Chanakya Niti One should not trust these people you should also know चाणक्य नीति: इन लोगों पर व्यक्ति को कभी नहीं करना चाहिए भरोसा, आप भी जानें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। चाणकय ने एक नीति में बताया है किन लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। चाणक्य का मानना है कि ये लोग कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिसकी वजह से इनसे दूरी पर रहना ही उचित है। जानें क्या है चाणक्य नीति-
श्लोक- नखीनां च नदीनां च श्रृंगीणां शस्त्रपाणिणां।
विश्वासो नैव कर्तव्यः स्त्रीषु राजकुलेषु च।।
नीति शास्त्र में वर्णित श्लोक का अर्थ है कि नखीनाम यानी बड़े नाखूनों वाले शेर और चीते आदि प्राणियों, विशाल नदियों, शृंगीणाम यानी बड़े-बड़े सींग वाले सांड आदि पशुओं, शस्त्र धारण करने वालों, स्त्रियों और राजा से संबंधित कुल वाले व्यक्तियों का विश्वास कभी नहीं करना चाहिए।
चाणक्य के अनुसार, बड़े-बड़े नाखूनों वाले हिंसक प्राणी से बचकर रहना चाहिए, वे पता नहीं कब हमला कर दें। जिन नदियों के पुश्ते या तट पक्के नहीं उन पर इसलिए विश्वास नहीं करना चाहिए क्योंकि उनका वेग कब प्रंचड रूप धारण कर लें और कब उनकी दिशा बदल जाए, न जाने वे किस दिशा की ओर बहना शुरू कर दें। इसलिए हमेशा नदियों के किनारे रहने वाले उजड़ते रहते हैं।
चाणक्य कहते हैं कि बड़े-बड़े सींग वाले साड़ आदि पशुओं का विश्वास नहीं है, कब उनका मिजाज बिगड़ जाए। जिसके पास तलवार आदि कोई हथियार है, उसका भी भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि वह छोटी सी बात पर क्रोध में आकर कभी भी आक्रामक हो सकता है।
चाणक्य आगे बताते हैं कि चंचल स्वभाव वाली स्त्रियों पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। वह अपनी चतुरता से कभी भी आपके लिए प्रतिकूल परिस्थितियां पैदा कर सकती हैं। इस तरह के कई उदाहरण ग्रंथों में भी मिलता है। राजा से संबंधित राजसेवकों और राजकुल के व्यक्तियों पर भी विश्वास करना सही नहीं है। वे राजा के कान भर अहित करवा सकता हैं। इसी के साथ वे राज नियमों के प्रति समर्पित और निष्ठावान होते हैं। उनके लिए संबंध नहीं राज हित प्रमुख होता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.