हेडलाइंस
'India in full-fledged Reform Express phase': PM Modi says changes are rapid, citizen-centric; flags IndiGo chaos | India News Udaipur News:विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को लेकर उदयपुर पहुंची पुलिस, आज कोर्ट में होगा फैसला - Udaipur News: Vikram Bhatt And Wife Shwetambari Brought To Udaipur, Court Verdict Expected Today सोनीपत में युवा किसान की हत्या:एक माह पहले पानी को लेकर तीन लोगों से हुई थी कहासुनी, आरोपियों ने गला दबाया - Murder Of Young Farmer In Sonipat Month Ago, He Had An Argument With Three People Over Wate... हिमाचल प्रदेश:पर्यटन प्रोजेक्टों को 45 दिन में मिलेगी मंजूरी, 36 माह में पूरा करना होगा काम; नए नियम जारी - Himachal Tourism Projects To Be Approved Within 45 Days Work To Be Completed Within 36 Month... तीसरे एशेज टेस्ट में जो रूट के नाम होगा बड़ा कारनामा, दिग्गज बल्लेबाज की करेंगे बराबरी 90 साल के प्रेम चोपड़ा को हुई दिल की गंभीर बीमारी, बिना ओपन हार्ट सर्जरी के बदले गए खराब वाल्व, दामाद शरमन जोशी ने बताया पूरा प्रोसिजर Oppo F31 Pro+5G Review: दमदार बैटरी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले फोन में यहां रही कसर-जानें Amla Launji Recipe: सर्दियों में घर पर बनाएं आंवला की खट्टी-मिठी लौंजी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल पर CBI का शिकंजा, ₹228 करोड़ फ्रॉड का केस दर्ज, जानें पूरा मामला Bihar Cabinet:आज बिहार कैबिनेट की बैठक, तीन नए मंत्रालय समेत कई प्रस्तावों को पास कर सकते हैं Cm नीतीश कुमार - Bihar Cabinet: Bihar Cabinet Meeting Today New Ministries, Several Proposals Passed, Cm N...

