Cm Naib Saini And Isro Former Chairman Scientist Dr S Somnath Get Honorary Degree – Amar Ujala Hindi News Live

सीएम नायब सैनी और डॉ. एस सोमनाथ।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में 18 फरवरी को 34वें दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। राज्यपाल एवं कुवि कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वहीं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, इसरो के पूर्व चेयरमैन वैज्ञानिक डॉ. एस सोमनाथ तथा सांसद नवीन जिंदल बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचेंगे। दीक्षा समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और इसरो के पूर्व अध्यक्ष प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. एस सोमनाथ को मानद उपाधि दी जाएगी।

Comments are closed.