Chand Time Today: Bihar mein chand kab niklega Patna moon rise time Muzaffarpur karwa chauth chand timing today Today Chand Time: बिहार में चांद कब निकलेगा? जानें पटना, मुजफ्फरपुर, गया समेत 24 शहर में चांद निकलने का टाइम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Chand Time Today : करवा चौथ की पूजा आज की जाएगी। इस दिन चंद्र दर्शन करने के बाद ही व्रत खोला जाता है। करवा चौथ के चांद का दीदार करने के बाद चलनी की मदद से पति का चेहरा निहारा जाता है। चंद्र देव को अर्घ्य दिया जाता है। करवा चौथ के व्रत का पारण पति के हाथों पत्नी को पानी पिलाकर किया जाता है। व्रत पारण पारण के बाद सात्विक भोजन का सेवन किया जाता है। भारत में शहर अनुसार, चांद निकलने के टाइम में कुछ मिनट्स का फर्क हो सकता है। आइए जानते हैं बिहार के शहरों में आज चांद कितने बजे नजर आ सकता है व चंद्रमा अर्घ्य की विधि और उपाय-
चंद्रमा अर्घ्य की विधि व उपाय: मान्यता है करवा चौथ की पूजा करने के बाद शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। चंद्र देव को कच्चे दूध में रोली, शहद और चंदन मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। कुछ जगहों पर महिलाएं व्रत तोड़ने के बाद सबसे पहले शकरकंद का सेवन करती हैं।
- पटना- 7:40 बजे
- गया – 7:33 बजे
- दरभंगा – 7:26 बजे
- भागलपुर -7:24 बजे
- नवादा -7:31 बजे
- मुजफ्फरपुर -7:28 बजे
- बेगूसराय – 7:27 बजे
- समस्तीपुर – 7:27 बजे
- सारण – 7:31 बजे
- पूर्णिया – 7:20 बजे
- गोपालगंज -7:31 बजे
- सीवान – 7:32 बजे
- खगड़िया- 7:25 बजे
- लखीसराय – 7:27 बजे
- जमुई – 7:28 बजे
- मोतिहारी – 7:28 बजे
- बेतिया – 7:30 बजे
- हाजीपुर -07:30 बजे
- सहरसा -7:24 बजे
- सुपौल – 7:23 बजे
- जहानाबाद – 7:32 बजे
- कटिहार -7:20 बजे
- मधुबनी -7:24 बजे
- अररिया- 7:19 बजे
- किशनगंज – 7:17 बजे
- औरंगाबाद – 7:36 बजे
- भभुआ -7:38 बजे
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.