CM मान का विरोध, बेरोजगारों को मिले धक्के, मोहल्ला क्लीनिक के उद्घाटन पर भी बवाल

लुधियाना: लोगों को आजादी दिवस मौके संबोधित करते मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान।पंजाब के लुधियाना में आजादी दिवस मौके मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कड़ी सुरक्षा में ध्वजारोहण किया गया। मुख्यमंत्री सुबह 8.58 पर तिरंगा फहराने गुरू नानक स्टेडियम में पहुंच गए। स्टेडियम में डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव, पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा, डी.सी सुरभि मलिक ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्वागत किया।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ध्वजारोहण कर परेड में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘रंगला पंजाब’ बनाने और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए लोगों को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और अन्य सामाजिक पक्षपात जैसी बुराईयों के खि़लाफ़ जंग शुरु करने का न्योता दिया।मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह सामाजिक बुराइयां राज्य की तरक्की और लोगों की खुशहाली में रुकावट हैं। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि जब हम अपनी अथक कोशिशों के साथ राज्य में से इन बुराइयों की जड़ काट फेंकें। भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी सरकार इस महान कार्य के लिए दड़ संकल्प है परन्तु यह मिशन लोगों के सहयोग के बिना मुकम्मल नहीं हो सकता।मुख्यमंत्री मान ने कहा कि प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का मौका है कि देश की आजादी और लोकतांत्रिक गणतंत्र को आज 75 वर्ष पूरे हुए हैं। मान ने कहा कि यह ऐतिहासिक मौका है और हम खुशकिस्मत हैं, जो इस मौके के गवाह बने। भगवंत मान ने कहा कि भारत की आजादी का रास्ता काफी लम्बा और चुनौती भरपूर था, परन्तु इस आजादी को बरकरार रखने का रास्ता भी उतना ही मुश्किल है।उन्होंने कहा कि ब्रिटिश अत्याचार के विरुद्ध लड़ाई में 80 प्रतिशत से अधिक योगदान पंजाबियों का था। भगवंत मान ने कहा कि बाबा राम सिंह, शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, शहीद राजगुरू, शहीद सुखदेव, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, करतार सिंह सराभा, दीवान सिंह कालेपानी और कई अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे मुल्क को आज़ाद करवाने के लिए अपना खून बहाया।5 वर्ष में बनेंगे 16 मैडिकल कालेज, मोहल्ला क्लीनिक शुरूमुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को बढ़िया स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार आज 75वें आजादी दिवस के मौके पर 75 आम आदमी क्लीनिकों को समर्पित कर रही है। उन्होंने बताया कि यह क्लीनिक लोगों को 100 के करीब क्लीनिकल टैस्टों के साथ 41 सेहत पैकेज मुफ्त प्रदान करेंगे।भगवंत मान ने यह क्लीनिक पंजाब में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की कायाकल्प के लिए मील पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बहु-समर्थकीय पहुंच अपनाई है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों को ‘स्कूल ऑफ एैमिनेंस’ में बदलना है। इसी तरह भगवंत मान ने कहा कि आने वाले पांच सालों के दौरान राज्य में 16 नए मेडिकल कॉलेज बनेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों को हरेक बिल पर 600 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया करवाने के लिए एक बड़ी पहल की गई है।1158 असिस्टेंट प्रोफेसरों और लाइब्रेरियन फ्रंट के सदस्य धरना देते हुए।1158 असिस्टेंट प्रोफेसरों और लाइब्रेरियन फ्रंट ने दिया धरनापंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सोमवार को लुधियाना में विरोध हुआ। सुबह से पुलिस सड़कों पर थी क्योंकि उसे डर था कि कहीं कोई CM के काफिले में बाधा न डाल दे। इसी बीच 1158 असिस्टेंट प्रोफेसरों और लाइब्रेरियन फ्रंट के सदस्यों ने फिरोजपुर रोड पर मोर्चा खोल दिया।प्रदर्शनकारियों से खींचातान करती पुलिस।असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन फ्रंट के 200 से ज्यादा सदस्यों ने काले झंडे लेकर गुरुनानक स्टेडियम के लिए कूच किया जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान को राष्ट्रीय ध्वज फहराना था। इन लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए लगभग 100 पुलिसवाले तैनात किए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने काले झंडे लेकर आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को किसी तरह गुरुनानक भवन के पास रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस मुलाजिमों की झड़प हो गई।प्रदर्शनकारियों और पुलिस मुलाजिमों धुक्का-मुक्की काफी देर चलती रही। इसके बाद पुलिस ज्यादातर प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर सराभा नगर थाने ले गई। प्रदर्शन में शामिल कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने धक्का-मुक्की दौरान उनकी चुनरियां फाड़ दीं।प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि एक तरफ पंजाब के CM भगवंत मान महिलाओं को शिक्षित करने या सम्मान देने की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ उन्हीं के राज में महिलाओं पर पुलिस अत्याचार कर रही है। महिलाओं की चुनरियां फाड़ रही है। आज यदि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है तो उसे लोगों ने बनाया है। अब ये सरकार आम आदमी की न रहकर खास लोगों की हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान लोगों की पहुंच से दूर हो चुके हैं।मोहल्ला क्लीनिक में BP चैक करवाते मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान।मोहल्ला क्लीनिक उद्घाटन मौके आम आदमी के CM दिखे खासपंजाब में खुद को आम लोगों का नुमाइंदा कहने वाले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार बनने के महज 4 महीने में ही उसी आम जनता से दूर हो गए हैं। इसकी एक बानगी सोमवार को लुधियाना में नजर आई। मौका था AAP सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मोहल्ला क्लीनिक’ की शुरुआत का। CM भगवंत मान को लुधियाना में चांद सिनेमा के पास खुले मोहल्ला क्लीनिक में पहुंचना था।मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले पुलिस ने वहां जुटे लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। शहर के कई सीनियर सिटीजन, वकील और आम आदमी पार्टी के वर्कर मुख्यमंत्री से मिलने की आस में पहुंचे तो पुलिस ने ह्यूमन चैन बनाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस वाले जहां सुरक्षा व्यवस्था की दुहाई देते नजर आए।वहीं, लोग मुख्यमंत्री को कोसते दिखे। लोगों में इस बात को लेकर रोष था कि विधानसभा चुनाव से पहले भगवंत मान मुख्यमंत्री बनने के बाद भी जनता के बीच रहने का दावा करते थे, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही वह खास मुख्यमंत्री बन गए। गौरतलब है कि पूरे पंजाब में AAP सरकार ने 75 मोहल्ला क्लीनिक तैयार किए हैं। इनकी शुरुआत 15 अगस्त से की गई। लुधियाना में ऐसे 9 मोहल्ला क्लीनिक खुले हैं।लुधियाना शहर में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी के दौरान पुलिस पत्रकारों के साथ भी उलझती रही। दरअसल प्रशासन ने खुद पत्रकारों को मोहल्ला क्लीनिक के उद्घाटन की कवरेज का संदेश भेजकर बुलाया। जब मीडिया मौके पर पहुंची तो पुलिस ने उन्हें कवरेज करने से रोक दिया। इस पर कई पत्रकारों की पुलिस वालों से बहसबाजी हो गई। सुबह से कई महिलाएं भी भगवंत मान को मिलने के लिए खड़ी थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी खदेड़ दिया।वकील नरिंदर आदिया बातचीत करते हुए।वकील रोते हुए लौटालुधियाना के सीनियर वकील नरिंद्र आदिया चांद सिनेमा के पास मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलकर उन्हें सम्मान चिन्ह देने पहुंचे थे, पुलिस ने उन्हें भी रोक दिया। आदिया ने कहा कि वह भगवंत मान को सम्मान चिन्ह देने आए है, मगर पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।इससे नाराज आदिया के आंसू निकल आए। उन्होंने कहा कि भगवंत मान अब खास हो गए हैं। वहीं मोहल्ला क्लीनिक में जिन मेडिकल स्टाफ को काम करना है, पुलिस ने उस मेडिकल स्टाफ को भी मोहल्ला क्लीनिक में जाने की परमिशन नहीं थी।

