हेडलाइंस
Mp Ias Transfers:वरिष्ठ सचिवों पर मुख्यमंत्री का भरोसा, प्रशासनिक कमी के बीच नई टीम को बड़ी जिम्मेदारी - Mp News: Chief Minister Places Trust In Senior Secretaries, Giving The New Team Significant Res... Maharashtra:पार्षदों से मिलने होटल पहुंचे शिंदे; कहा- महायुति से होगा Bmc का मेयर, शिवसेना यूबीटी को भी घेरा - Maharashtra Politics Shinde Reached Hotel Meet Corporators Says Bmc Mayor From Mahayuti A... Grand Hindu Conference Organized In Kelwara To Mark Completion Of 100 Years Of Rss - Baran News अभिषेक शर्मा की तरह अब नीतीश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया पर्ची सेलिब्रेशन, साथी खिलाड़ी भी रह गए हैरान, देखें VIDEO 'लोग बर्बाद करना चाहते हैं...', गोविंदा की पत्नी ने लगाए थे कई अफेयर के आरोप, अब स्टार ने दी सफाई, बोले- ये बड़े षड़यंत्र का हिस्सा iPhone Air पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर, 32 हजार रुपये सस्ता खरीदने का मौका Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹41,478 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन Punjab:रिटायर पुलिकर्मी ने किया सुसाइड, सिर के आर-पार हुई गोली; जानें वजह - Retired Policeman Commits Suicide In Punjab Gaza plan: Trump invites India to be part of Board of Peace; what is it | India News बेटे से आधी सैलेरी लेती थी मां ..तो बहू ने मारा! रिश्ते हुए तार-तार! Nawada की घटना

CNG कार को LPG से चलाने पर क्या होगा? माइलेज और कीमत में कौन किफायती; यहां जानिए सबकुछ

बाजार में अब CNG मॉडल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें हैं। CNG का कीमत पेट्रोल और डीजल के काफी कम है और माइलेज बहुत ज्यादा। कई लोग कार LPG से भी चलाते हैं।

CNG Vs LPG Car: कार कंपनियां अब CNG मॉडल पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। मारुति सुजुकी ने तो अपनी लगभग सभी मॉडल को CNG में लाने की तैयारी कर ली है। इसके बाद हुंडई भी अपने सभी सेगमेंट में CNG मॉडल को ला रही है। CNG मॉडल की कीमत में करीब 70 से 80 हजार रुपए का अंतर आ जाता है। इसके बाद भी ऑटो बाजार में अब CNG मॉडल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें हैं। CNG का कीमत पेट्रोल और डीजल के काफी कम है और माइलेज बहुत ज्यादा। यही वजह है कि लोग अपनी गाड़ियों में CNG किट भी लगवा रहे हैं। हालांकि, कई लोग कार को CNG की बजाय LPG से भी चलाते हैं।

आखिर CNG और LPG में क्या अंतर होता है? इन दोनों की कीमतों में क्या अंतर है? जब बात माइलेज की आती है तब CNG और LPG में कौन ज्यादा बेहतर होता है? क्या LPG से कार को किसी तरह का नुकसान भी पहुंचता है? इन तमाम सवालों के जवाब एक्सपर्ट की मदद से जानते हैं।

CNG और LPG की कीमतेंएक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में करीब 14.2Kg LPG आती है। अब सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए हो चुकी है। यानी प्रति किलो LPG की कीमत करीब 71 रुपए है। वहीं, बात की जाए CNG की तो इसकी कीमत 75 से 90 रुपए प्रति किलो तक है। इसकी कीमत देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग है। इस हिसाब से CNG की तुलना में LPG सस्ती हो जाती है। यही वजह है कि कई लोग रुपए बचाने के लिए पेट्रोल कार में LPG का इस्तेमाल करते हैं।

CNG और LPG से कार का माइलेज

>> कार में जो CNG सिलेंडर का इस्तेमाल होता है उसकी कैपेसिटी करीब 10 किलोग्राम तक होती है। हालांकि, इसमें 9 किलोग्राम तक ही CNG का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा इसलिए होता है ताकि सिलेंडर के ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं आए। कई बार सिलेंडर में ज्यादा CNG भरवाने से उसके फटने के चांस बढ़ जाते हैं। CNG से कार कितने किलोमीटर चलेगी ये कार के इंजन पर भी डिपेंड करता है। जैसे, मारुति सेलेरिया का CNG मॉडल 35Km/Kg का माइलेज देता है। यानी सिलेंडर में 9 किलो CNG है, तब उससे 315Km का सफर तय कर सकते हैं

अब बात की जाए LPG सिलेंडर की तो इसमें 14.2Kg LPG आती है। कई लोग इसी घरेलू गैस सिलेंडर को कार में फिक्स कर लेते हैं। तो कुछ लोगो CNG सिलेंडर में LPG का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, LPG से भी कार का माइलेज CNG के बराबर ही रहता है। फर्क सिर्फ इस बात है कि आप LPG सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तब उसकी मदद से करीब 490Km का सफर तय कर पाएंगे। वहीं, सिलेंडर 9Kg का है तब उससे 315Km का सफर तय कर सकते हैं। CNG से प्रति किमी का खर्च करीब 2.5 रुपए तक और LPG प्रति किमी का खर्च 2 रुपए आता है।

