Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Barmer: Pakistani Refugees Celebrated The Success Of Operation Sindoor By Distributing Jaggery - Amar Ujala Hindi News Live - Barmer:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पाक विस्थापितों ने गुड़ बांटकर मनाई खुशिय... भारत-पाक के बीच बढ़ा तनाव: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने की परीक्षाएं स्थगित, प्रशासन जल्द जारी करेगा नई तारीखें Himachal: सीमा पर तनाव के बीच तकनीकी विश्वविद्यालय ने स्थगित की प्रवेश परीक्षा, एचपीयू शिमला जारी रखेगा विराट कोहली बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज, सिर्फ इतने रनों की दरकार पाकिस्तान की कूटनीति को बेनकाब करती है जॉन अब्राहम की ये फिल्म, OTT पर हुई रिलीज, जानें कहां देखें तेजी से खत्म हो रहा है पाकिस्तान का खजाना, कुछ दिन और चला युद्ध तो खाने के पड़ जाएंगे लाले India Vs Pakistan Live News: Explosions In Many Areas Of Bathinda, People Scared, Blackout Occurs - Amar Ujala Hindi News Live तांबे के पाए पर चल रहे हैं शनि, 3 राशियों को मिलेगी जबरदस्त कामयाबी, बरसेगा धन Rising Through the Ruins with Mental Health Advocacy Bihar News Minor Raped Accused Absconding; Police Begins Search - Amar Ujala Hindi News Live

Churu News: Cm Bhajanlal Says Congress Always Ignored Shekhawati, Only Bjp Quenched Thirst Of Years – Amar Ujala Hindi News Live – Churu News:सीएम भजनलाल बोले


भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन को चूरू में ‘संकल्प दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, सहकारिता मंत्री गौतम दक, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और विधायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गाय और गोचर की रक्षा का संकल्प लेते हुए भावी कार्य योजनाओं की दिशा तय की गई।

Trending Videos

 

जनसभा स्थल पर राजेंद्र राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं को 51 किलो की माला पहनाई गई और परंपरागत साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही सीएम को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया।

यह भी पढ़ें- Rajsamand News: जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में हुआ खूनी संघर्ष, झगड़े में एक बुजुर्ग की मौत

 

यमुना जल समझौते को बताया बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से चूरू पहुंचे और अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यमुना जल समझौता भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने शेखावाटी को हमेशा नजरअंदाज किया, जबकि सबसे अधिक समय सत्ता में वही रही। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास की न नीयत थी, न नीति। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शेखावाटी की वर्षों की प्यास बुझाने का काम किया है, जो कांग्रेस के लिए केवल वादों तक सीमित रहा।

 

भजनलाल शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि हरियाणा में अगर कांग्रेस की सरकार बनती, तो वह यमुना जल समझौते को रद्द कर देती। उन्होंने कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि समझौता रद्द तब होता जब आपकी सरकार बनती, लेकिन जनता ने भाजपा को चुना, क्योंकि जनता जानती है कि जो काम करता है, वही भाई होता है, छुरा चलाने वाला नहीं।

 

राजेंद्र राठौड़ को बताया जनता का सच्चा प्रतिनिधि

मुख्यमंत्री ने राजेंद्र राठौड़ की जनसेवा और राजनीतिक यात्रा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि राठौड़ सात बार विधायक बने और आज भी आम जनता की सुबह की शुरुआत उनके जनसुनवाई से होती है। उन्होंने राठौड़ को जनता का सच्चा सेवक बताते हुए कहा कि चूरू में भाजपा सरकार ने उनके नेतृत्व में विकास की गति तेज की है।

 

कांग्रेस पर बरसे, पीएम मोदी की तारीफ की

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने यमुना जल के नाम पर केवल धोखा दिया, जबकि भाजपा सरकार ने इसे जमीन पर उतार कर दिखाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना करते हुए कहा कि शेखावाटी के किसान और जवानों से उन्हें विशेष लगाव है। उन्होंने याद दिलाया कि वन रैंक वन पेंशन जैसी योजनाएं भी मोदी सरकार की देन हैं।

यह भी पढ़ें- Alwar News: गोबर डालने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, कुल्हाड़ी से हमले में पांच लोग घायल; तीन महिलाओं के सिर फटे

 

‘दिल्ली बुलाने’ के सवाल पर भाजपा अध्यक्ष का जवाब

मुख्यमंत्री को बार-बार दिल्ली बुलाए जाने पर उठे सवालों का जवाब प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली जाना योजनाएं और बजट लाने का हिस्सा है, यह कोई असामान्य बात नहीं है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिल्ली जाते थे, लेकिन उस समय कर्मचारियों को तीन-तीन महीने तक तनख्वाह नहीं मिलती थी।



Source link

2615170cookie-checkChuru News: Cm Bhajanlal Says Congress Always Ignored Shekhawati, Only Bjp Quenched Thirst Of Years – Amar Ujala Hindi News Live – Churu News:सीएम भजनलाल बोले
Artical

Comments are closed.

Barmer: Pakistani Refugees Celebrated The Success Of Operation Sindoor By Distributing Jaggery – Amar Ujala Hindi News Live – Barmer:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पाक विस्थापितों ने गुड़ बांटकर मनाई खुशियां, कहा     |     भारत-पाक के बीच बढ़ा तनाव: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने की परीक्षाएं स्थगित, प्रशासन जल्द जारी करेगा नई तारीखें     |     Himachal: सीमा पर तनाव के बीच तकनीकी विश्वविद्यालय ने स्थगित की प्रवेश परीक्षा, एचपीयू शिमला जारी रखेगा     |     विराट कोहली बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज, सिर्फ इतने रनों की दरकार     |     पाकिस्तान की कूटनीति को बेनकाब करती है जॉन अब्राहम की ये फिल्म, OTT पर हुई रिलीज, जानें कहां देखें     |     तेजी से खत्म हो रहा है पाकिस्तान का खजाना, कुछ दिन और चला युद्ध तो खाने के पड़ जाएंगे लाले     |     India Vs Pakistan Live News: Explosions In Many Areas Of Bathinda, People Scared, Blackout Occurs – Amar Ujala Hindi News Live     |     तांबे के पाए पर चल रहे हैं शनि, 3 राशियों को मिलेगी जबरदस्त कामयाबी, बरसेगा धन     |     Rising Through the Ruins with Mental Health Advocacy     |     Bihar News Minor Raped Accused Absconding; Police Begins Search – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088