754020cookie-checkCM मान का विरोध, बेरोजगारों को मिले धक्के, मोहल्ला क्लीनिक के उद्घाटन पर भी बवाल
Artical

Comments are closed.

‘India in full-fledged Reform Express phase’: PM Modi says changes are rapid, citizen-centric; flags IndiGo chaos | India News     |     Udaipur News:विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को लेकर उदयपुर पहुंची पुलिस, आज कोर्ट में होगा फैसला – Udaipur News: Vikram Bhatt And Wife Shwetambari Brought To Udaipur, Court Verdict Expected Today     |     सोनीपत में युवा किसान की हत्या:एक माह पहले पानी को लेकर तीन लोगों से हुई थी कहासुनी, आरोपियों ने गला दबाया – Murder Of Young Farmer In Sonipat Month Ago, He Had An Argument With Three People Over Water     |     हिमाचल प्रदेश:पर्यटन प्रोजेक्टों को 45 दिन में मिलेगी मंजूरी, 36 माह में पूरा करना होगा काम; नए नियम जारी – Himachal Tourism Projects To Be Approved Within 45 Days Work To Be Completed Within 36 Months     |     तीसरे एशेज टेस्ट में जो रूट के नाम होगा बड़ा कारनामा, दिग्गज बल्लेबाज की करेंगे बराबरी     |     90 साल के प्रेम चोपड़ा को हुई दिल की गंभीर बीमारी, बिना ओपन हार्ट सर्जरी के बदले गए खराब वाल्व, दामाद शरमन जोशी ने बताया पूरा प्रोसिजर     |     Oppo F31 Pro+5G Review: दमदार बैटरी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले फोन में यहां रही कसर-जानें     |     Amla Launji Recipe: सर्दियों में घर पर बनाएं आंवला की खट्टी-मिठी लौंजी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी     |     अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल पर CBI का शिकंजा, ₹228 करोड़ फ्रॉड का केस दर्ज, जानें पूरा मामला     |     Bihar Cabinet:आज बिहार कैबिनेट की बैठक, तीन नए मंत्रालय समेत कई प्रस्तावों को पास कर सकते हैं Cm नीतीश कुमार – Bihar Cabinet: Bihar Cabinet Meeting Today New Ministries, Several Proposals Passed, Cm Nitish Kumar Job     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088