Congress Mla Protested In The Hp Assembly Premises Dharamshala Under The Leadership Of Cm Sukhu, Know The Reas – Amar Ujala Hindi News Live

कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में भोजनावकाश के बाद विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक दल ने केंद्रीय गृह मंत्री पर डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। इस दाैरान मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठकर बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा के देश और प्रदेश के नेता इस अपमान पर माफी मांगनी चाहिए। सीएम ने कहा कि संविधान निर्माता के बारे में जो अपशब्द कहे गए, वो गलत है। इसके विरोध में आज धरना दिया गया।

Comments are closed.