Cm Dr. Yadav Said: Great Heroes Like Emperor Vikramaditya Do Not Make History, They Make History – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:सीएम डॉ. यादव बोले
दिल्ली के लाल किले में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन का द्वितीय दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विरासत से विकास की ओर’ के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए राज्य सरकार अपनी धरोहर के गौरवशाली पृष्ठों को समाज के सामने लाने के अभियान में लगी हुई है। इसी क्रम में लाल किले के ऐतिहासिक स्मारक में सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित महानाट्य का मंचन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सम्राट विक्रमादित्य जैसे सपूतों पर भारत माता हमेशा गर्व करते आई है, जिन्होंने हर काल में स्वतंत्रता और सनातन परंपरा की रक्षा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सम्राट विक्रमादित्य ने शक और हूण जैसे आक्रांताओं को परास्त कर सुशासन स्थापित किया। राजा राम के बाद सम्राट विक्रमादित्य का काल विनम्रता से शासन करना सिखाता है। सम्राट विक्रमादित्य जैसे महानायक इतिहास नहीं बनते, इतिहास बनाते हैं।