क्या LPG सिलेंडर से कार चलाना सेफ है?कार में LPG सिलेंडर का इस्तेमाल सुरक्षित नहीं है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें LPG गैस रिसने से कार में ब्लास्ट हो गया। यही वजह है कि कंपनियां भी LPG की जगह CNG का इस्तेमाल करती हैं। इतना ही नहीं, LPG के इस्तेमाल से कार को नुकसान भी पहुंचता है। घरेलू गैस सिलेंडर में सल्फर होता है। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। सिलेंडर में मौजूद अतिरिक्त गैस गाड़ी के इंजन की उम्र 25 फीसदी कम कर देती है। यानी आप LPG से जो बचत कर रहे हैं वो कार के इंजन को डैमेज कर रही है। ये भविष्य में आपकी जेब पर भारी पड़ेगा।

दोनों में कौन ज्यादा बेहतर?ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े कई एक्सपर्ट LPG को कार के लिए बेहतर नहीं मानते। सभी का ये मानना है कि LPG से कार को नुकसान पहुंचता है। इससे कार में आग लगने की सभी संभावना होती है। इसकी विपरीत CNG ज्यादा बेहतर होती है। हालांकि, ग्राहकों को कंपनी फिटेड CNG कार लेना चाहिए। बाहर से CNG किट लगवाने में थोड़ी रिस्क बनी रहती है। कंपनी फिटेड CNG किट से कार का पिकअप भी बेहतर होता है। बाहर से CNG किट लगाने का खर्च 40 से 50 हजार रुपए तक होता है। जबकि कंपनी फिटेज CNG मॉडल की कीमत करीब 70 से 80 हजार रुपए तक ज्यादा होती है।

LPG: नेचुरल गैस का अलटरनेटLPG की  का पूरा नाम लिक्विफाइड पट्रोलियम गैस है। ये कई गैसों का मिश्रण होता है। ये नेचुरल गैस का अलटरनेट है। ये ब्यूटेन और प्रोपेन जैसे हीड्रोकार्बन गैसों का मिश्रण होता है। इसलिए इसके प्रेशर को कंप्रेस भी किया जा सकता है। इसका यूज खाना बनाने, गाड़ी चलाने, मोटर चलाने में किया जाता है।

CNG: नेचुरल गैस का कंप्रेस फॉर्मेटCNG का पूरा नाम कंप्रेस्ड नेचुरल गैस है। ये नेचुरल गैस को कंप्रेस कर के बनाई जाती है। CNG का इस्तेमाल गाड़ी चलाने में किया जाता है। ये प्रदूषण भी कम करती है। दूसरे ईंधन की तुलना में थोड़ी सस्ती भी होती है। अब गाड़ियों में CNG का ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है। इसके अलावा CNG पेट्रोल से सस्ती है।

549000cookie-checkCNG कार को LPG से चलाने पर क्या होगा? माइलेज और कीमत में कौन किफायती; यहां जानिए सबकुछ
Artical

Comments are closed.

Mp Ias Transfers:वरिष्ठ सचिवों पर मुख्यमंत्री का भरोसा, प्रशासनिक कमी के बीच नई टीम को बड़ी जिम्मेदारी – Mp News: Chief Minister Places Trust In Senior Secretaries, Giving The New Team Significant Responsibilities A     |     Maharashtra:पार्षदों से मिलने होटल पहुंचे शिंदे; कहा- महायुति से होगा Bmc का मेयर, शिवसेना यूबीटी को भी घेरा – Maharashtra Politics Shinde Reached Hotel Meet Corporators Says Bmc Mayor From Mahayuti Alliance     |     Grand Hindu Conference Organized In Kelwara To Mark Completion Of 100 Years Of Rss – Baran News     |     अभिषेक शर्मा की तरह अब नीतीश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया पर्ची सेलिब्रेशन, साथी खिलाड़ी भी रह गए हैरान, देखें VIDEO     |     ‘लोग बर्बाद करना चाहते हैं…’, गोविंदा की पत्नी ने लगाए थे कई अफेयर के आरोप, अब स्टार ने दी सफाई, बोले- ये बड़े षड़यंत्र का हिस्सा     |     iPhone Air पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर, 32 हजार रुपये सस्ता खरीदने का मौका     |     Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹41,478 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन     |     Punjab:रिटायर पुलिकर्मी ने किया सुसाइड, सिर के आर-पार हुई गोली; जानें वजह – Retired Policeman Commits Suicide In Punjab     |     Gaza plan: Trump invites India to be part of Board of Peace; what is it | India News     |     बेटे से आधी सैलेरी लेती थी मां ..तो बहू ने मारा! रिश्ते हुए तार-तार! Nawada की घटना     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088