Cm Nayab Singh Saini Visited Yamuna Ghat In Wazirabad – Amar Ujala Hindi News Live – यमुना जल विवाद:सीएम नायब सैनी ने यमुना घाट का किया दौरा, कहा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना घाट का किया दौरा
– फोटो : एएनआई
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को दिल्ली के वजीराबाद में यमुना घाट का दौरा किया। इस दौरान सीएम नायब सैनी ने कहा, ‘मुझे यहां इसलिए आना पड़ा, क्योंकि यहां के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी नाकामियों को छुपाते हुए पिछले 10 वर्षों में लोगों का वोट तो लिया, लेकिन जनता की सुविधा के लिए कोई काम नहीं किया। केजरीवाल ने दिल्ली को लोगों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर किया।’ सीएम नायब सिंह सैनी अपने साथ पल्ला घाट का पानी भी बोतल में भरकर लाए।

Comments are closed.