Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

CM भूपेश बघेल बोले- आतंकवाद मानवता का दुश्मन

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) एक विश्वसनीय संगठन के रूप में जाना जाता है। चाहे उग्रवाद हो या आतंकवाद यह मानवता के दुश्मन है। हमें इनके खिलाफ कार्य करने वाली सभी एजेंसियों का समर्थन करना चाहिए। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि लोगों का विश्वास छत्तीसगढ़ सरकार पर है और बहुत जल्द हम प्रदेश से नक्सलवाद खत्म करने में सफल होंगे। इस समस्या से निपटने केंद्र सरकार भी मदद करेगी।

सीएम भूपेश बघेल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के रायपुर कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री के सहयोग से छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का बहुत जल्द खात्मा किया जा सकता है।  सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस, केंद्रीय एजेंसियां, राजनीतिक लोग और आम जनता इसके लिए धन्यवाद की पात्र हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी उपस्थित रहे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के लोगों को पोला पर्व की बधाई देते हुए कहा कि परंपरागत त्यौहारों को हमारे पूर्वजों ने बहुत सोच समझ कर बनाया है। पोला पर्व तो अन्न से जुड़ा त्यौहार है, जिसमें कृषि से जुड़ी वस्तुओं की पूजा की जाती है। अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद की लड़ाई केवल केंद्र और राज्य की नहीं है, बल्कि यह विकास का भी मुद्दा है। जब तक इन्हें खत्म नहीं किया जाता, तब तक किसी भी देश या राज्य का विकास नहीं हो सकता है।

794290cookie-checkCM भूपेश बघेल बोले- आतंकवाद मानवता का दुश्मन
Artical

Comments are closed.

2 Students Injured As Uncontrolled Auto Overturned In Katni – Katni News     |     Action Taken By Kishangarh Police Station Of Ajmer, Three Accused Of Murderous Attack Arrested – Ajmer News     |     Sonipat: पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, लोगों को लूटने की फिराक में थे आरोपी, एक के पांव में लगी गोली     |     Tourists Visiting Manali Were Beaten Up, Video Went Viral On Social Media, Case Registered – Amar Ujala Hindi News Live     |     जो रूट का महाकीर्तिमान भी हो गया चकनाचूर, भारत के खिलाफ अंग्रेज ओपनर ने कमाल ही कर दिया     |     500 करोड़ रुपये का GST चोर पकड़ा गया, इस तरह दे रहा था चोरी को अंजाम     |     India-Mauritius relations: PM Modi speaks to Mauritian counterpart; exchanged views on strengthening ties | India News     |     Big Step For The Safety Of Bridges, Safety Audit Of 85 Big Bridges Will Be Done, Iit Delhi-patna Will Monitor – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cows Are Wandering, Cow Shed Built At A Cost Of Rs. 120 Crores Is Locked – Hathras News     |     Roorkee News Dispute Between Two Groups Of Youths In Bhagwanpur Injured One Referred To Higher Center – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088