हेडलाइंस
Bihar News:दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सास-बहू की मौत, मासूम बच्ची गंभीर - Buxar Road Accident Truck Hit Bike Saas Bahu Death Lalganj Dav School Iaf Pilot Death: IAF pilot part of Operation Sindoor among 2 killed in Assam Sukhoi crash | India News Up Police Si City Slip Out:यूपी एसआई भर्ती की सिटी स्लिप, ऐसे जानें कौन से शहर में होगा आपका परीक्षा केंद्र - Up Police Si City Intimation Slip 2026 Out At Uppbpb.gov.in, Link Here To Download; Admit ... Upsc Result:पिरान कलियर में ट्रक चालक की बेटी ने बढ़ाया मान, फैरुज फातिमा ने ऐसे क्रैक की सिविल सेवा परीक्षा - Upsc Result 2025 Truck Driver Daughter Fairuz Fatima From Roorkee Become Ias Ujjain News: Baba Mahakal Decorated With Moon And Bel Leaves; Thousands Gather For Bhasma Aarti - Madhya Pradesh News Himachal:नए सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शुरू होंगे स्नातक पाठ्यक्रम, शिक्षकों के 389 पद भरेंगे - Undergraduate Courses Will Commence In The New Session In Accordance With The Nep, 389 Tea... सूर्यकुमार यादव ने रन चेज के वक्त हैरी ब्रूक से आखिर क्या पूछा था, भारतीय कप्तान ने अब किया खुलासा 'इतने बड़े कपड़े', निया शर्मा बन कृष्णा अभिषेक ने की मस्ती, एक्ट्रेस के कपड़ों का उड़ाया मजाक बिना कोचिंग पढ़े रचा इतिहास Upsc में इस्तित्व का कमाल! 50वां स्थान प्राप्त कर गाड़े झंडे - Uncoached, Isitva Created History By Securing 50th Position In The Upsc Exam. Up:शंकराचार्य ने मां गंगा का पूजन कर किया गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का शंखनाद, आज लखनऊ के लिए कूच - Shankaracharya Avimukteshwarananda Cow Pratishtha Dharmayuddha Yatra Start By Worship Of Maa Gan...

​​​​​​​CM भूपेश ने कहा- ‘योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक से हो रहा या नहीं, ये जानने आया हूं’

राजनांदगांव: सीएम भूपेश बघेल डोंगरगांव के लाल बहादुर नगर हेलीपैड पर पहुंचे।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को राजनांदगांव के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र को 80 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। सबसे पहले वे लालबहादुर नगर पहुंचे, जहां विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत 77 हितग्राहियों को मोटरराइज्ड साइकल, ट्राईसाइकिल, पोषण किट, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर, बीज सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने भेंट-मुलाकात में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी दोनों मेरे साथ आए हैं। विधानसभा में बैठकर हम योजनाएं बनाते हैं और सचिवालय में इस पर बारीकी से काम होता है, फिर जिला प्रशासन इसे क्रियान्वित करता है। योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से हो रहा है या नहीं, ये जानने के लिए मैं आया हूं।भूपेश बघेल का हेलीपैड पर स्वागत।राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि ये योजना इसलिए लाई गई है, ताकि किसानों की उपज को उचित मूल्य मिल सके। कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य तय किया। सबको इसका लाभ मिला। गन्ने की अच्छी कीमत अब किसानों को मिल रही है। राशन के बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सबको हमने आधार कार्ड से लिंक कर दिया है। इस पर हितग्राही निरुपमा माली ने बताया कि उनके परिवार में 9 सदस्य हैं। सबको मिलाकर 63 किलो चावल मिल रहा है। नमक और शक्कर भी मिल रहा है।प्राचीन हनुमान मंदिर में सीएम ने की पूजा-अर्चना।चिटफंड कंपनियों के बारे में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अनेक निवेशकों को इन्होंने क्षति पहुंचाई है। इन्होंने झूठे वादे किए और लोगों को नुकसान पहुंचाया। हमने डाइरेक्टर्स को गिरफ्तार करवाया। हमने लगातार इस पर काम किया। इन कंपनियों की संपत्ति खंगाली। राजनांदगांव में 19 हजार लोगों के 15 करोड़ रुपये वापस हुए। देश में पहली बार निवेशकों की राशि वापस हुई है। छत्तीसगढ़ में यह पहली बार हुआ, लेकिन ये सिर्फ राहत की शुरुआत है। हम आगे भी इस पर काम जारी रखेंगे।आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के डोंगरगांव विधानसभा के लाल बहादुर नगर हेलीपैड पर पहुंचते ही उनका स्वागत स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया। डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, विधायक खुज्जी छन्नी साहू समेत कई पार्टी कार्यकर्ता हेलीपैड पर मौजूद रहे। यहां से सीएम प्राचीन हनुमान मंदिर और साईं बाबा मंदिर पहुंचे। उन्होंने दोनों जगह पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। हनुमान मंदिर करीब 100 साल पुराना है, जिस पर इलाके के लोगों की काफी श्रद्धा है। ग्रामीणों ने बताया कि प्राचीन हनुमान मंदिर में मनोकामना और सिद्धि के लिए पूजा-अर्चना की जाती है।

886410cookie-check​​​​​​​CM भूपेश ने कहा- ‘योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक से हो रहा या नहीं, ये जानने आया हूं’
Artical

Comments are closed.

Bihar News:दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सास-बहू की मौत, मासूम बच्ची गंभीर – Buxar Road Accident Truck Hit Bike Saas Bahu Death Lalganj Dav School     |     Iaf Pilot Death: IAF pilot part of Operation Sindoor among 2 killed in Assam Sukhoi crash | India News     |     Up Police Si City Slip Out:यूपी एसआई भर्ती की सिटी स्लिप, ऐसे जानें कौन से शहर में होगा आपका परीक्षा केंद्र – Up Police Si City Intimation Slip 2026 Out At Uppbpb.gov.in, Link Here To Download; Admit Card On 11 March     |     Upsc Result:पिरान कलियर में ट्रक चालक की बेटी ने बढ़ाया मान, फैरुज फातिमा ने ऐसे क्रैक की सिविल सेवा परीक्षा – Upsc Result 2025 Truck Driver Daughter Fairuz Fatima From Roorkee Become Ias     |     Ujjain News: Baba Mahakal Decorated With Moon And Bel Leaves; Thousands Gather For Bhasma Aarti – Madhya Pradesh News     |     Himachal:नए सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शुरू होंगे स्नातक पाठ्यक्रम, शिक्षकों के 389 पद भरेंगे – Undergraduate Courses Will Commence In The New Session In Accordance With The Nep, 389 Teaching Posts Will Be     |     सूर्यकुमार यादव ने रन चेज के वक्त हैरी ब्रूक से आखिर क्या पूछा था, भारतीय कप्तान ने अब किया खुलासा     |     ‘इतने बड़े कपड़े’, निया शर्मा बन कृष्णा अभिषेक ने की मस्ती, एक्ट्रेस के कपड़ों का उड़ाया मजाक     |     बिना कोचिंग पढ़े रचा इतिहास Upsc में इस्तित्व का कमाल! 50वां स्थान प्राप्त कर गाड़े झंडे – Uncoached, Isitva Created History By Securing 50th Position In The Upsc Exam.     |     Up:शंकराचार्य ने मां गंगा का पूजन कर किया गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का शंखनाद, आज लखनऊ के लिए कूच – Shankaracharya Avimukteshwarananda Cow Pratishtha Dharmayuddha Yatra Start By Worship Of Maa Ganga In Varanasi     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088