Chandigarh Police Bharti:चंडीगढ़ पुलिस ने सीधी भर्ती की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई, बाढ़ से त्रस्त बेरोजगारों को राहत – Chandigarh Police Asi Registration Last Date Extended Till July 21; Details Here

Chandigarh Police Recruitment
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
Chandigarh Police ASI Recruitment Registration: चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने सीधी भर्ती के माध्यम से ग्रुप सी के सहायक उप निरीक्षक (कार्यकारी) के 44 अस्थायी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। अब योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई, 2023 की मध्यरात्रि तक आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में लिखा है कि कुछ हिस्सों में मौजूदा बाढ़ की स्थिति और उम्मीदवारों से प्राप्त अभ्यावेदन को देखते हुए, सीधी भर्ती के माध्यम से ग्रुप सी के सहायक उप निरीक्षक (कार्यकारी) के 44 अस्थायी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2023 की मध्यरात्रि तक बढ़ा दी गई है।


Comments are closed.