Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Delhi And Up Police Created A Green Corridor To Deliver Heart - Amar Ujala Hindi News Live Chhatarpur News: Pandit Dhirendra Shastri Opposed The Sacrifice Of Animals - Amar Ujala Hindi News Live Ncp's Nagaland Mlas Join Riu Govt: There Was Unease Over Work Not Getting Done, Admits Ajit Pawar - Amar Ujala Hindi News Live - Politics:नगालैंड में विधायकों के पार्टी छोड़ने पर अजित पवार की पहली प्र... The Action Of The Cycloner Team Once Again Became A Topic Of Discussion In Jodhpur Range - Jodhpur News A Man Took Out The Earring From The Ear Of A Woman In Hospital Snatching Case Ambala - Amar Ujala Hindi News Live सूर्यकुमार यादव का एक और कीर्तिमान, चकनाचूर कर दिया एबी डिविलियर्स का 9 साल पुराना ये बड़ा रिकॉर्ड श्रीलीला की वायरल हो रही तस्वीरों से हटा पर्दा, न फिल्म न ही शादी, इस जश्न की हैं झलकियां With Sindoor focus, BJP eyes TMC's core female vote bank | India News Nalanda News: Priest Was Crushed By Tractor Loaded With Sand, Died On Spot; Associate Seriously Injured - Bihar News Hathras News: अवर अभियंता जलकल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, यह है मामला

charanjit singh channi again support khalistani amritpal singh amid congress distance – India Hindi News


ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को लोकसभा में कहा था कि पंजाब के एक सांसद पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाकर जेल में बंद कर रखा है। वह सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पा रहा है और उससे जनता को नुकसान हो रहा है। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन इशारा सीधे तौर पर खालिस्तानी अमृतपाल सिंह की ओर था। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया और रवनीत सिंह बिट्टू से उनकी तीखी बहस भी हुई। चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया था। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि चन्नी के बयान से पार्टी का संबंध नहीं है। 

कांग्रेस ने चन्नी के बयान से पल्ला झाड़ लिया है, लेकिन अब भी चन्नी पीछे हटने को तैयार नहीं है। उन्होंने दैनिक ट्रिब्यून से बातचीत में फिर सवाल उठाए हैं। जालंधर के सांसद ने कहा, ‘यदि अमृतपाल सिंह खालिस्तानी है तो फिर उसके नामांकन पत्रों को खारिज क्यों नहीं किया गया? उसे आखिर संसद क्यों लाया गया और सांसद के तौर पर शपथ भी दिलाई गई। अमृतपाल सिंह ने संविधान की शपथ ली है और उसे संसद की कार्यवाही में हिस्सा न लेने देना उन लोगों के साथ अन्याय है, जहां से उसने चुना गया है।’

चन्नी और बिट्टू संसद में भिड़े, पिता की मौत तक भी पहुंच गई बात; VIDEO

खुद पर लग रहे आरोपों पर जवाब देते हुए चन्नी ने कहा कि मुझ पर खालिस्तानियों की मदद का आरोप लग रहा है। अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। आखिर उसके नामांकन करने और चुनाव लड़ने के लिए दरवाजे किसने खोले थे। यही नहीं चन्नी ने कहा कि मुझ पर आरोप लगा कि मैं संसद में झूठ बोल रहा हूं कि किसानों पर भी NSA लगा। जबकि मेरा दावा सही था। 4 किसानों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई हुई थी। हालांकि बाद में इसे हटाने की भी प्रक्रिया शुरू हुई थी। यह सारी बात रिकॉर्ड में है। अंबाला पुलिस ने खुद फरवरी 2024 में एक प्रेस नोट जारी किया था, जिसमें यह बात लगी थी।

‘रवनीत बिट्टू तो नई बहू जैसा बर्ताव कर रहे हैं’

रवनीत सिंह बिट्टू के आरोपों पर चन्नी ने कहा, ‘बिट्टू जी यदि आपको लगता है कि मेरे करोड़ों रुपये की दौलत है तो आइए इसे बदल लेते हैं। मैं आपको एक विकल्प देता हूं। आपके पास जो दौलत है, वह मुझे दे दीजिए। जो मेरे पास है, उसे आप ले लें।’ इस तरह निजी हमले करने पर चन्नी ने कहा कि मैं ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहता। लेकिन उनका बर्ताव ऐसा है, जैसे एक नई बहू अपने ससुराल वालों को खुश करने के लिए करती है। गौरतलब है कि रवनीत सिंह बिट्टू लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए थे।



Source link

1272850cookie-checkcharanjit singh channi again support khalistani amritpal singh amid congress distance – India Hindi News
Artical

Comments are closed.

Delhi And Up Police Created A Green Corridor To Deliver Heart – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chhatarpur News: Pandit Dhirendra Shastri Opposed The Sacrifice Of Animals – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ncp’s Nagaland Mlas Join Riu Govt: There Was Unease Over Work Not Getting Done, Admits Ajit Pawar – Amar Ujala Hindi News Live – Politics:नगालैंड में विधायकों के पार्टी छोड़ने पर अजित पवार की पहली प्रतिक्रिया     |     The Action Of The Cycloner Team Once Again Became A Topic Of Discussion In Jodhpur Range – Jodhpur News     |     A Man Took Out The Earring From The Ear Of A Woman In Hospital Snatching Case Ambala – Amar Ujala Hindi News Live     |     सूर्यकुमार यादव का एक और कीर्तिमान, चकनाचूर कर दिया एबी डिविलियर्स का 9 साल पुराना ये बड़ा रिकॉर्ड     |     श्रीलीला की वायरल हो रही तस्वीरों से हटा पर्दा, न फिल्म न ही शादी, इस जश्न की हैं झलकियां     |     With Sindoor focus, BJP eyes TMC’s core female vote bank | India News     |     Nalanda News: Priest Was Crushed By Tractor Loaded With Sand, Died On Spot; Associate Seriously Injured – Bihar News     |     Hathras News: अवर अभियंता जलकल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, यह है मामला     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088