ujala Hindi News Live Delhi Weather Forecast There Will Be No Relief From Heat In Coming Days - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: Photographer Sandeep Dies By Suicide, Mystery Deepens Over Family Tension - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Gurjar Mahapanchayat Today: Govt Gets Ultimatum Till 12 Pm, Route Diverted On Hindaun-bayana Highway - Amar Ujala Hindi News Live Kurukshetra: सीएम नायब सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश Himachal Termites Are Eating Away Crops And Forest Wealth Worth Crores Every Year - Amar Ujala Hindi News Live

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान ने किया अपनी स्क्वाड का ऐलान, चार धाकड़ प्लेयर्स की हुई वापसी


Pakistan Cricket Team

Image Source : GETTY
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में 19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होगा, जिसमें रैंकिंग के आधार पर टॉप-8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें 7 टीमों ने जहां टूर्नामेंट के लिए अपनी स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर दिया था तो वहीं मेजबान पाकिस्तान की टीम के ऐलान का इंतजार सभी को था। डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान ने भी अपनी स्क्वाड की घोषणा आखिरकार 31 जनवरी की शाम को कर दी जिसमें कुल 4 प्लेयर्स की लंबे समय के बाद टीम में वापसी देखने को मिली है। इसमें साल 2017 में भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शतकीय पारी खेलने वाले ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमान की भी वापसी हुई है।

फखर के अलावा इन प्लेयर्स की भी हुई वापसी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए घोषित हुई पाकिस्तानी टीम में फखर जमान के अलावा फहीम अशरफ, खुशदिल शाह और सऊद शकील का नाम शामिल है। इसके अलावा जब पाकिस्तान की टीम ने पिछली बार साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी तो उस स्क्वाड का हिस्सा रहे बाबर आजम, फहीम अशरफ और फखर जमान इस बार भी ये टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आएंगे। सईम अयूब चोटिल होने की वजह से इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में फखर जमान के साथ या तो बाबर आजम या फिर सऊद शकील ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आ सकते हैं। पाकिस्तान की टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब तक तीन वनडे सीरीज खेली हैं, जिसमें से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी, इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ भी 2-1 से सीरीज जीती तो वहीं साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में 3-0 से मात दी।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ट्राई सीरीज में अपनी तैयारी परखेगी पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तानी टीम को अपने घर पर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ट्राई सीरीज भी खेलनी है, जिसमें उनके अलावा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम भी है। ये सीरीज 8 फरवरी से 14 फरवरी तक खेली जाएगी। पीसीबी ने साफ कर दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित हुई स्क्वाड ही इस ट्राई सीरीज में भी खेलते हुए नजर आएगी।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान टीम का स्क्वाड

बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (कप्तान), उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हस्नैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।

ये भी पढ़ें

मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, इस दिग्गज को अचानक टीम से जोड़ा; मिली अहम जिम्मेदारी

भारत को T20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने वाले प्लेयर की लगी लॉटरी, BCCI देगा सबसे खास अवॉर्ड

Latest Cricket News





Source link

2338000cookie-checkChampions Trophy 2025: पाकिस्तान ने किया अपनी स्क्वाड का ऐलान, चार धाकड़ प्लेयर्स की हुई वापसी
Artical

Comments are closed.

Morning news wrap: Manipur cuts internet in 5 districts; LA riots escalate over immigration unrest; and more | India News     |     हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट इडली, विदेशी डिश बनी भारत की पहचान! दिलचस्प रहा सफर     |     Bihar News: Nitish Government Appointed Chairman-member Of Women And Child Labor Commission: Mla, Mlc – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: इस एक्सप्रेस-वे के किनारे बसेगा नया शहर…94 गांवों की जमीन पर होगा विकसित, 14 लाख लोगों को मिलेंगे घर     |     Chardham Yatra 2025 Army Chief Upendra Dwivedi Reached Kedarnath Dham Took Blessings After Praying – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi Weather Forecast There Will Be No Relief From Heat In Coming Days – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: Photographer Sandeep Dies By Suicide, Mystery Deepens Over Family Tension – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Gurjar Mahapanchayat Today: Govt Gets Ultimatum Till 12 Pm, Route Diverted On Hindaun-bayana Highway – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kurukshetra: सीएम नायब सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश     |     Himachal Termites Are Eating Away Crops And Forest Wealth Worth Crores Every Year – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088