Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Shift high-risk would-be moms to health centres: Uttarakhand govt | India News Bihar: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, शून्य पोल बहिष्कार का लक्ष्य निर्धारित UP: बच्ची से दुष्कर्म...मुठभेड़ में पकड़ा आरोपी, दो साल पहले भी की थी मासूम से हैवानियत; जमानत पर था बाहर Man Made Physical Relations On Pretext Of Marriage In Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Bageshwar Maharaj's Birthday Tomorrow, Dhirendra Shastri Said- No Gifts, Just Bring One Brick Each - Amar Ujala Hindi News Live Jalore: Eco Car Swept Away In The Overflowing Vandhar River - Jalore News Mandi Cloudburst Roads Destroyed In Seraj No Electricity No Water Phone Out Of Order Food Shortage 16 Dead - Amar Ujala Hindi News Live बर्मिंघम में टीम इंडिया ने रच दिया नया इतिहास, लेकिन हो गया ये अपशगुन गोविंदा की भांजी संग डेब्यू, एक्टर शहीर शेख जिसने अर्जुन का रोल कर बटोरी शोहरत, आज हैं TV के सुपरस्टार DDA Scheme: दिल्ली में सिर्फ 10 लाख रुपये में घर खरीदने का मौका, सिर्फ इन लोगों को ही मिलेगा फायदा

Chhatarpur News Terror Of Criminals Due To Failure Of Police In Bakswaha Minor Children Are Openly Gambling – Amar Ujala Hindi News Live


Chhatarpur News Terror of criminals due to failure of police in Bakswaha minor children are openly gambling

जुआ खेलते बच्चे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


छतरपुर के बकस्वाहा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की नाकामी और उदासीनता के कारण हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। ठंड के मौसम में चोरी और अपराधों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। बल्कि इसमें और इजाफा हो रहा है। चोरी की घटनाएं अब आम बात हो गई हैं। जहां अपराधी न केवल वाहनों, घरों और मंदिरों को अपना शिकार बना रहे हैं। बल्कि हाल ही में महाकाली मंदिर में हुई चोरी और जैन समुदाय के रथ से कलश चोरी की घटना ने क्षेत्रवासियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब किसी भी स्थान पर चोरी करने से नहीं कतराते।

Trending Videos

अवैध कारोबारों की स्थिति भी और खराब हो चुकी है। अवैध शराब, गांजा, जुआ और सट्टा खुलेआम चल रहे हैं और इस पर न तो पुलिस का कोई नियंत्रण है और न ही कोई कार्रवाई होती दिख रही है। इन अपराधों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें बच्चे खुलेआम जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। पुलिस का डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है और अपराधी अब अपनी गतिविधियों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं।

बकस्वाहा के लगभग 70 गांवों की 75,000 से अधिक की आबादी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। जब बकस्वाहा मुख्यालय पर इस तरह के अपराध और अवैध कारोबार बढ़ रहे हैं तो फिर ग्रामीण क्षेत्रों की हालत क्या होगी, यह सोचने का विषय है। बम्हौरी और नैनागिर पुलिस चौकियों की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। यहां भी अपराधियों का बोलबाला है और पुलिस बिना किसी कार्रवाई के अपना समय गंवा रही है।

मडदेवरा क्षेत्र में तो अपराधियों का मनोबल और भी बढ़ चुका है। यहां दिनदहाड़े हत्या की कोशिशें, लूट और हिंसक वारदातें हो रही हैं और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती। हाल ही में एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन कार्रवाई न होने के कारण उसका भतीजा अपराधियों के हमले का शिकार हो गया। अगर पुलिस समय पर एक्शन लेती तो शायद यह घटना टल सकती थी।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस का ध्यान केवल शहरी इलाकों पर ही रहता है, जबकि ग्रामीण इलाकों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि पुलिस प्रशासन कब तक इन अपराधियों पर लगाम लगाएगा, या फिर यहां कोई बड़ी घटना घटित होने का इंतजार किया जाएगा? यह साफ नजर आ रहा है कि अगर पुलिस प्रशासन ने इस गंभीर समस्या को हल करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो बकस्वाहा में अपराधों और अवैध कारोबारों का विस्तार और खतरनाक रूप ले सकता है।

बकस्वाहा के नागरिक अब यह उम्मीद कर रहे हैं कि पुलिस इस गंभीर स्थिति को गंभीरता से ले और इसे नियंत्रण में लाने के लिए तत्काल कदम उठाए। एसडीओपी बड़ामलहरा, रोहित अलावा का कहना है कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है, और जो भी जानकारी हमें मिलती है, उस पर कार्यवाही की जाती है। हालांकि, यह सवाल उठता है कि क्या इस ‘मुस्तैदी’ का प्रभाव जनता पर महसूस हो रहा है।







Source link

2203320cookie-checkChhatarpur News Terror Of Criminals Due To Failure Of Police In Bakswaha Minor Children Are Openly Gambling – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Shift high-risk would-be moms to health centres: Uttarakhand govt | India News     |     Bihar: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, शून्य पोल बहिष्कार का लक्ष्य निर्धारित     |     UP: बच्ची से दुष्कर्म…मुठभेड़ में पकड़ा आरोपी, दो साल पहले भी की थी मासूम से हैवानियत; जमानत पर था बाहर     |     Man Made Physical Relations On Pretext Of Marriage In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bageshwar Maharaj’s Birthday Tomorrow, Dhirendra Shastri Said- No Gifts, Just Bring One Brick Each – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jalore: Eco Car Swept Away In The Overflowing Vandhar River – Jalore News     |     Mandi Cloudburst Roads Destroyed In Seraj No Electricity No Water Phone Out Of Order Food Shortage 16 Dead – Amar Ujala Hindi News Live     |     बर्मिंघम में टीम इंडिया ने रच दिया नया इतिहास, लेकिन हो गया ये अपशगुन     |     गोविंदा की भांजी संग डेब्यू, एक्टर शहीर शेख जिसने अर्जुन का रोल कर बटोरी शोहरत, आज हैं TV के सुपरस्टार     |     DDA Scheme: दिल्ली में सिर्फ 10 लाख रुपये में घर खरीदने का मौका, सिर्फ इन लोगों को ही मिलेगा फायदा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088