Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
IND vs ENG टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल मई के आखिरी हफ्ते में होगा बड़ा धमाका, ओटीटी पर रिलीज होंगी साउथ की ये फिल्में-सीरीज मुकेश अंबानी ने म्यूचुअल फंड बिजनेस में मारी एंट्री, ग्लोबल कंपनी ब्लैकरॉक से मिलाया हाथ, मिलेगा ये फायदा Bihar News : Criminal Shot Dead Youth Murder Case Ramakrishna Nagar Patna Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Shamli: Dead Body Of Farmer Found, Family Members Said - Murder Committed Over Land Dispute, Police Told This - Amar Ujala Hindi News Live - Shamli:किसान का शव मिला, परिजन बोले Covid 19 Coronavirus Uttarakhand Government Alert Testing Of All Patients With Covid Symptoms Is Mandatory - Amar Ujala Hindi News Live Minister Vijay Shah Controversy Case: Sit Submits Status Report In Supreme Court, Hearing To Be Held Tomorrow - Amar Ujala Hindi News Live Political Appointments Started In Bhajanlal Govt, Appointment Of Chairman And Members In Obc Commission - Amar Ujala Hindi News Live Jyoti Malhotra: बेटी से मिलने हिसार की जेल नंबर 2 में पहुंचे पिता हरीश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है बंद Himachal News Union Minister Sukant Majumdar Said Instead Of Traveling Abroad Come To Visit Kullu-manali - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal News:केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार बोले

Chhindwara Sadhvi Reena Raghuvanshi, Who Withdrew Money From Mahant’s Account, Announced A Reward Of Rs 10,000 – Madhya Pradesh News


Chhindwara Sadhvi Reena Raghuvanshi, who withdrew money from Mahant's account, announced a reward of Rs 10,000

रीना रघुवंशी

विस्तार


लोनीबर्रा श्रीराम जानकी मंदिर कनकधाम के महंत और यज्ञ सम्राट रहे महंत स्व. कनक बिहारी दास महाराज के खाते से 90 लाख रुपए धोखाधड़ी कर निकालने के मामले में आरोपी बनी साध्वी रीना रघुवंशी पर आईजी अनिल कुशवाहा ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। दरअसल इस मामले में चौरई पुलिस द्वारा अब दो अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। एक तरफ जहां पुलिस ने साध्वी पर इनाम को घोषणा की है, वहीं यज्ञ समिति अनुशासन रघुवंशम समाज द्वारा भी 51 हजार का इनाम साध्वी रीना रघुवंशी पर घोषित किया गया है।

Trending Videos

बता दें कि चौरई पुलिस ने जांच के बाद बैंक खाते से रुपए निकालने वाली महिला समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। गौरतलब हैं कि कनक बिहारी महाराज का सड़क हादसे में 17 अप्रैल 2023 को निधन हो गया था। बम्हनीलाला निवासी और श्रीराम जानकी मंदिर के श्याम सिंह ने एसडीओपी को लिखित शिकायत की थी कि एसबीआई में महंत स्व. कनक बिहारी महाराज का खाता था। इसमें 90 लाख रुपए जमा थे, इसमें उनके उत्तराधिकारी को लेकर प्रकरण सिविल न्यायालय में भी चल रहा हैं। इस बीच रीना रघुवंशी निवासी कला चापानावर साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर खाते में अपना मोबाइल नम्बर पंजीकृत करा लिया था। रीना रघुवंशी ने नेट बैंकिंग के माध्यम से खाते में जमा राशि निकाल ली थी।

उन्होंने शिकायत में यह भी बताया था कि महंत स्व. कनक बिहारी महाराज ने वसीयत की थी, जिसमें उन्होंने स्पष्ट लिखा हैं कि उनके ना रहने पर श्याम सिंह को उनका उत्तराधिकारी माना जाएगा। चांद के सेंट्रल बैंक ने भी इसी वसीयत के आधार पर चीजों का निपटारा किया था, लेकिन चौरई एसबीआई से उक्त वसीयत को न मानते हुए एक तरफा भुगतान कर दिया हैं। पुलिस ने जांच के बाद रीना रघुवंशी उर्फ साध्वी लक्ष्मीदास साध्वी के भाई हर्ष रघुवंशी एवं साध्वी के करीबी सागर निवासी मनीष उर्फ विराज सोनी के खिलाफ धारा 420, 406, 404, 403 के तहत मामला दर्ज किया था।

आज तक एक भी आरोपी नहीं हुआ गिरफ्तार

रघुवंशी समाज द्वारा इस मामले की शिकायत किए डेढ़ माह से अधिक समय बीत गया है। लेकिन चौरई पुलिस द्वारा इस लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एक भी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गया है। जबकि पुलिस द्वारा अब तक इस मामले में अन्य दो लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उन्हें आरोपी बनाया गया है। अब ये देखना होगा कि आईजी अनिल कुशवाह द्वारा 10 हजार का इनाम की घोषणा करने के बाद भी कब तक इन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।



Source link

1428940cookie-checkChhindwara Sadhvi Reena Raghuvanshi, Who Withdrew Money From Mahant’s Account, Announced A Reward Of Rs 10,000 – Madhya Pradesh News
Artical

Comments are closed.

IND vs ENG टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल     |     मई के आखिरी हफ्ते में होगा बड़ा धमाका, ओटीटी पर रिलीज होंगी साउथ की ये फिल्में-सीरीज     |     मुकेश अंबानी ने म्यूचुअल फंड बिजनेस में मारी एंट्री, ग्लोबल कंपनी ब्लैकरॉक से मिलाया हाथ, मिलेगा ये फायदा     |     Bihar News : Criminal Shot Dead Youth Murder Case Ramakrishna Nagar Patna Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shamli: Dead Body Of Farmer Found, Family Members Said – Murder Committed Over Land Dispute, Police Told This – Amar Ujala Hindi News Live – Shamli:किसान का शव मिला, परिजन बोले     |     Covid 19 Coronavirus Uttarakhand Government Alert Testing Of All Patients With Covid Symptoms Is Mandatory – Amar Ujala Hindi News Live     |     Minister Vijay Shah Controversy Case: Sit Submits Status Report In Supreme Court, Hearing To Be Held Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live     |     Political Appointments Started In Bhajanlal Govt, Appointment Of Chairman And Members In Obc Commission – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jyoti Malhotra: बेटी से मिलने हिसार की जेल नंबर 2 में पहुंचे पिता हरीश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है बंद     |     Himachal News Union Minister Sukant Majumdar Said Instead Of Traveling Abroad Come To Visit Kullu-manali – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार बोले     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088