Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Rjd Party Tejashwi Yadav Declared Toddy Voters Liquor Ban In Bihar - Amar Ujala Hindi News Live लखनऊ: ईंट भट्ठे में पानी से भरे गड्ढे में गिरे दो मासूम भाइयों की डूबने से मौत, अभी तक किसी पर कार्रवाई नहीं Guest Teacher Commits Obscene Act Of Student On Pretext Of Giving Book, Protests In Amarwada - Madhya Pradesh News Jaipur News: Policeman Beat Up Congress Leaders In Baran - Amar Ujala Hindi News Live हरियाणा में ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खुला: 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे पर मंथन, FCR ने उपायुक्तों को पत्र लिखा दिल्ली में कोहली रचेंगे इतिहास? वॉर्नर का टूटेगा बहुत बड़ा रिकॉर्ड, बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज आमिर खान संग दी सुपरहिट, हर किरदार में रहा फिट, बेशुमार टैलेंट के दम पर खूंखार विलेन के दामाद ने बनाई पहचान फिरोजपुर में मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, बोले- नशा बेचने वाले दवा विक्रेताओं को पकड़ेंगे Pakistan on verge of split, Balochistan will be a new nation: Goa CM Pramod Sawant | India News Patna: Face Of Bihar Villages Will Change With Chief Minister's Rural Road Strengthening Program, Nitish Kumar - Amar Ujala Hindi News Live

Chhapra News: Sleeping Youth Shot Dead, Identified As Bhojpuri Folk Artist And Teacher, Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live


Chhapra News: Sleeping youth shot dead, identified as Bhojpuri folk artist and teacher, police investigation

मृतक सुजीत कुमार
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


सारण जिले के छपरा के डोरीगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक 26 वर्षीय युवक की सोए अवस्था में सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी वकील यादव के बेटे सुजीत यादव के रूप में हुई है। सुजीत एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे और भोजपुरी लोक कलाकार के रूप में भी पहचान रखते थे। इस जघन्य हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Trending Videos

 

हत्या के वक्त घर में सो रहे थे परिजन

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार देर रात की है, जब सुजीत यादव घर के अन्य सदस्यों के साथ भोजन कर सो गए थे। रात के अंधेरे में अपराधियों ने खिड़की का दरवाजा तोड़कर सोए हुए सुजीत के सिर में गोली मार दी। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब बच्चे ट्यूशन के लिए घर पहुंचे और सुजीत को लहूलुहान स्थिति में पाया।

 

शिक्षक, कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता थे सुजीत यादव

सुजीत यादव न केवल एक निजी विद्यालय में पढ़ाते थे, बल्कि बच्चों को होम ट्यूशन और कोचिंग भी देते थे। इसके अलावा वे भोजपुरी गायक के रूप में भी सक्रिय थे और सामाजिक कार्यों में रुचि रखते थे। उनकी लोकप्रियता और बहुमुखी प्रतिभा के चलते यह घटना और भी दुखद है।

 

एफएसएल टीम कर रही गहन जांच

घटना की सूचना मिलते ही डोरीगंज थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। स्थानीय पुलिस मृतक के मोबाइल को जब्त कर तकनीकी जांच कर रही है। डोरीगंज थाना अध्यक्ष प्रवेश कुमार ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच जारी है।

 

सुबह बच्चों ने देखा लहूलुहान शव

सुजीत के पिता वकील यादव ने बताया कि रात में सबने साथ खाना खाया और सुजीत अन्य दिनों की तरह सोने चला गया। सुबह जब ट्यूशन के लिए बच्चे आए, तो उन्होंने सुजीत को खून से लथपथ पाया। यह देख परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

अज्ञात अपराधियों का कोई सुराग नहीं

पुलिस और एफएसएल की टीम फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के साथ-साथ तकनीकी सबूत जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल हत्या के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 

इलाके में दहशत और आक्रोश

इस निर्मम हत्या से स्थानीय लोग सदमे और आक्रोश में हैं। सुजीत यादव की हत्या ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे इलाके को गहरा झटका दिया है। पुलिस पर जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का दबाव है। यह घटना एक बार फिर बिहार में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अहम खुलासे किए जाएंगे।



Source link

2135950cookie-checkChhapra News: Sleeping Youth Shot Dead, Identified As Bhojpuri Folk Artist And Teacher, Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Rjd Party Tejashwi Yadav Declared Toddy Voters Liquor Ban In Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     लखनऊ: ईंट भट्ठे में पानी से भरे गड्ढे में गिरे दो मासूम भाइयों की डूबने से मौत, अभी तक किसी पर कार्रवाई नहीं     |     Guest Teacher Commits Obscene Act Of Student On Pretext Of Giving Book, Protests In Amarwada – Madhya Pradesh News     |     Jaipur News: Policeman Beat Up Congress Leaders In Baran – Amar Ujala Hindi News Live     |     हरियाणा में ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खुला: 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे पर मंथन, FCR ने उपायुक्तों को पत्र लिखा     |     दिल्ली में कोहली रचेंगे इतिहास? वॉर्नर का टूटेगा बहुत बड़ा रिकॉर्ड, बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज     |     आमिर खान संग दी सुपरहिट, हर किरदार में रहा फिट, बेशुमार टैलेंट के दम पर खूंखार विलेन के दामाद ने बनाई पहचान     |     फिरोजपुर में मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, बोले- नशा बेचने वाले दवा विक्रेताओं को पकड़ेंगे     |     Pakistan on verge of split, Balochistan will be a new nation: Goa CM Pramod Sawant | India News     |     Patna: Face Of Bihar Villages Will Change With Chief Minister’s Rural Road Strengthening Program, Nitish Kumar – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088