Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News Nia Raids House Of Stall Operator Raju Rai At Dak Bungalow Road In Hajipur - Amar Ujala Hindi News Live Tired Of Daily Insults Sbi Clerk Wrote A Tearful Letter Then Went Missing - Amar Ujala Hindi News Live उत्तराखंड: 170 किमी की टनकपुर–बागेश्वर रेलवे लाइन का सर्वे पूरा, डीपीआर तैयार, रेलमंत्री ने सदन में दी जानकारी Delhi News: दिल्ली पुलिस में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले Ujjain Mahakal: भादौ कृष्ण त्रयोदशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Weather Forecast Update Today: Heavy Rain Lashes Jaipur, Brings Relief From Heat And Humidity - Amar Ujala Hindi News Live Himachal: सीएम सुक्खू बोले- पूर्व भाजपा सरकार में नाैकरियां बिकती रहीं, हमने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद किए हिमाचल विधानसभा में रोजगार पर सियासी घमासान, सीएम सुक्खू बोले- ‘इस साल नौकरियां ही नौकरियां मिलेंगी’ मोहम्मद रिजवान ने थामा विदेशी टीम का हाथ, पहली बार बने इस लीग का हिस्सा UN में काम करने वाले IAS को लगा ऐसा चसका, सिनेमा की दीवानगी में छोड़ी नौकरी, पहली ही फिल्म ने दिलाया नेशनल अवॉर्ड

Chittorgarh News: Accused Held For Vandalism At Dungla Temple; History-sheeter Caught With 19 Live Cartridges – Chittorgarh News


जिले के डूंगला कस्बे में धार्मिक स्थल पर हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को 12 बोर की बंदूक के 19 जिंदा कारतूस और धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

Trending Videos

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 7 जुलाई को डूंगला के भानाखेड़ी मार्ग स्थित निर्माणाधीन रामेश्वरम महादेव मंदिर को क्षतिग्रस्त किया गया था। इस संबंध में मंदिर के पुजारी हीरालाल जाट की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद कस्बे में भारी आक्रोश देखने को मिला, लोगों ने दो दिन तक बाजार बंद रख विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

ये भी पढ़ें: Jaisalmer: छतरियों के पुनर्निर्माण को लेकर तनाव, मौके पर पहुंचे शिव विधायक; महंत प्रताप पुरी ने भी डाला डेरा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चित्तौड़गढ़ की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने मौके पर डेरा डाला। डूंगला थानाधिकारी अमृतलाल, मंगलवाड़ थानाधिकारी भगवानलाल, निकुंभ थानाधिकारी रामसिंह, निम्बाहेड़ा कोतवाली के थानाधिकारी सहित साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी सलमान खां मेवाती पुत्र अजीज खां उर्फ बुग्गा मेवाती, निवासी मुस्लिम मोहल्ला डूंगला को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है। मामले की जांच में डूंगला थाने के ओमप्रकाश और साइबर सेल के कांस्टेबल रामावतार की अहम भूमिका रही।

भारी मात्रा में कारतूस बरामद

तोड़फोड़ की घटना के बाद जिले में धारा 163 बीएनएस के तहत सख्त निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने डूंगला निवासी हिस्ट्रीशीटर कालू खां पुत्र दौलत खां को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 12 बोर बंदूक के 19 जिंदा कारतूस, एक धारदार छुरी और अन्य हथियार बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद हथियारों को जब्त कर लिया गया है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

 



Source link

3053290cookie-checkChittorgarh News: Accused Held For Vandalism At Dungla Temple; History-sheeter Caught With 19 Live Cartridges – Chittorgarh News
Artical

Comments are closed.

Bihar News Nia Raids House Of Stall Operator Raju Rai At Dak Bungalow Road In Hajipur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Tired Of Daily Insults Sbi Clerk Wrote A Tearful Letter Then Went Missing – Amar Ujala Hindi News Live     |     उत्तराखंड: 170 किमी की टनकपुर–बागेश्वर रेलवे लाइन का सर्वे पूरा, डीपीआर तैयार, रेलमंत्री ने सदन में दी जानकारी     |     Delhi News: दिल्ली पुलिस में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले     |     Ujjain Mahakal: भादौ कृष्ण त्रयोदशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     Weather Forecast Update Today: Heavy Rain Lashes Jaipur, Brings Relief From Heat And Humidity – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal: सीएम सुक्खू बोले- पूर्व भाजपा सरकार में नाैकरियां बिकती रहीं, हमने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद किए     |     हिमाचल विधानसभा में रोजगार पर सियासी घमासान, सीएम सुक्खू बोले- ‘इस साल नौकरियां ही नौकरियां मिलेंगी’     |     मोहम्मद रिजवान ने थामा विदेशी टीम का हाथ, पहली बार बने इस लीग का हिस्सा     |     UN में काम करने वाले IAS को लगा ऐसा चसका, सिनेमा की दीवानगी में छोड़ी नौकरी, पहली ही फिल्म ने दिलाया नेशनल अवॉर्ड     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088