Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित, इतने छात्र-छात्राओं ने लिया था भाग यूपी: जमीन अधिग्रहण घोटाले में आईएएस अभिषेक प्रकाश समेत 16 दोषी, राजस्व परिषद की रिपोर्ट पर सीएम ने लगाई मुहर Mussoorie: मसूरी-यमुना पुनर्गठन पेयजल योजना की मुख्य पाइप लाइन फटी, फव्वारा बनकर बहा हजारों लीटर पानी Baba Mahakal Ujjain This Is How Baba Mahakal Was Decorated During Bhasmaarti Today - Madhya Pradesh News Rajasthan: 30 मार्च से शुरू होगा हिंदू नव वर्ष, इस नव संवत का राजा-मंत्री दोनों ही सूर्य; 19 साल बाद ऐसा संयोग Rohtak Murder Case Missing Physiotherapist Case Solved By A Call From Village - Amar Ujala Hindi News Live हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: सुख शिक्षा योजना में शामिल की मातृ संबल योजना, मंत्री शांडिल ने दी जानकारी; जानें RR vs KKR: गुवाहाटी में गेंदबाजों की होगी मौज या बल्लेबाज करेंगे राज, पढ़ें पूरी पिच रिपोर्ट BSNL के 150 दिन वाले प्लान ने बढ़ाई निजी कंपनियों की धड़कन, 400 रुपये से कम में मिल रहा बहुत कुछ सुबह नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर और चने का सलाद, वजन तो कम होगा ही हड्डियां भी बनेगी मजबूत, नोट कर लें रेसिपी

Chhath Festival Start From November 5 With Nahay-khay – Amar Ujala Hindi News Live


Chhath festival start from November 5 with Nahay-Khay

छठ पूजा 2024
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बिहार और पूर्वांचल का सबसे बड़ा महापर्व छठ 5 नवंबर से शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरूआत नहाय-खाय के साथ हो रही है। दीपावली के बाद अब छठ की तैयारियों की रौनक शहर में दिखाई देने लगी है। अलीगढ़ में भी बड़ी संख्या में लोग छठ मनाते हैं। इसलिए टीकाराम मंदिर और बदरबाग कॉलोनी में कृत्रिम घाट बनने लगा है।

टीकाराम मंदिर और बदरबाग कॉलोनी में इसका भव्य आयोजन होगा। टीकाराम मंदिर के राजू पंडित ने बताया कि अर्घ्य देने के लिए अस्थाई तालाब का निर्माण किया जा रहा है। जहां पर अस्तगामी और उदयगामी सूर्य देव को वृत्ति अर्घ्य देंगी। बदरवाग कॉलोनी में तो छठ महापर्व की छटा देखते ही बनती है। यहां सुंदर तरीके से तालाब को सजाया जाता है। इसके अलावा शहर में कुलदीप बिहार, क्वार्सी, सारसौल, सासनीगेट आदि स्थानों पर भी छठ महापर्व मनाया जाता है। महानगर में रहने वाले बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों में पर्व का उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। यह पर्व सूर्यदेव और छठी माता के पूजन का पर्व है।

ऐसे होगा चार दिवसीय महापर्व

भोजपुरी समाज के लोग छठ महापर्व की तैयारियों में जुट गए हैं। 5 नवंबर को नहाय खाए के साथ यह व्रत प्रारंभ हो रहा है। इस दिन व्रती महिलाएं चने की दाल, लौकी और भात प्रसाद में ग्रहण करेंगी। दूसरे दिन 6 नवंबर को खरना होगा। इस दिन गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। इसी के साथ लगातार 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ होगा। 7 नवंबर को अस्तगामी सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा और 8 नवंबर को उदयगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा। इसी के साथ व्रत पूर्ण होगा। व्रत के लिए खासकर ठेकुआ का प्रसाद बनाया जाता है।



Source link

1820880cookie-checkChhath Festival Start From November 5 With Nahay-khay – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित, इतने छात्र-छात्राओं ने लिया था भाग     |     यूपी: जमीन अधिग्रहण घोटाले में आईएएस अभिषेक प्रकाश समेत 16 दोषी, राजस्व परिषद की रिपोर्ट पर सीएम ने लगाई मुहर     |     Mussoorie: मसूरी-यमुना पुनर्गठन पेयजल योजना की मुख्य पाइप लाइन फटी, फव्वारा बनकर बहा हजारों लीटर पानी     |     Baba Mahakal Ujjain This Is How Baba Mahakal Was Decorated During Bhasmaarti Today – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan: 30 मार्च से शुरू होगा हिंदू नव वर्ष, इस नव संवत का राजा-मंत्री दोनों ही सूर्य; 19 साल बाद ऐसा संयोग     |     Rohtak Murder Case Missing Physiotherapist Case Solved By A Call From Village – Amar Ujala Hindi News Live     |     हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: सुख शिक्षा योजना में शामिल की मातृ संबल योजना, मंत्री शांडिल ने दी जानकारी; जानें     |     RR vs KKR: गुवाहाटी में गेंदबाजों की होगी मौज या बल्लेबाज करेंगे राज, पढ़ें पूरी पिच रिपोर्ट     |     BSNL के 150 दिन वाले प्लान ने बढ़ाई निजी कंपनियों की धड़कन, 400 रुपये से कम में मिल रहा बहुत कुछ     |     सुबह नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर और चने का सलाद, वजन तो कम होगा ही हड्डियां भी बनेगी मजबूत, नोट कर लें रेसिपी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088