Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
आईपीएल से बाहर होते ही छलका शुभमन गिल का दर्द, बताया कहां हो गई चूक मशहूर सिंगर के घर गूंजी किलकारी, मिलिंद गाबा की पत्नी ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म ATM से कैसे निकलेगा PF का पैसा, जून से शुरू होने जा रहा है नया नियम Bihar: स्वामी कैलाशानंद गिरी का हुआ भरपूर स्वागत; भक्तों ने कहा- दिव्य संत के दर्शन मात्र से जीवन धन्य हो गया 'Talked trade, stopped them from fighting': Donald Trump once again claims credit for India-Pakistan ceasefire | India News Aligarh News: हरदुआगंज थाने के रसोइया ने किया महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच Delhi News: तेरह साल की किशोरी की हत्या में परिचित पर शक Indore News: कोच मोहसिन ने तंत्र-मंत्र करके जबरन संबंध बनाए, छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती Ajmer News: Agriculture Minister Kirori Lal Meena's Raid Action On Fertilizer Factories Continues - Ajmer News Himachal News: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से अब ऑनलाइन एमबीए और एमसीए कर सकेंगे विद्यार्थी, जानें

Christmas Day 2024 Celebration Indore News – Amar Ujala Hindi News Live


christmas day 2024 celebration indore news

इंदौर में क्रिसमस सेलिब्रेशन।
– फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार


क्रिसमस के अवसर पर 24 दिसंबर की मध्यरात्रि को शहर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की गई। बिशप थॉमस के मार्गदर्शन में फादर ने पवित्र मिस्सा करवाई और प्रभु ईसा मसीह के जन्म की खुशी में कैरोल गीत गाए गए। इस दौरान बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह के जन्म के प्रसंगों को नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया। इंदौर के चर्चों में शांति, स्वास्थ्य और आशा के लिए विशेष प्रार्थनाएं हुई। 

Trending Videos

सभी गिरजाघरों में भव्य सजावट की गई, जिनमें बालक यीशु, माता मरियम और क्रिसमस ट्री शामिल थे। ईसाई कैथोलिक समाज ने शहर के सभी चर्चों में क्रिसमस समारोह की व्यापक तैयारियां की, वहीं परिवारों ने भी अपने घरों में झांकियां, क्रिसमस ट्री और सजावट की। 24 दिसंबर की मध्यरात्रि को विशेष प्रार्थना और कैरोल गीतों के बाद 25 दिसंबर को सुबह 7 बजे पहली मिस्सा और दो घंटे बाद दूसरी मिस्सा अर्पित की गई। इन आयोजनों में कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट सहित सभी ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु की महिमा का गान किया। इस दौरान गिरजाघरों की घंटियां गूंज उठी और पवित्र वेदी के सामने बनी चरनी में बालक यीशु की प्रतिमा का अनावरण किया गया। ये प्रस्तुतियां ईसाई समुदाय के विश्वासियों के मन और दिल में जीवंतता का अहसास कराती दिखी।

इंदौर में लगभग 9 कैथोलिक चर्च हैं, जिनमें कैथेड्रल, पुष्पनगर, पिपल्याकुमार, सुखलिया, नंदानगर, नंदबाग, और बेटमा शामिल हैं। इनके अलावा प्रोटेस्टेंट समुदाय का छावनी स्थित मसीही मंदिर भी क्रिसमस के लिए सजाया गया है। सभी चर्चों में मध्यरात्रि की विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन हो रहा है। 31 दिसंबर की रात नववर्ष की पूर्व संध्या पर सामूहिक प्रार्थनाओं का आयोजन किया जाएगा, जो एक जनवरी 2025 तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा होगा।

इस वर्ष क्रिसमस का शीर्षक “आशा के तीर्थयात्री” रखा गया है, जो समस्त ईसाई समाज के लिए प्रेरणादायक है। जनसंपर्क अधिकारी फादर सुमित ताहिर ने बताया कि यह विषय हमें यह याद दिलाता है कि हम इस धरा पर तीर्थयात्री हैं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस पर्व की खुशी में आशा और उम्मीद को बनाए रखना चाहिए और आशा के दीप बनना चाहिए। इस वर्ष का प्रतीक चिह्न ‘नाव’ है, जो इस संदेश को व्यक्त करता है। 

क्रिसमस के दौरान गिरजाघरों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पास व्यवस्था की गई है। 24 दिसंबर की रात होने वाली प्रार्थनाओं में भाग लेने के लिए टोकन पास जारी किए गए ताकि सीमित संख्या में लोग प्रार्थना सभा में शामिल होकर शांति से प्रार्थना कर सकें। इसके साथ ही, चर्च में कैरोल गायकों की टीमों ने गीत गाए जिससे पर्व की गरिमा और आनंद और बढ़ गए। 



Source link

2122580cookie-checkChristmas Day 2024 Celebration Indore News – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

आईपीएल से बाहर होते ही छलका शुभमन गिल का दर्द, बताया कहां हो गई चूक     |     मशहूर सिंगर के घर गूंजी किलकारी, मिलिंद गाबा की पत्नी ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म     |     ATM से कैसे निकलेगा PF का पैसा, जून से शुरू होने जा रहा है नया नियम     |     Bihar: स्वामी कैलाशानंद गिरी का हुआ भरपूर स्वागत; भक्तों ने कहा- दिव्य संत के दर्शन मात्र से जीवन धन्य हो गया     |     ‘Talked trade, stopped them from fighting’: Donald Trump once again claims credit for India-Pakistan ceasefire | India News     |     Aligarh News: हरदुआगंज थाने के रसोइया ने किया महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच     |     Delhi News: तेरह साल की किशोरी की हत्या में परिचित पर शक     |     Indore News: कोच मोहसिन ने तंत्र-मंत्र करके जबरन संबंध बनाए, छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती     |     Ajmer News: Agriculture Minister Kirori Lal Meena’s Raid Action On Fertilizer Factories Continues – Ajmer News     |     Himachal News: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से अब ऑनलाइन एमबीए और एमसीए कर सकेंगे विद्यार्थी, जानें     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088